
बच्चों को अन्य परेशानियों की तरह की मुंह में छाले भी हो जाते हैं। ये एक आम परेशानी है जो किसी भी बच्चे को हो सकती है। इस समस्या में बच्चों के मुंह, जीभ, तालू या होठ पर एक फोड़ा हो जाता, जो लाल रंग का होता है। इस फोड़े से बच्चों को मुंह में जलन होती है। मुंह में छाला होने पर बच्चा न तो खाना खा पाता और ना ही सही तरह से बोल पाता है। ये समस्या ज्यादा गंभीर नहीं होती है और कुछ दिनों में ये अपने आप ही ठीक हो जाती है। खाने में आयरन, विटामिन बी 12 व फोलिक एसिड की कमी होने पर बच्चों को मुंह में छाले हो जाते हैं। इस समस्या के कारण को समझें और इसे दूर करने के लिए आप कुछ उपायों को अपना सकते हैं।

बच्चे के मुंह में छाले होने के कारण
बच्चों के मुंह में छाले होने के पीछे हर्पिस सिम्पलेक्स वायरस होता है। ये समस्या बच्चों को निरंतर परेशान नहीं करती है। आगे जानें बच्चों के मुंह में छाले होने के क्या कारण हो सकते हैं।
- बच्चों को खाते समय जीभ या तालू में किसी तरह का कट लग जाने से वह धीरे धीरे छाले बन जाते हैं।
- विटामिन की कमी होने से भी छाले होते हैं। मुख्य रूप से विटामिन बी 12 की कमी की वजह से छालों की समस्या हो जाती है।
इसे भी पढ़ें : Mouth Ulcers: मुंह में छाले क्यों होते हैं? डॉक्टर से समझें इसके कारण
- ठीक तरीके से या जल्दी ब्रश करने की वजह से भी जब मुंह के अंदर चोट लग जाती है। उस स्थिति में बच्चों के मुंह में छाले होने लगते हैं।
- कई बार किसी तरह के खाने की वजह से बच्चे के मुंह में छाले हो जाते हैं।
- यदि किसी व्यक्ति के मुंह में छाले हो रहें हो और बच्चे को किस कर ले तो ऐसे स्थिति में भी बच्चे के मुंह में छाले हो जाते हैं।
- शरीर में पानी की कमी भी छाले होने का एक कारण होती है।
बच्चे को मुंह में छाला होने पर कैसा महसूस होता है?
बच्चे के मुंह में छाले होने पर लगातार जलन महसूस होती है। इसके साथ ही बच्चे को कुछ चीज खाते समय या चबाते समय दर्द महसूस होता है। छाला होने पर बच्चा खाना खाने या किसी भी चीज को खाने से बचता है। छाले की जगह पर बच्चे को दर्द महसूस होता है और उस हिस्से में सूजन भी आ सकती है।
बच्चे के मुंह में छाले होने पर इलाज कैस करें?
छालों की समस्या धीरे-धीरे अपने आप ठीक हो जाती है। लेकिन यदि बच्चे को ज्यादा परेशानी हो रही हो तो आप उसे डॉक्टर के पास ले जा सकते हैं। डॉक्टर बच्चे के छाले की स्थिति की जांच करते हैं और बच्चे को आवश्यक दवाएं देते हैं। कई बार छालों पर ट्यूब लगाने के लिए दी जाती है।
इसे भी पढ़ें : Mouth Ulcers: मुंह में छाले होने पर डाइट में करें ये 5 बदलाव, जल्द मिलेगा आराम
बच्चों के मुंह में छाले के घरेलू उपाय
बच्चो के मुंह में छाले होने पर आप यदि डॉक्टरी इलाज नहीं करवा रहे हैं तो कुछ घरेलू उपायों को भी अपना सकते हैं। आगे जानते हैं इन उपायो के बारे में।
- बच्चा ज्यादा छोटा नहीं है तो आप उसके छालों पर बर्फ लगा सकते हैं।
- बच्चे को पर्याप्त मात्रा में जल पिलाएं।
- तैलीय और मसालेदार खाना बच्चे को न दें।
- बच्चे को फोलिक एसिड, विटामिन बी और आयरन युक्त आहार दें।
- आप बच्चे के छाले पर शहद भी लगा सकते हैं। शहद में इंफेक्शन को दूर करने के गुण होते हैं।
- यदि बच्चा छह माह से अधिक है तो आप उसके छालों पर नारियल तेल को भी लगा सकते हैं। इसके अलावा आप उसे नारियल पानी भी दे सकते हैं।
- दही से भी आप बच्चे के मुंह के छाले ठीक कर सकते हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड छालों के बैक्टीरिया को दूर कर उन्हें तेजी से ठीक करता है।
यदि बच्चे के मुंह में छाले हो रहे हैं तो इसके सही कारणों को पता लगाने की कोशिश करें। बच्चे के मुंह में छाले होने पर उसकी साफ सफाई का ध्यान दें। उसकी डाइट में भी बदलाव करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version