Fri Sep 11, 2026 | 11:25 PM IST

क्या आपने खाया है बड़हल? जानें सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ये देसी फल

बड़हल के फल में  एंटीऑक्सीडेंट के अलावा तमाम मिनरल्स और विटामिन्स पाए जाते हैं, जानें इसके सेवन से सेहत को होने वाले अनोखे फायदों के बारे में।  

आम और जामुन के मौसम में भारत के तमाम गांवों में एक और फल विशेष रूप से पाया जाता है जिसकी चर्चा उतनी अधिक नहीं होती है। कटहल की तरह ही दिखने वाले परंतु साइज में छोटे इस फल को लोग बड़हल (Monkey Jack or Badhal) के नाम से जानते हैं। भारत के अलग-अलग राज्यों में इस फल को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। बड़हल का फल पकने के बाद हलके लाल और पीले रंग का हो जाता है और पकने के बाद इसका स्वाद भी बहुत अच्छा होता है।  यह फल सेहत के लिए फायदेमंद आने पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बड़हल के फल में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। बड़हल के फल का सेवन करने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, आइये जानते हैं इनके बारे में।

बड़हल के फल में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Badhal or Monkey Jack Fruit Nutrition Fact)

Monkey-Jack-Fruit-Badhal-Health-Benefits

बड़हल के फल में एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ सेहत के लिए उपयोगी तमाम मिनरल्स आदि पाए जाते हैं। इस फल को विटामिन का भंडार भी माना जाता है। बड़हल के फल में प्रमुखता से पाए जाने वाले पोषक तत्व इस प्रकार से हैं।

  • विटामिन सी
  • बीटा कैरोटीन
  • जिंक
  • कॉपर
  • आयरन
  • मैंगनीज 
  • आयरन

इसके अलावा बड़हल के फल में एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण भी पाए जाते हैं।

Monkey-Jack-Fruit-Badhal-Health-Benefits

बड़हल के फल को खाने के फायदे (Monkey Jack or Badhal Health Benefits)

बड़हल के फल को लेकर हुए तमाम अध्ययनों के मुताबिक इसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइये जानते हैं इसके सेवन से सेहत को होने वाले प्रमुख फायदों के बारे में।

1. लिवर के लिए है फायदेमंद 

बड़हल का सेवन लिवर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। बड़हल में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो लिवर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा इसमें डायटिक फाइबर और पॉली फिनॉल्स जैसे तत्व होते हैं जो कैंसर, डायबिटीज, मोटापा और दिल से जुड़ी बीमारियों में बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। जो लोग नियमित रूप से बड़हल का सेवन करते हैं उन्हें लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

इसे भी पढ़ें: ज्यादा सेब खाने से हो सकती हैं ये 5 परेशानियां, जानें सेहत के लिए कैसे है नुकसानदायक

2. आंखों की समस्याओं में फायदेमंद

बड़हल का सेवन आंखों के लिए रामबाण माना जाता है। आंखों से जुड़ी कई समस्याओं में इसका सेवन बहुत फायदे वाला होता है। अगर आप नियमित रूप से बड़हल का सेवन करते हैं तो इससे आपके आंखों की रौशनी भी तेज होती है। बड़हल में विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो आंखों के लिए बेहद उपयोगी होता है। इसके सेवन से रतौंधी जैसी समस्या में बहुत फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: अंडे के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सेहत को हो सकता है नुकसान

Monkey-Jack-Fruit-Badhal-Health-Benefits

3. बालों के लिए फायदेमंद 

बड़हल का सेवन बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। चूंकि बड़हल में विटामिन ए और सी की प्रचुर मात्रा होती है। ये विटामिन्स बालों के लिए टॉनिक का काम करते हैं। विटामिन ए और सी की प्रचुर मात्रा वाले बड़हल का सेवन करना बालों के लिए बहुत उपयोगी साबित होता है। इसके सेवन से बाल मजबूत और घने होते हैं।

इसे भी पढ़ें: गेंदे के फूल से बनी चाय रोज पिएं, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

4. बड़हल स्ट्रेस कम करने में फायदेमंद 

बड़हल के सेवन से स्ट्रेस और चिंता की समस्या में भी फायदा मिलता है। अगर आप इए नियमित रूप से अपने डाइट में शामिल करते हैं तो इसके सेवन से स्ट्रेस का लेवल कम करने में फायदा मिलेगा। इसमें मौजूद तत्व शरीर को उर्जा देते हैं और चिड़चिड़ापन से भी दूर रखते हैं।

5. शरीर में खून की कमी पूरा करने में फायदेमंद 

बड़हल में मौजूद आयरन और अन्य पोषक तत्व शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी पूरा करने में बेहद उपयोगी माने जाते हैं। अगर आप नियमित रूप से बड़हल का सेवन करते हैं तो यह आपको शरीर में खून की कमी से होने वाली बीमारी एनीमिया से भी बचाने का काम करेगा। इसके अलावा इसमें मौजूद तत्व खून को साफ करने का काम भी करते हैं।

Monkey-Jack-Fruit-Badhal-Health-Benefits

इसे भी पढ़ें: न लोगों को भूलकर भी नही करना चाहिए जामुन का सेवन, एक्सपर्ट से जानें इसके नुकसान

इसके अलावा बड़हल के सेवन से होने वाले कई अन्य लाभ भी हैं। बड़हल में मौजूद एंटी एजिंग तत्व आपके स्किन को जवान रखने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से झुर्रियों की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। आयुर्वेद में बड़हल को तमाम गुणों वाला बताया गया है। इसका इस्तेमाल आयुर्वेद और अन्य पारंपरिक चिकित्सा में भी किया जाता है।

Read More Articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

तेंदू फल खाने के 6 फायदे और कुछ नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 07, 2021 00:00 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content