केवल व्यायाम ही नहीं दौड़ने से भी मजबूत होती हैं हड्डियां

दूसरे व्‍यायाम की तुलना में दौड़ने से हड्डियां अधिक मजबूत होती हैं, ऐसा क्यों है, विस्तार से जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
केवल व्यायाम ही नहीं दौड़ने से भी मजबूत होती हैं हड्डियां


यूं तो व्यायाम जैसा भी किया जाये सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद होता है, चाहे वह साइकिलिंग हो, जिम जाना हो या फिर कुछ और। लेकिन अगर आप इन सबके साथ रनिंग नहीं करते तो इसे अपने रूटीन में शामिल कीजिए। पिछले दिनों हुए एक शोध में यह बात सामने आयी कि नियमित रूप से दौड़ने से न केवल आप सेहतमंद होते हैं बल्कि इससे आपकी हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इस लेख में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं आखिर दौड़ने से कैसे हड्डियां मजबूत होती हैं।

exercise in hindi

शोध के अनुसार

इटली में हुए एक शोध की मानें तो जो लोग नियमित रूप से व्‍यायाम करते हैं उनको व्यायाम की रूटीन में लगातार बदलाव करते रहना चाहिए, इसका असर शरीर अंगों पर पड़ता है और स्वास्य्स्य बेहतर होता है। अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं तो इसे मजबूत बनाने के लिए स्‍वीमिंग या साइकिलिंग की बजाय दौड़ लगाइये।

इसे भी पढ़े : व्‍यायाम से बेहतर कुछ नहीं

दरअसल दूसरे व्यायाम की तुलना में दौड़ने से ग्लूकागोन (glucagon), लेप्टिन (leptin) और इंसुलिन ((insulin) जैसे हार्मोन मेटाबालिज्म (को बेहतर करते हैं इसके अलावा ऑस्टीओकैल्सिन (osteocalcin) और पी1एनपी (P1NP- proteins associated with bone formation) के स्तर को भी बढ़ाते हैं। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और हड्डियों की बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है।


दौड़ने के अन्य फायदे

  • दौड़ने से शरीर में एंड्रोफिन जैसे रसायन उत्पन्न होते हैं, जिससे मन प्रसन्न‍ रहता है और तनाव नहीं होता।
  • फेफड़े मजबूत होते हैं और धीरे-धीरे निरंतर अभ्यास से श्वसन प्रक्रिया में सुधार होता है।
  • दौड़ने समय धमनियां फैलती व संकुचित होती हैं। इससे रक्तचाप नियंत्रित रहता है।
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और आप छोटे-मोटे रोगों की गिरफ्त में आसानी से नहीं आते।
  • रोज एक घंटा दौड़ने पर 705 से 865 कैलोरी बर्न होती है और वजन कम होता है।
  • लिगामेंट्स और स्नायुतंत्र मजबूत होने का सबसे बड़ा फायदा होता है कि जोड़ मजबूत होते हैं।
  • इंसुलिन बनने की प्रक्रिया में सुधार होता है और शरीर में ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है।

इसे भी पढ़े : दौड़ने के फायदे

क्या है दौड़ने का सही तरीका

  • आपका सिर सामने की ओर और आंखें क्षितिज की ओर होनी चाहिएं। सिर को न सामने की ओर झुकाएं और न ही दौड़ते हुए अपने पैरों की ओर देखें।
  • पैरों के लिए सही जूतों का चुनाव करें।
  • अपने कंधों को ताने नहीं, आरामदायक मुद्रा में रखें।
  • छाती हल्की-सी बाहर की ओर होनी चाहिए, ताकि आप गहरे श्वास ले सकें।
  • यदि आपका धड़ झुका हुआ है तो आपके कूल्हे भी झुक जाएंगे।
  • सप्ताह में तीन से पांच दिन रनिंग करना पर्याप्त हैं।


Image Source : Getty

Read More Articles on Sports and Fitness in Hindi

Read Next

मध्यरात्रि में एक्सरसाइज करना सही है या गलत? जानिए

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version