Mahashivratri 2023: बेलपत्र खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें सेवन का तरीका

Belpatra Leaves Benefits: बेलपत्र खाने से शरीर की कई परेशानियां आसानी से दूर होती हैं। जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
Mahashivratri 2023: बेलपत्र खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें सेवन का तरीका


Belpatra Leaves Benefits: बेलपत्र शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनको खाने से शरीर की कई समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। बेलपत्र का प्रयोग खास तौर से भगवान शिव के पूजन अभिषेक में किया जाता है। लेकिन ये औषधियों गुणों से भरपूर होता है। अगर इसका सेवन किया जाएं, तो शरीर की कई बीमारियां दूर होने में मदद मिलती हैं। बेलपत्र के पत्ते खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। ये खाने से शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहता है। आइए जानते हैं बेलपत्र के पत्ते खाने के अन्य फायदों के बारे में।

बुखार में फायदेमंद

बुखार की समस्या होने पर बुखार बेलपत्र को पानी में उबालकर पीने से बुखार कम होने में मदद मिलती है। इसको पीने से बुथार कम होने के साथ शरीर का दर्द भी कम होता है। इसका काढा बनाने के लिए 3 से 4 पत्तियों को पानी में उबाल लें। उसके बाद जब पानी का रंग बदल जाएं, तो इसे गुनगुना होने पर पिएं। 

मधुमेह में फायदेमंद

बेलपत्र खाने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसको पीने से डायबिटीज के लेवल को कम करने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने के लिए बेल की पत्तियों को पीसकर उसका रस निकालें। अब इस रस को दिन में 2 बार सेवन करें। ऐसा करने से डायबिटीज में राहत मिलेगी।

blood sugar

शरीर को ठंडक दें

बेलपत्र को खाने से शरीर में ठंडक मिलती है। ये मुंह के छाले और पेट की गर्मी को भी शांत करता है। ये शरीर को अंदर से ठंडक देकर शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके सेवन से गर्मी में लू के प्रकोप से बचा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- कब्ज दूर करने में मदद कर सकता है छुहारा, इन 4 तरीकों से करें सेवन

खून साफ करने में मददगार

बेलपत्र को खाने से खून को साफ करने में मदद मिलती है। बेलपत्र के रस को निकालकर हल्का गुनगुना पानी मिलाकर उसमें थोड़ी सी मात्रा में शहद को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इसको पीने से शरीर भी हेल्दी रहता है।

सूजन दूर करने में मददगार

बेलपत्र खाने से शरीर की सूजन को दूर करने में मदद मिलती है। ये शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इन पत्तियों को खाने से कई बीमारियां आसानी से दूर होती हैं। इसको पत्तों का चूर्ण पेट की कई समस्याओं को आसानी से दूर करता हैं।

बेलपत्र शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखें इसको सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

फ्लाइट की उड़ान भरने से पहले न खाएं ये 3 फूड्स, सफर में हो सकती है दिक्कत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version