Navel Shift Causes in Hindi: मेरी नाभि खिसक गई है, इसकी वजह से मुझे पेट में तेज दर्द हो रहा है। ऐसा आपने कई लोगों से सुना होगा। या फिर खुद ने भी किसी न किसी से कहा ही होगा। दरअसल, कई मामलों में नाभि अपने स्थान से खिसक जाता है। ऐसा कई कारणों की वजह से हो सकता है। नाभि खिसकने पर नाभि अपने स्थान से ऊपर या फिर नीचे चली जाती है। यानी जब नाभि अपने स्थान से खिसक कर दूसरी जगह पर चली जाती है, तो इसे ही नाभि खिसकना कहा जाता है। यह कई कारणों की वजह से हो सकता है। तो चलिए, जानते हैं बार-बार नाभि क्यों खिसकती है? या फिर नाभि खिसकने के कारण-
नाभि खिसकने के लक्षण- Symptoms of Navel Shift in Hindi
नाभि के खिसकने पर आपको कुछ लक्षणों का अनुभव हो सकता है। इसमें शामिल हैं-
- पेट में दर्द
- वजन घटना या बढ़ना
- पेट के बीच में दर्द होना
- कब्ज की समस्या
- डायरिया
- घबराहट
- जी मिचलाना
- उल्टी महसूस होना
- पीरियड्स का अनियमित होना
नाभि बार-बार क्यों खिसकती है?- Navel Shift Causes in Hindi
भारी वजन उठाने से
अगर आप बार-बार भारी वजन उठाते हैं, तो इस स्थिति में आपकी नाभि भी बार-बार खिसक सकती है। भारी वजन उठाने से पेट और नाभि पर असर पड़ सकता है। ऐसे में आपको नाभि खिसकने के लक्षणों का अहसास हो सकता है। अगर आप भारी सामान को उठाने की कोशिश करते हैं, तो भी आपकी नाभि खिसक सकती है। खासकर, अगर आप खाली पेट कोई भारी वजन उठाते हैं, तो नुकसान अधिक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- नाभि खिसकने का पता कैसे लगाएं? जानें इसके शुरुआती लक्षण
अचानक से झुकना या उठना
अचानक से झुकने या फिर उठने की वजह से भी आपकी नाभि बार-बार खिसक सकती है। इसलिए अगर आपको अकसर ही नाभि खिसकने की दिक्कत रहती है, तो ऐसे में आपको आराम से उठना, बैठना और झुकना चाहिए।
सीढ़िया चढ़ना
कई लोगों की सीढ़ियां चढ़ने की वजह से भी नाभि खिसक सकती है। इसलिए आपको आराम-आराम से सीढ़िया चढ़नी या उतरनी चाहिए। साथ ही एक साथ ज्यादा सीढ़ियां चढ़ने से भी बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- नाभि खिसकने के लक्षण, कारण और इलाज
पैरों पर लंबे समय तक दबाव
अगर आप लंबे समय तक एक ही पैर पर दबाव डालकर खड़े रहते हैं, तो भी आपको बार-बार नाभि खिसकने से परेशान होना पड़ सकता है। इसलिए आपको एक ही पैर पर ज्यादा दबाव डालने से बचना चाहिए।