अमीनो एसिड जिसे अक्सर प्रोटीन के निर्माण खंड के रूप में जाना जाता है, ऐसे यौगिक होते हैं जो आपके शरीर में कई महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और आपको स्वस्थ रखने में काफी मदद करते हैं। वे प्रोटीन के निर्माण और हार्मोन और न्यूरोट्रांसमीटर के संश्लेषण जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं के लिए बहुत जरूरी होते हैं। ये एथलेटिक प्रदर्शन को बढ़ाने या मूड में सुधार के लिए कुछ को प्राकृतिक तरीके से पूरक रूप में भी लिया जा सकता है। इसी तरह ये कई तरह से हमारे लिए फायदेमंद होता है। हाल ही में न्यूट्रीशनिस्ट ल्यूक कॉटिन्हो (Luke Coutinho) ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अमीनो एसिड को लेकर कई जानकारियां दी है। आइए इस लेख में जानते हैं कि ल्यूक कॉटिन्हो अपने पोस्ट में क्या बताते हैं।
कई समस्याओं को दूर करता है अमीन एसिड
ल्यूक कॉटिन्हो (Luke Coutinho) अपने पोस्ट किए गए वीडियो में बताते हैं कि अमीनो एसिड हमे सिर्फ स्वस्थ रखने के लिए नहीं बल्कि ये हमारे वजन कम करने में भी मददगार होता है बल्कि ये सही तरीके से वजन कम करता है। ल्यूक कॉटिन्हो कहते हैं कि आपके स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं जैसे इम्यून सिस्टम का कमजोर होना, वजन कम करना, मानसिक स्वास्थ्य, बाल झड़ने की समस्या और पेट का स्वास्थ्य एक अमीनो एसिड सुधारने का काम करता है। इसमें प्रतिरक्षा समारोह-ग्लूटामाइन को आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाए रखने के लिए डब्ल्यूबीसी और आंत स्वास्थ्य को फिर से भरने के लिए जरूरी होता है।
बहुत जरूरी होता है ग्लूटामाइन अमीनो एसिड
ल्यूक कॉटिन्हो बताते हैं कि एल-ग्लूटामाइन ज्यादातर आहारों में पाया जाता है सिर्फ नॉन वेजिटेरियन आहारों में ही नहीं बल्कि ये वेटिटेरियन आहारों में भी पाया जाता है। कॉटिन्हो के मुताबिक हम जो भी खाते हैं उसमें से सारे न्यूट्रीएंट्स निकल जाते हैं और वो हमारे खून में मिल जाते हैं जिसके बाद हमारे पूरे शरीर में खून सर्कुलेट होता है। लेकिन अगर आपका पेट का स्वास्थ्य सही नहीं होता तो उसके कारण आपके कई बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं जो सीधे आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। इन कारणों से आपका इम्यून सिस्टम भी कमजोर होने लगता है और आप कई समस्याओं का शिकार होने लगते हैं। इसलिए जरूरी होता है कि आपके बॉडी में पर्याप्त मात्रा में अमीनो एसिड होना चाहिए जो शरीर में सही मात्रा में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाए।
इसे भी पढ़ें: वायरस और फ्लू से बचा सकती है काली चाय, न्यूट्रीशनिस्ट ल्यूक कौटिन्हो ने बताए ब्लैक टी के जबरदस्त फायदे
इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत
अपनी वीडियो में इम्यून सिस्टम को लेकर कॉटिन्हो बताते हैं कि आपके पेट का स्वास्थ्य हमेशा आपके इम्यून सिस्टम के संपर्क में रहता है, अगर आपके पेट में बैक्टीरिया बनते हैं तो ये आपके इम्यून पर हमला कर सकते हैं और कमजोर बना सकते हैं। कॉटिन्हो बताते हैं कि ज्यादातर लोगों को पेट के स्वास्थ्य को लेकर समस्याएं होती है, इसलिए इसके लिए आपको प्रोटीन की ज्यादा जरूरत होती है। कॉटिन्हो कहते हैं कि हमे रोजाना अपने आहार में करीब 3 से 6 ग्राम एल-ग्लूटामीन का सेवन करने की जरूरत होती है।
लिवर के लिए भी फायदेमंद है ग्लूटामाइन
पेट के स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि एल-ग्लूटामाइन हमारे लिवर के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है और लिवर को स्वस्थ रखने में हमारी मदद करता है। यह मानव शरीर में मास्टर एंटीऑक्सिडेंट ग्लूटाथिओन का उत्पादन करता है। कॉटिन्हो कहते हैं कि कई लोग एल-ग्लूटामाइन लेने के लिए कई तरह के इंजेक्शन और सप्लीमेंट लेते हैं जबकि आपको सिर्फ अपने आहार के साथ एल-ग्लूटामाइन को लेने की जरूरत होती है जो आपको स्वस्थ रखने में कारगर है।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने में मददगार है प्रोबायोटिक्स, ल्यूक कॉउटिन्हो से जानें होममेड प्रोबायोटिक फूड तैयार करने का तरीका
एल-ग्लूटामाइन से भरपूर आहार
- मीट।
- सी-फूड।
- दूध।
- नट्स।
- अंडे।
- पत्तागोभी।
- प्रोटीन ड्रिंक्स।
- बीन्स।
Read more articles on Healthy Diet in Hindi