मानसून में अपनी रूखी त्‍वचा को ऐसे रखें मॉश्चराइज

हम आपको इस लेख में बताएंगे कि मानसून में अपनी रूखी त्‍वचा की देखभाल कैसे करें। इसके लिए हम आपको कुछ ऐसे घरेलू मॉश्चराइजर के बारे में बता रहें जिसके प्रयोग से आपकी त्‍वचा ग्‍लो करेगी। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में अपनी रूखी त्‍वचा को ऐसे रखें मॉश्चराइज

बारिश के मौसम में शरीर में काफी बदलाव देखने को मिलता है। तापमान में अचानक होने वाले इस परिवर्तन से त्वचा पर बहुत अधिक असर पड़ता है। विशेष रूप से आपकी त्वचा अधिक शुष्क और खुजलीदार हो जाती है। अत: इन दिनों त्वचा की देखभाल करना बहुत आवश्यक हो जाता है। कुछ लोग त्वचा को मॉश्चराइजर लगाने की आवश्यकता नहीं होती। जबकि त्वचा को हर मौसम में मॉश्चराइज करने की आवश्यकता होती है। तो आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि मानसून में अपनी रूखी त्‍वचा की देखभाल कैसे करें। इसके लिए हम आपको कुछ ऐसे घरेलू मॉश्चराइजर के बारे में बता रहें जिसके प्रयोग से आपकी त्‍वचा ग्‍लो करेगी।

इसे भी पढ़ें : आपकी हड्डियां कमजोर कर सकता है सनस्‍क्रीन: रिसर्च 

 

बटर मास्क

इस मास्‍क को तैयार करना बहुत आसान है। यह त्वचा को मॉश्चराइज करने और शुष्क त्वचा को आराम पहुंचाने के लिए बहुत उपयोगी है। 

 

आवश्यक सामग्री: 1 टी स्पून नरम बटर, 1 टीस्पून पानी 

 

विधि: 

1 बटर और पानी को अच्छे से मिलाएं और त्वचा पर लगायें। 

2 इसे 15-20 मिनिट तक लगा रहने दें। 

3 गर्म पानी से धो डालें।

 

दही और पपीते का उपचार 

दही एक उत्तम स्किन हाईड्रेटिंग एजेंट है। इसके एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूखी और खुजलीदार त्वचा को आराम पहुंचाते हैं। पपीता त्वचा को चमक प्रदान करता है। 

 

आवश्यक सामग्री: 1/2 कप दही, 3 टेबलस्पून मैश किया हुआ पपीता, 2 बूँद शहद, नीबू के रस की 5-6 बूँदें 

 

विधि: 

1 नीबू और दही को एक कटोरे में मिलाएं। 

2 इसमें पपीता और शहद मिलाएं। 

3 इसे त्वचा पर लगायें और 20 मिनिट तक लगा रहने दें। 

4 बाद में इसे ठंडे पानी से धो डालें और सप्ताह में कम से कम एक बार इसे लगायें।

 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Skin Care In Hindi

Read Next

इसलिए लगातार बढ़ रही है रेडिमेड कपड़ों की मांग, जानें कारण

Disclaimer