
बढ़ती टैक्नॉलजी के चलते कई ऐसी चीजें मार्केट में आ रही है, जिनके बारे में आपको जानकर हैरानी होगी। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा शोध किया है, जिससे पुरुषों के स्पर्म क्वॉलिटी के बारे में पता चल सकेगा। अगर पुरुष इनफर्टिलिटी से पीड़ित है, तो वह अपने स्मार्टफोन डिवाइस द्वारा अपनी स्पर्म क्वॉलिटी का पता लगा सकते हैं।
लोगों का ऐसा मानना होता है कि इनफर्टिलिटी की समस्या केवल महिलाओं में होती है। लेकिन कई केस में यह समस्या पुरुषों में पाई जाती है। इसलिए सही समाधान पाने के लिए महिला और पुरुष दोनों को अपना इनफर्टिलिटी टेस्ट कराना आवश्यक है।
पुरुषों में इनफर्टिलिटी का कारण उनका स्पर्म क्वॉलिटी और क्वांटिटी होता है। लेकिन इस इन टैक्नॉलजी से अब पुरुष घर बैठे ही अपने स्पर्म का टेस्ट कर सकेंगे, जिससे ट्रीटमेंट समय पर और आसानी से लिया जा सके।
यह स्मार्टफोन डिवाइस इतना आसान और साधारण है कि पुरुष इसकी मदद से घर पर अपना इनफर्टिलिटी टेस्ट कर सकते हैं, जिस प्रकार महिलाएं प्रेग्नेंसी टेस्ट करती हैं। पुरुषों को बार-बार हॉस्पिटल जावे की जरूरत नहीं है। यह डिवाइस पांच सेकेंड में ही विडियो के द्वारा सीमन सेंपल को टेस्ट कर लेगा।
इस डिवाइस में ऑप्टिकल एटैचमेंट लगे हुए हैं, जिसे स्मार्टफोन से जोड़कर और सीमन सेंपल की जांच कर सकते हैं। यह एक तरह से डिसपोजेबल डिवाइस है। इससे 350 सीमन सैंपल की जांच की गई है, जो मैसेचूसेट जनरल हॉस्पिटल फर्टिलिटी सेंटर द्वारा किया गया है।
इससे स्पर्म के अबनॉर्मल सीमन सैंपल का पता चल सकता है। यह डिवाइस आपको 98 प्रतिशत तक सही जांच देगा। इसकी कीमत की अगर बात करें, तो वह 4.45 डॉलर है। यह डिवाइस आम जनता के लिए अभी उपलब्ध नहीं है, इसलिए शोधकर्ताओं ने यूएस एफडीए की स्वीकृती आने तक कुछ और टेस्ट करने का सोचा है।
News Source- IANS
Read More Health Related Articles In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version