तपती गर्मी के बाद मानसून की मस्ती भरी बारिश हर किसी के चेहरे पर खुशी और एक अजीब सा उत्साह ला देती है। लेकिन हम अपनी मस्ती में यह भूल जाते हैं कि यह मीठी-मीठी बारिश अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी साथ लाती है। इन दिनों चल रहे मानसून के मौसम में जितना सुहाना मौसम रहता है उतना ही यह हमारी सेहत के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : तांबे के बर्तन में दही, अमृत नहीं जहर समान
इन दिनों चल रहे मानसून के मौसम में जहां एक ओर हमें चिल्लाती गर्मी से राहत मिल रही है वहीं दूसरी ओर यही मानसून कई मायनों में जानलेवा भी साबित हो सकता है। आप खुद अपने आसपास के वातावरण में देख सकते हैं कि मौसम बदलने के चलते लोग किस तरह बिमारियों से घिरे हुए हैं। वैसे तो हर मौसम में लेकिन मानसून के मौसम में हमें अपनी सेहत पर खास तरह से ध्यान रखना पड़ता है। कई लोगों को खाने से पहले हाथ धोने की आदत नहीं होती है। जबकि मानसून के मौसम में यह बहुत जरूरी है। बल्कि ना सिर्फ खाने से पहले बल्कि हरर 2 घंटे में हमें अपने हाथ धोने चाहिए। आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं कि मानसून में हाथ ना धोना किस तरह से जानलेवा साबित हो सकता है। यानि कि हम किन बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : गर्मियों में पानी की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, जानें
क्यों जरूरी है हाथ धोना
मानसून के मौसम में हाथ न धोने से कई गंभीर बीमारियां हमें अपनी गिरफ्त में ले सकती हैं। जिसमें मुख्य तौर पर सर्दी जुकाम, वायरल, टाइफाइड, डेंगू, फूड प्वॉइजनिंग, मलेरिया, उल्टी-दस्त, एलर्जी, पेट की बीमारियां, गले में संक्रमण, डायरिया, श्वास नली का संक्रमण, हेपेटाइटिस और पीलिया जैसी कई अन्य संक्रामित बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए ऐसे मौसम ये जरूरी है कि आप थोड़ी-थोड़ी देर में हाथ-पैरों को साफ पानी से धोएं। खासतौर के खाना खाने से पहले और फिर बाद में हाथों को जरूर धोना चाहिए। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि मानसून में बीमारियों से बचने के लिए सिर्फ हाथ धोना ही काफी नहीं, इसके लिए सही से हाथ धोना चाहिए ताकि कीटाणु खत्म हो सके। मानसून के मौसम में बीमारियां घात लगाएं बैठी रहती है। जिसके चलते जरा सी लापरवाही बरतने पर हम उनकी चपेट में आ सकते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Article On Healthy Living In Hindi