
Mustard Oil And Fenugreek For Grey Hair: बाल सफेद होना एक बहुत आम समस्या है। ऐसा आमतौर पर उम्र बढ़ने के साथ होता है, इसलिए बालों का सफेद होना एजिंग के प्रमुख लक्षणों में से एक है। हालांकि आजकल लोगों में कम उम्र में ही सफेद बालों की समस्या देखने को मिल रही है। बालों के सफेद होने के लिए आपकी उम्र के साथ ही कई अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। कुछ मामलों में यह अनुवांशिक हो सकते हैं, वहीं कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी सफेद बालों का कारण बनती हैं। इसके अलावा हम कई ऐसे हेयर केयर प्रोडक्ट्स यूज करते हैं, जिनमें केमिकल बहुत अधिक मात्रा में होते हैं जो आपके बालों को नुकसान पहुंचाते हैं और सफेद बालों का कारण बनते हैं। हालांकि शरीर में पोषण की कमी भी सफेद बालों का कारण बन सकती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं सफेद बालों की समस्या दूर करने, साथ ही नेचुरली काले बाल पाने में सरसों और मेथी दाना बहुत लाभकारी साबित हो सकते हैं। अगर आप सप्ताह में 2-3 बार, इनका प्रयोग बालों में करते हैं तो इससे जल्द सफेद बालों से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। बहुत से लोग अक्सर पूछते हैं कि सफेद बालों को काला करने के लिए सरसों तेल और मेथी दाना कैसे फायदेमंद हैं, साथ ही इनका बालों में प्रयोग कैसे किया जाता सकता है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
सफेद बाल काले करने में सरसों तेल और मेती दाना कैसे फायदेमंद है- Mustard Oil And Fenugreek Benefits For Grey Hair
सरसों के तेल से चंपी करना बचपन से ही हमारे हेयर केयर रुटीन का एक अहम हिस्सा रहा है। सरसों के तेल से चंपी करना से न सिर्फ बालों को बहुत लाभ मिलता है, बल्कि इससे कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। यह हमारे बालों के रोम, स्कैल्प को पोषण प्रदान करते हैं, क्योंकि सरसों तेल में विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट्स, एंटीबैक्टीरियाल गुण मौजूद होते हैं। साथ ही इनमें हेल्दी फैट्स भी मौजूद होते हैं। जिसे यह बालों को मजबूत बनाने, उन्हें मॉइश्चराइज रखने और घने, शाइनी बनाने में मदद करते हैं
वहीं मेथी के बीज की बात करें तो इनमें भी एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, इसके अलावा बालों के लिए कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों की भी इनमें प्रचुर मात्रा मात्रा होती है। ये विटामिन ए, बी, सी और के जैसे जरूरी से भरपूर होते हैं। इसके अलावा इनमें कई जरूरी मिनरल्स भी होते हैं।
इसे भी पढें: क्या नारियल तेल लगाने से बाल सफेद होते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय
जब आप सरसों तेल और मेथा दाना का एक साथ बालों में प्रयोग करते हैं, तो इससे सफेद बालों की समस्या को रोकने, और उन्हें फिर से काले बनाने में मदद मिलती है। यहां नीचे इनके प्रयोग का तरीका बताया गया है।
इसे भी पढें: प्याज और अदरक का रस बालों में कैसे लगाएं? जानें तरीका और इसके फायदे
बालों में सरसों तेल और मेथी कैसे लगाएं- How To Use Mustard Oil And Fenugreek For Grey Hair
इसके लिए आपको 50ml सरसों तेल लेना है, फिर इसमें आपको एक चम्मच मेथी दाना या मेथी के बीज का पाउडर डालकर अच्छी तरह गर्म करना है। जब मिश्रण थोड़ा डार्क हो जाए, तो गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा कर लें। इस मिश्रण को रात में सोने से पहले बालों में अप्लाई करें। स्कैल्प से लेकर स्प्लिट एंड्स तक अच्छी तरह लगाएं और मालिश करें। फिर सुबह सादे पानी और माइल्ड शैंपू से धो लें। आप चाहें तो नहाने से 4-5 घंटे पहले भी इस मिश्रण को बालों में लगा सकते हैं। कोशिश करें कि सप्ताह में 2-3 बार जरूर लगाएं। इससे सिर्फ बालों को काला करने में ही मदद नहीं मिलेगी, बल्कि बालों की कई अन्य समस्याएं भी दूर होंगी।
All Image Source: Freepik