शरीर में सफेद रक्त कोशिकाएं (व्हाइट ब्लड सेल्स) बढ़ाने के लिए आजमाएं ये आसान घरेलू उपाय

व्हाइट ब्लड सेल्स शरीर को कई तरह की गंभीर बीमरियों से बचा सकता है। ऐसे में इसकी कमी के कारण आपको कई तरह की समस्याएं होने का खतरा बढ़ सकता है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में सफेद रक्त कोशिकाएं (व्हाइट ब्लड सेल्स) बढ़ाने के लिए आजमाएं ये आसान घरेलू उपाय

व्हाइट ब्लड सेल्स ब्लड में मौजूद एक तरह की कोशिकाएं हैं। यह हमारे शरीर में इंफेक्शनल बीमारियां और बाहरी हानिकारक प्रभावों से सुरक्षित रखने वाला कोशिकाएं हैं। ऐसे में अगर हमारे शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स की कमी आ जाए, तो हम कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स को कंट्रोल रखना बहुत ही जरूरी है। व्हाइट ब्लड सेल्स को कंट्रोल करने के लिए आप कई तरह के डाइट फॉलो कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे भी हैं, जिनकी मदद से व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाया जा सकता है। आज हम इस लेख में कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिससे शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ असरदार घरेलू नुस्खों (Remedies for White Blood Cells) के बारे में- 

व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ाने के घरेलू नुस्खे (Natural Remedies for White Blood Cells)

शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ाने के लिए कई तरीकों के घरेलू नुस्खों जैसे- पपीते की पत्तियां, अदरक, लैवेंडर ऑयल इत्यादि का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ाने के इन घरेलू नुस्खों के बारे में-

इसे भी पढ़ें - व्हाइट ब्लड सेल्स (WBC) की कमी से शरीर में दिखते हैं ये 8 लक्षण, जानें कारण और बचाव का तरीका

1.  पपीते की पत्तियां (Papaya Leaves)

पपीते की पत्तियों में एसिटोजिनिन (acetogenins) पाया जाता है, जो शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने का कार्य करती हैं। इसके साथ ही इससे आपके शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। इसके अलावा पपीते की पत्तियां डेंगू बुखार के लिए भी लाभकारी हो सकती हैं। 

शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने के लिए पपीते की कुछ पत्तियां लें। अब इन पत्तियों को अच्छी तरह से धोकर ब्लैंडर की मदद से धो लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी एड कर लें। इसके बाद इसे छान लें। अब इस जूस को नियमित रूप से पिएं। स्वाद बदलने के लिए आप इसमें शहद को भी एड कर सकते हैं। इससे शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ सकता है।

2. लहसुन (Garlic )

शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने के लिए लहसुन काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें इम्यूनोमॉड्यूलेटरी और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने में असरदार हो सकते हैं। सुबह खाली पेट नियमित रूप से इसका सेवन करना शरीर के लिए लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा कई तरह के डिशेज में भी आप लहसुन को शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ सकता है। 

3. लैवेंडर ऑयल ( Lavender Essential Oil )

शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने के लिए लैवेंडर ऑयल काफी प्रभावी हो सकता है। यह ऑयल तनाव और चिंता विकृति को कम करने में प्रभावी होता है। साथ ही नींद की परेशानी को दूर करने में भी प्रभावी है। लैवेंडर एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करने के लिए 60 एमएल वाहक तेल (बादाम तेल, नारियल तेल इत्यादि) में लैवेंडर के तेल की 20 बूंदें डालें। अब इस तेल को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण से नियमित रूप से शरीर की मालिश करने से व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाया जा सकता है। 

4. दही का सेवन (Consume Yogurt)

दही स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। ब्लड में व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने के लिए भी यह फायदेमंद हो सकता है। व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ाने के लिए नियमित रूप से अपने डाइट में 1 कटोरी दही को शामिल करें। इससे आपके शरीर को काफी फायदा हो सकता है। 

5. सूरजमुखी का बीज  (Sunflower Seeds)

सनफ्लोवर सीड्स में फास्फोरस, मैग्नीशियम, विटामिन ई, विटामिन बी6 जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इंफेक्शन से लड़ने में मददगार हो सकते हैं। अगर आप शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से इसे अपने सलाद में शामिल करें। इससे आपको काफी फायदा हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - गर्भावस्था को भी प्रभावित कर सकता है व्हाइट डिस्चार्ज (सफेद पानी आना), जानें इसके 4 प्रकार और बचाव के उपाय

शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने के लिए इन घरेलू नुस्खों का सहारा लिया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके शरीर में किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। ताकि गंभीर स्थितियों और बीमारियों का समय पर बचाव किया जा सके।

Read Next

हाथ की उंगलियों के जोड़ों में दर्द के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपचार

Disclaimer