रोजाना मत्स्यासन करने से रीढ़ की हड्डी होगी मजबूत और मिलेंगे कई फायदे, जानें करने का तरीका

Matsyasana in Hindi: रोजाना मत्स्यासन करने से आप हमेशा फिट और हेल्दी रह सकते हैं। जानें, इस आसन को करने के फायदे और तरीका-

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: May 02, 2023 18:11 IST
रोजाना मत्स्यासन करने से रीढ़ की हड्डी होगी मजबूत और मिलेंगे कई फायदे, जानें करने का तरीका

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Matsyasana in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग करना बहुत जरूरी होता है। अधिकतर लोग रोजाना योगाभ्यास करते भी हैं। वैसे तो आप फिट और हेल्दी रहने के लिए कोई भी योगासन कर सकते हैं। लेकिन मत्स्यासन करने से आपको अनगिनत लाभ मिल सकते हैं। आपको बता दें कि मत्स्यासन शब्द मत्स्य से निकला है, जिसका मतलब मछली होता है। इस आसन को पीठ के बल लेटकर किया जाता है। इस आसन में व्यक्ति का शरीर मछली के आकार का नजर आता है। इसलिए इस योगासन को फिश पोज के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप इस आसन की रोजाना प्रैक्टिस करेंगे, तो लिवर, पेट और किडनी हमेशा स्वस्थ रहेंगे। साथ ही, वजन भी कंट्रोल में रहेगा। इस लेख में हम हठयोग एक्सपर्ट, प्रियंका सिंह से जानेंगे मत्स्यासन करने के फायदे और तरीका-

मत्स्यासन करने के फायदे- Matsyasana Benefits in Hindi

1. फैट बर्न करने में मददगार

अगर आप अपने बैली फैट से परेशान हैं, तो मत्स्यासन की प्रैक्टिस करना फायदेमंद हो सकता है। इस आसन को रोजाना करने से बैली फैट को बर्न करने में काफी मदद मिल सकती है। दरअसल, इस आसन को करने से पेट में खिंचाव महसूस होता है। इससे पेट की मसल्स सही से काम करती हैं। अगर रोजाना मत्स्यासन करेंगे, तो बैली फैट को कम करने में काफी मदद मिल सकती है। 

2. पेट से जुड़े रोग दूर करे

रोजाना मत्स्यासन करने से आप पेट से जुड़े रोगों से अपना बचाव कर सकते हैं। रोजाना इस योगासन करने से गैस, अपच और कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। मत्स्यासन करने से पेट की मसल्स की मसाज होती है। इससे पाचन दुरुस्त रहता है और आप हेल्दी रह सकते हैं। 

3. रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाए

अगर आप रोजाना मत्स्यासन की प्रैक्टिस करेंगे, तो रीढ़ की हड्डी मजबूत बनेगी। इस आसन को करने से पीठ के ऊपरी हिस्से की मांसपेशियों को आराम मिलता है। साथ ही, रीढ़ लचीला और मजबूत बनता है। लेकिन अगर रीढ़ से जुड़ी कोई परेशानी है, तो योग गुरु की देखरेख में ही इस आसन का अभ्यास करें।

इसे भी पढ़ें- रीढ़ की हड्डी को बनाना है मजबूत और फ्लेक्सिबल? अपनाएं ये आसान से उपाय

4. डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद

मत्स्यासन करने से पैंक्रियास की मालिश होती है, इससे इंसुलिन के स्त्राव में मदद मिलती है। रोजाना मत्स्यासन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रह सकता है। अगर आपको डायबिटीज है, तो आप रोजाना मत्स्यासन का अभ्यास कर सकते हैं। 

5. फेफड़ों को मजबूत बनाए

मत्स्यासन करने से आप अपने फेफड़ों को भी मजबूत बना सकते हैं। इस आसन को करने से छाती चौड़ी होती है, जिससे फेफड़ों और सांस संबंधी रोगों से बचाव हो सकता है। लेकिन अगर आपको अस्थमा की बीमारी है, तो योग गुरु की देखरेख में ही इस आसन का अभ्यास करें।

इसे भी पढ़ें- रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से में दर्द से हैं परेशान, तो राहत पाने के लिए करें ये 4 एक्सरसाइज

मत्स्यासन करने का तरीका- Matsyasana Steps in Hindi

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पद्मासन में बैठ जाएं।
  • अब धीरे-धीरे पीछे की तरफ झुकें और पीठ के बल लेट जाएं।
  • इसके बाद बाएं पैर के उंगुलियों को दाएं हाथ और दाएं पैर को बाएं हाथ से पकड़ें। 
  • इस दौरान अपनी दोनों कोहनियों को जमीन पर टिका लें। 
  • इसके साथ ही, घुटने भी जमीन के साथ लगने चाहिए।
  • अब गहरी सांस लें और सिर को पीछे की तरफ ले जाएं।
  • इस अवस्था में सांस लें और छोड़ें। 
  • आप इस स्थिति में कुछ सेकेंड तक रुक सकते हैं।
  • इसके बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाएं। 
  • आप इस आसन को 3-5 बार दोहरा सकते हैं। 

आप भी मत्स्यासन की रेगुलर प्रैक्टिस कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको कमर, घुटनों या पैरों में दर्द रहता है, तो इस आसन को करने से बचें। इसके अलावा, जिन लोगों को पेट से जुड़ी कोई गंभीर बीमारी है, उन्हें भी इस आसन को करने से बचना चाहिए। मत्स्यासन करने से पहले आपको योग गुरु की राय जरूर लेनी चाहिए।

Disclaimer