Doctor Verified

पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है ये खास मेडिटेशन, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

सेहतमंद रहने के लिए पाचन क्रिया का मजबूत होना बेहद आवश्यक है। मेडिटेशन से भी आप अपनी पाचन क्रिया को बेहतर बना सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है ये खास मेडिटेशन, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर


व्यक्ति आहार के द्वारा शरीर को पोषक तत्व प्रदान कर सकता है। लेकिन इसके लिए पाचन क्रिया का सही कार्य करना बेहद आवश्यक है। सेहतमंद रहने के लिए पौष्टिक आहार का लेना जितना आवश्यक है, उतना ही पाचन क्रिया का सही होना महत्पवपूर्ण होता है। पाचन क्रिया सही होने से आहार के सभी पोषक तत्वों को शरीर में अवशोषित किया जा सकता है। वहीं पाचन क्रिया खराब होने की वजह से व्यक्ति को गैस, पेट का फूलना, सीने में जलन व एसिडिटी की समस्या होने लगती है। आपको बता दें कि मेडिटेशन आपके मानसिक और शारीरिक रोगों को दूर करने में सहायक होता है। सही तरह से नियमित मेडिटेशन करने से आप पाचन क्रिया को भी दुरुस्त कर सकते हैं। साथ ही इससे आपको कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। आगे जानते हैं मेडिटेशन से आप किस तरह पाचन क्रिया को बेहतर बना सकते हैं।  

मेडिटेशन से शरीर पर कई तरह के फायदे होते हैं। इससे तन और मन को बेहतर और स्वस्थ बनाया जा सकता है। पाचन क्रिया आहार से पोषक तत्वों को अवशोषित करने और मल को बाहर करने का कार्य करती है। पेट में सूक्ष्मजीव होते हैं, जिन्हें गट माइक्रोबायोम के रूप में जाना जाता है। जब ये सूक्ष्मजीव की संख्या अंसतुलित हो जाती है तो इससे मानसिक रोग, ऑटोइम्यून विकार व सूजन आदि होने की संभावना बढ़ जाती है। इस वजह से आपको अपनी दैनिक जीवन में मेडिटेशन करना चाहिए। इससे मानसिका शांति मिलती है। आगे जानते हैं मेडिटेशन से अपनी पाचन क्रिया को कैसे ठीक करें?  

इसे भी पढ़ें : नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करने के लिए करें ये 5 योगासन, मिलेगा फायदा 

meditation for gut health

इस विषय पर मैक्स अस्पताल (गुरूग्राम) के मनोरोग विभाग की वरिष्ठ सलाहकार डॉ. सौम्या मुदगल कहती हैं कि मेडिटेशन कई तरह से शरीर के लिए फायदेमंंद होता है। इससे तनाव व चिंता को दूर किया जा सकता है। साथ ही मानसिक एकाग्रता में वृद्धि होती है। इससे सभी हार्मोन सही तरह से स्रावित होते हैं। जिससे पाचन क्रिया पर भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। मेडिटेशन का सीधा प्रभाव पाचन क्रिया पर भी होता लेकिन कई अन्य वजहों से ये पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। यदि किसी व्यक्ति को पाचन संबंधी समस्या हो तो वह तुरंत डॉक्टर से सलाह करे व दवाओं के सेवन से समस्या का निदान कर सकते हैं।   

मेडिटेशन से पाचन क्रिया को कैसे ठीक की जा सकती है 

मेडिटेशन से शरीर के कार्य बेहतर होते हैं। साथ ही इससे मानसिक शांति मिलती है और कई रोगों से बचाव होता है। आगे जानते हैं मेडिटेशन से होने वाले अन्य फायदों के बारे में।  

तनाव को कम करने में सहायक  

मेडिटेशन से तनाव कम होता है, जिससे पाचन क्रिया यानी गट हेल्थ बेहतर बनती है। तनाव होने से शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। जिसकी वजह से पाचन क्रिया प्रभावित होती है और व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।  

सूजन को करें कम  

मेडिटेशन से मानसिक शांति मिलती है, जिसकी वजह से ऑटोइम्यून डिसीज व अन्य सूजन पैदा करने वाली स्थितियों में आराम मिलता है। पाचन क्रिया प्रभावित होने से पोषण तत्वों के अवशोषण का कार्य बाधित होता है। जिसकी वजह से सूजन व अन्य संबंधी रोग होने की संभावना बढ़ जाती है।  

इसे भी पढ़ें : फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय 

मानसिक रूप से फायदेमंद  

मेडिटेशन से आपको चिंता व तनाव में आराम मिलता है। रोजाना मेडिटेशन करने से आपके मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। साथ ही आपकी एकाग्रता शक्ति भी बेहतर होती है। इससे आप किसी भी कार्य को पहले की अपेक्षा तेजी से करने में सक्षम बनते हैं। साथ ही साथ इससे आपकी पाचन क्रिया भी सुचारू रूप से कार्य करती है।  

 

Read Next

रात में बार-बार खुल जाती है नींद तो लें स्लीप थेरेपी, जानें इसके फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version