भारत में गेंदे का फूल (Marigold Flower) बेहद आम फूल है जो हर जगह दिखाई दे सकता है। वैसे तो इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ से लेकर सजावट आदि के कामों में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अनेक औषधीय गुणों से युक्त गेंदे के फूल का इस्तेमाल सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। गेंदे के फूल से बनी चाय (Marigold Flower Tea) का सेवन कई बीमारियों के लिए रामबाण मानी जाती है। अगर आप इस चाय का नियमित सेवन करते हैं तो इससे पीरियड्स से लेकर डायबिटीज और कब्ज आदि की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। चूंकि गेंदे के फूल में एंटी-इंफ्लेमेशन, एंटी-सेप्टिक और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो शरीर की कई बीमारियों और समस्याओं में फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं, गेंदे के फूलों से बनी चाय का नियमित सेवन करने के फायदे (Marigold Flower Tea Benefits) और इसकी चाय बनाने के तरीके के बारे में।
गेंदे के फूल से बनी चाय के फायदे (Marigold Flower Tea Health Benefits)
गेंदे के फूल से बनी चाय का नियमित सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। गेंदे के फूल में एंटिफंगल और रोगाणुरोधी गुण होते हैं जो संक्रमण आदि को फैलने से रोकते हैं और घाव या चोट में भी फायदेमंद माने जाते हैं। इसके अलावा गेंदे में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुण शरीर को कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ने के लिए मजबूत बनाते हैं और शरीर को हृदय से जुड़े रोगों से भी बचाते हैं। गेंदे के फूल की चाय भारत में प्राचीन काल से ही इस्तेमाल की जाती रही है। इसका इस्तेमाल कई समस्याओं में पारंपरिक चिकित्सा के रूप में किया जाता था। गेंदे के फूल से बनी चाय का नियमित सेवन करने वाले व्यक्ति को ये 5 प्रमुख लाभ मिलते हैं।
1. गेंदे के फूलों से बनी चाय का सेवन करने से महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिलता है। गेंदे के फूल में एंटीऑक्सिडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो पीरियड्स के दौरान होने वाली दिक्कतों में फायदेमंद होते हैं। उसके अलावा गेंदे के फूल से बनी चाय का नियमित सेवन करने से पीरियड्स के दौरान होने वाली कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं में फायदा मिलता है। गैस्ट्राइटिस, एसिड रिफ्लक्स और अल्सर आदि के इलाज में भी इसका इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए कद्दू के फूल का सेवन है बहुत फायदेमंद, जानें डाइट में कैसे करें शामिल
2. गेंदे के फूल को लेकर हुए तमाम शोध के मुताबिक इसका सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में फायदा देता है। गेंदे के फूल में मौजूद तत्व शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने में सहायक होते हैं। अगर आप भी कोरोनाकाल में अपनी इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं तो गेंदे की चाय का सेवन जरूर करें। इसका सेवन शरीर को बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत बनाएगा और कई बीमारियों से शरीर की रक्षा भी करेगा।
3. गेंदे की चाय का सेवन स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। गेंदे में मौजूद तत्व इसे स्किन के लिए एक फायदेमंद फूल बनाते हैं। इसके फूलों की पंखुड़ियों से बनी चाय का रोजाना सेवन करने से स्किन से जुड़ी कई समस्याओं में फायदा मिलता है। स्किन को हील करने के लिए गेंदे की चाय का सेवन काफी फायदेमंद माना गया है। इसके नियमित सेवन से आपको एक्ने, पिम्पल्स, और दानों से छुटकारा मिलेगा। स्किन पर किसी तरह के घाव या चोट आदि के लगने की स्थिति में गेंदे की चाय का सेवन जल्दी इसे ठीक करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: खाली पेट अदरक का सेवन करने से सेहत को होते हैं ये 7 फायदे
4. गेंदे के फूल में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसकी चाय का नियमित सेवन स्ट्रेस जैसी मानसिक समस्या में भी फायदा पहुंचाता है। गेंदे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण इसका सेवन करने से कैंसर, ट्यूमर, मोटापा और डायबिटीज में भी फायदा मिलता है। इसमें विटामिन ए भी पाया जाता है जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
5. दांत दर्द में भी गेंदे के फूल की पंखुड़ियों से बनी चाय का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको दांत दर्द की समस्या है तो गेंदे के फूलों से बनी चाय को ठंडा करके इसका कुल्ला करने से दर्द से राहत मिलेगी।
टॉप स्टोरीज़
गेंदे की चाय बनाने का तरीका (How to Make Marigold Flower Tea?)
सेहत के लिए फायदेमंद गेंदे की चाय बनाने के लिए नीचे बताये गए तरीके का पालन करें।
आवश्यक सामग्री
- 4-5 गेंदे के फूल
- 2 कप पानी
- शहद (स्वाद के लिए)
बनाने का तरीका
- सबसे पहले गेंदे के 4-5 फूलों को लेकर उन्हें अच्छी तरह से साफ कर लें।
- इसके बाद पानी को किसी पैन में उबालें और उसमें गेंदे के फूल डाल दें।
- पानी अच्छी तरह से उबल जाने के बाद उसे एक कप में छाने और इसमें शहद मिलाएं।
- और अब आपकी चाय बनकर तैयार है।
इस चाय का सेवन आप अधिकतम दिन में दो बार कर सकते हैं। अगर आपको किसी प्रकार की बीमारी या समस्या है तो इसका सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह जरूर लें।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi