Lal Gunja Benefits in Hindi: आयुर्वेद में लाल गुंजा का उपयोग कई समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। लेकिन लाल गुंजा एक विष होता है, इसलिए इसका उपयोग सीधे तौर पर बिल्कुल नहीं किया जा सकता है। आयुर्वेद में लाल गुंजा को पहले शुद्ध किया जाता है, इसके बाद ही इसका उपयोग बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। आपको बता दें कि लाल गुंजा को गोमूत्र में शुद्ध किया जाता है, लेकिन आप इसे घर पर शुद्ध नहीं कर सकते हैं। रस औषधि विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक विशेषज्ञ ही लाल गुंजा को सही तरीके से शुद्ध कर सकते हैं। इसलिए आपको कभी भी लाल गुंजा का इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए। लाल गुंजा को रक्त गुंजा के नाम से भी जाना जाता है, जो काफी फायदेमंद होता है। लाल गुंजा के फायदे और प्रयोग के तरीकों के बारे में जानने के लिए हमने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से विस्तार में बातचीत की-
डॉक्टर श्रेय बताते हैं कि लाल गुंजा का इस्तेमाल बिना शुद्ध किए बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें अब्रिन विष है, जो जानलेवा हो सकता है। लाल गुंजा का उपयोग करने से हार्ट हेल्थ प्रभावित हो सकती है। लेकिन अगर लाल गुंजा को शुद्ध करके लिया जाता है, तो यह कई समस्याओं को दूर करने में असरदार साबित हो सकता है। लाल गुंजा को गोमूत्र में शुद्ध किया जा सकता है, साथ ही लाल गुंजा को पानी में उबालकर भी शुद्ध किया जा सकता है। पानी में उबालकर इसका विष गुण हल्का पड़ जाता है। लेकिन इसके बावजूद भी डॉक्टर द्वारा शुद्ध किए गए लाल गुंजा का ही सेवन करना चाहिए।
लाल गुंजा के फायदे- Lal Gunja Benefits in Hindi
1. बालों के लिए लाभकारी
डॉक्टर श्रेय बताते हैं कि लाल गुंजा बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। लाल गुंजा बालों को झड़ने से रोकने में मदद कर सकता है। साथ ही लाल गुंजा का उपयोग करने से आपका हेयर फॉल कंट्रोल होगा, हेयर ग्रोथ में भी मदद मिलेगी। इसके लिए आप लाल गुंजा के पाउडर का उपयोग कर सकते हैं। लाल गुंजा गंजेपन को भी दूर कर सकता है। इसलिए आप चाहें तो बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लाल गूंजे का उपयोग कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- रत्ती (गुंजा) के पौधे में होते हैं कई औषधीय गुण, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे, प्रयोग और नुकसान
2. वात और पित्त को बैलेंस करे
आयुर्वेद में लाल गुंजा का उपयोग वात और पित्त को संतुलित करने के लिए भी किया जाता है। इसलिए अगर आपकी पित्त या वात प्रकृति है, तो आप डॉक्टर की सलाह पर लाल गुंजा का सेवन कर सकते हैं। यह बढ़े हुए वात और पित्त के लक्षणों को कम करने में कारगर साबित हो सकता है।
3. आंखों के रोगों का इलाज करे
डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि लाल गुंजा आंखों के लिए भी काफी उपयोगी होता है। लाल गुंजा का आंखों से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में असरदार हो सकता है। आयुर्वेद में आंखों की परेशानियों का इलाज करने के लिए लाल गुंजा का उपयोग किया जाता है। आप भी डॉक्टर की सलाह पर लाल गुंजा ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- आंखों के दर्द को दूर करने में बेहद कारगर हैं ये 5 घरेलू नुस्खे
4. स्किन प्रॉब्लम्स दूर करे
अगर आप त्वचा पर फोड़े-फुंसिया, खुजली, जलन की समस्या रहती है, तो भी लाल गुंजा का उपयोग कर सकते हैं। लाल गुंजा स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप लाल गुंजा के बीजों को कूटकर पाउडर बना लें, इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं। इससे आपको काफी आराम मिल सकता है।
5. ताकत बढ़ाए
लाल गुंजा बल प्रदान करता है। अगर आपको शारीरिक कमजोरी महसूस हो रही है, तो आप लाल गुंजा का सेवन कर सकते हैं। लाल गुंजा आपको ताकतवर बनाता है, साथ ही थकान और कमजोरी भी दूर कर सकता है।
इसके अलावा लाल गुंजा डायबिटीज और पेशाब रोगियों के लिए भी लाभकारी होता है। लाल गुंजा का उपयोग करने से मुंह सूखने की समस्या दूर हो सकती है, साइटिका के दर्द में भी आराम मिल सकता है। लाल गुंजा पेट के कीड़ों को मारने में भी उपयोगी साबित हो सकता है। अगर आपको भी इनमें से कोई परेशान हैं, तो इसे ठीक करने के लिए आप लाल गुंजा का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन लाल गुंजा का उपयोग हमेशा आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही करें ,अन्यथा आपको इससे गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।
Read Next
व्हाइट डिस्चार्ज (सफेद पानी) की समस्या दूर करेंगी ये आयुर्वेदिक हर्ब्स, जानें इस्तेमाल का तरीका
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version