
शरीर को हेल्दी रखने और बीमारियों से मुक्त रखने के लिए नियमित रूप से योगासनों का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। भारत में पुराने समय से ही लोग योग का अभ्यास करते आ रहे हैं। योग के फायदों और प्रभाव को देखते हुए आज दुनियाभर में लोग योग को अपना रहे हैं। शरीर को फिट और हेल्दी बनाये रखने के लिए नियमित रूप से और सही तरीके से योगासनों का अभ्यास करना बहुत उपयोगी होता है। अगर आप शरीर को स्वस्थ और सुंदर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए मयूरासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। मयूरासन का नियमित अभ्यास करने से आपको पेट से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं में फायदा मिलता है। इसका अभ्यास आपके शरीर की मांसपेशियों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आइये विस्तार से जानते हैं मयूरासन के फायदे और इसके अभ्यास का तरीका।
मयूरासन योग के फायदे (Mayurasana or Peacock Pose Benefits in Hindi)
मयूरासन एक प्रभावी और शरीर के लिए फायदेमंद योगासन है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट होता है इस योगासन में आपको मोर की आकृति में रहना होता है। मयूरासन को अंग्रेजी में Peacock Pose कहा जाता है। मयूरासन योग का सही ढंग से अभ्यास आपको पेट से जुड़ी समस्याओं में बहुत फायदा देता है। मयूरासन का अभ्यास शुरुआत में थोड़ा कठिन होता है लेकिन अगर आप लगातार अभ्यास करते हैं तो कुछ ही दिनों में आप इसका अभ्यास आसानी से कर पाएंगे। मयूरासन का नियमित अभ्यास करने से आपके शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में फायदा मिलता है जिससे आपका शरीर डिटॉक्सिफाई हो जाता है। इसका नियमित अभ्यास कर आप बुखार और ट्यूमर जैसी गंभीर समस्या में भी फायदा मिलता है। पाचन तंत्र को मजबूत रखने और पेट के भीतर मौजूद अंगों को हेल्दी रखने के लिए भी मयूरासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। मयूरासन का अभ्यास करने के कुछ प्रमुख फायदे इस प्रकार से हैं।
इसे भी पढ़ें : मांसपेशियों को मजबूत और लचीला बनाने के लिए करें पाशासन, जानें करने का सही तरीका
- शरीर की मांसपेशियों के लिए मयूरासन बहुत फायदेमंद होता है।
- शरीर में ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है।
- पेट और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए फायदेमंद।
- पुरुषों में प्रजनन क्षमता से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में उपयोगी।
- महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं से राहत दिलाने में उपयोगी।
- शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को कम करने में उपयोगी।
- पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
- किडनी, पेट, लिवर और आंतों के लिए मयूरासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है।
- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत उपयोगी।
- शरीर और चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए फायदेमंद मयूरासन।
मयूरासन का अभ्यास करने का तरीका (Steps To Do Mayurasana Or Peacock Pose in Hindi)
मयूरासन का अभ्यास करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले एक साफ और हवादार जगह पर योगा मैट बिछाकर घुटनों के बल पर बैठ जाएं।
- अब अपने घुटनों को फैलाकर रखते हुए अपने हाथों को फर्श पर रखें।
- हाथ की उंगलियों को अपने पैर की तरफ रखें।
- इसके बाद अपने हाथ को कोहनियों की तरफ मोड़ें और ऊपरी हिस्से को आराम दें।
- इस दौरान आपकी कोहनियां नाभि के किनारे की तरफ होनी चाहिए।
- इसके बाद आगे की तरफ झुकते समय अपने पैरों की पीछे की तरफ खींचे और शरीर के निचले हिस्से को टाइट रखें।
- इस दौरान शरीर का संतुलन बनाए रखें और 30 सेकंड तक इस मुद्रा में रहने के बाद सामान्य स्थिति में आयें।
मयूरासन का अभ्यास करने से आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में तो फायदा मिलता ही है इसके साथ ही इसका अभ्यास डायबिटीज के मरीजों के लिए भी रामबाण माना जाता है। शरीर में मौजूद ब्लड शुगर को कम करने और ऊर्जा को खर्च करने के लिए मयूरासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे लोग जिनकी किसी तरह की सर्जरी हुई है या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं उन्हें मयूरासन का अभ्यास नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अल्सर, हर्निया और दिल से जुड़ी बीमारियों के मरीजों को मयूरासन का अभ्यास करने से बचना चाहिए।
(All Image Source - Freepik.com)