भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंद धोनी, जिन्हें दुनियाभर में माही या कैप्टन कूल जैसे नामों से भी जाना जाता है वह अपनी फिटनेस को लेकर युवाओं के बीच प्रेरणस्त्रोत से कम नहीं है। 40 साल की उम्र में विकटों के बीच उनकी दौड़ किसी भी युवा को प्ररेणा दे सकती है। टेस्ट क्रिकेट से धोनी 2014 में ही सन्यास ले चुके हैं। पिछले साल उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से भी सन्यास ले लिया था। लेकिन आज भी लोगों को धोनी की फिटनेस, चुस्ती, फुर्ती और एनर्जी प्रेराणा देती है।
देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धोनी की फिटेनस के लोग मुरीद हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धोनी की इस फिटनेस के पीछे का राज क्या है? आखिर क्या कारण कि वह हमेशा मैच के दौरान रनिंग बिटवीन द विकेट, विकेट कीपिंग या फिर फील्डिंग में धमाल मचा कर रखते है। हम आपको धोनी की फिटनेस और डाइट प्लान से जुड़ी खास जानकारियां बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप भी उनके जैसी फिटनेस पा सकते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी का फिटनेस सीक्रेट (Fitness Secrets of Mahendra Singh Dhoni)
धोनी का ब्रेकफास्ट
- ताजा फल, दलिया और नट्स। इसके साथ एक ग्लास दूध।
- सूखे मेवे और ताजे फल खाना पसंद करते हैं।
धोनी का लंच
- माही को बटर चिकन बहुत पसंद है। वह लंच में चिकन या फिर दाल के साथ रोटी खाते हैं।
- इसके अलावा जरूरी पोषक तत्वों के लिए धोनी सब्जियों का सलाद खाना पसंद करते हैं।
धोनी का शाम का स्नैक
- चिकन सैंडविच और दही
धोनी का डिनर
- 2-3 रोटी, चिकन, वेजिटेबल सलाद और फल खाना पसंद करते हैं धोनी।
- धोनी को फलों का जूस पसंद
धोनी मैच के दौरान भरपूर मात्रा में प्रोटीन ड्रिंक और जूस लेते है। इसके अलावा धोनी सोड़ा और सोफ्ट ड्रिंक से भी दूर रहते है। धोनी फलों का ताजा जूस पीना पसंद करते हैं। धोनी अक्सर वर्कआउट या मैच के दौरान फ्रूट जूस और प्रोटीन ड्रिंक्स लेते हुए दिखाई देते हैं। इससे वे हाइड्रेट तो रहते ही हैं और उन्हें खेल के लिए पर्याप्त ऊर्जा मिलती है। धोनी को दूध, दही जैसे डेयरी उत्पाद भी काफी पसंद हैं।
फैट से दूरी बनाकर रखते हैं धोनी
खेल और दूसरे देशों के खिलाड़ी धोनी की फिटनेस के मुरीद यू हीं नहीं है। धोनी अपनी फिटनेस का अधिक ख्याल रखते हैं। माही दिनभर के खाने में उतनी ही कैलोरी लेते हैं, जितने की उनको जरूरत होती है। शरीर में जमा एक्स्ट्रा कैलोरी वजन बढ़ाने और कई तरह की परेशानियां खड़ी करना का काम करती है, जिन्हें बर्न करने के लिए धोनी एक्सरसाइज किया करते हैं।
इसे भी पढ़ेंः सीने को फौलादी बनाती हैं ये 5 आसान एक्सरसाइज, जल्द दिखेगा असर
जिम में ये एक्सरसाइज करते है धोनी
- वी ग्रिप पुल डाउन
- लेटरल पुल डाउन
- डंबल चेस्ट प्रेस
- डम्बल रोइंग
- डम्बल लंजेस
- वन लेग डेडलिफ्ट
- रिवर्स लंग्स
- मशीन चेस्ट प्रेस
- अपनी बॉडी को शेप देने के लिए स्कॉवट पोजिशन में बैठते हैं धोनी।
मैदान पर 4 घंटे का होता है प्रेक्टिस सेशन
धोनी टीम के साथ 4 घंटे तक वर्कआउट करते हैं, जिसमें रनिंग शामिल होती है। इसके अलावा धोनी घर पर भी एक्सरसाइज किया करते हैं।
इसे भी पढ़ेंः वरुण धवन ने 'कलंक' के लिए कैसे बनाई बॉडी? जानें वर्कआउट और डाइट प्लान
धोनी के लिए वर्कआउट बेहद जरूरी
धोनी खाने-पीने के अलावा अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए रेगुलर वर्कआउट करते हैं। वर्कआउट धोनी को न सिर्फ फिट रखता है बल्कि ये उन्हें खेल के दौरान होने वाली छोटी-मोटी परेशानियों जैसे नसों में खिंचाव आदि से बचाता भी है।
Read More Articles On Exercise & Fitness In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version