महिलाओं से बात करते हुए पुरुषों को सजग तो रहना ही पड़ता है। लेकिन उन्हें यह भी पता होना चाहिए कि ऐसे कौन से शब्द हैं जो उन्हें किसी भी रूप में महिलाओं के सामने नहीं बोलने। असल में ये शब्द न सिर्फ महिलाओं का अपमान करते हैं बल्कि उनके व्यकितत्व को आहत भी करते हैं। क्या आप जानना चाहते हैं कि वे कौन से शब्द हैं? आइए आगे पढ़ते हैं।
इगो
महिलाओं को यह शब्द बिल्कुल पसंद नहीं है। असल में जो महिलाओं का कांफिडेंस होता है, कुछ पुरुष उसे उनका इगो समझ बैठते हैं। नतीजतन वे उनकी नेगेटिव छवि दुनिया के सामने लाने की कोशिश करते हैं। जबकि वे ऐसी नहीं होतीं। अतः किसी भी महिला से बात करें तो उन्हें इगो न कहें। न सामने, न पीछे।
टॉप स्टोरीज़
बहनजी
यूं तो बहनजी शब्द सम्मान से भरा शब्द है। लेकिन हमारे समाज में इस शब्द की अलग तरह से व्याख्या की गई है। इस शब्द के मुताबिक बहनजी वो महिलाएं होती हैं जो खालिस नासमझ, ग्रामीण, गैर पढ़ी लिखी हैं। इसलिए जो महिलाएं माॅडर्न हैं, देश दुनिया की खबर रखती हैं, उन्हें यह शब्द कतई पसंद नहीं आता। सो, जो पुरुष महिलाओं के प्रति सम्मान रखते हैं, वे या तो इस शब्द को अच्छे संदर्भों में इस्तेमाल करें या फिर करने से बचें।
इसे भी पढ़ेंः इंग्लिश बोलने वाली लड़कियों से दूर रहते हैं मर्द, जानें क्यों?
कैरेक्टर लेस
कैरेक्टर लेस एक ऐसा शब्द है जो किसी भी महिला को सुनना पसंद नहीं आता। कई बार पुरुष गुस्से में इस शब्द का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर जाते हैं। जबकि उन्हें इस शब्द के संवेदनशीलता का अहसास भी नहीं होता। वास्तव में कैरेक्टर लेस एक महिला के पूरे व्यक्तित्व को उलट कर रख देता है। उसके मान-सम्मान को चोट पहुंचाता है। इसलिए जो जरा भी संवेदशील पुरुष होगा, वह इस तरह के शब्दों के इस्तेमाल से बचेगा।
ओवर स्मार्ट
पुरुषों के जहन में अब भी ज्यादातर महिलाएं वैसी ही हैं जैसी कि वह पहले हुआ करती थीं। देश दुनिया से अनभिज्ञ, राजनीति तंत्र से अपरिचित। जबकि सच्चाई आज इससे इतर है। यही कारण है कि पुरुष अपनी नादानी में कई स्मार्ट महिलाओं को ओवर स्मार्ट कह जाता है। ओवर स्मार्ट कहने का मतलब यह है कि आप महिला विशेष की स्मार्टनेस पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। सो इस शब्द का इस्तेमाल न करें।
स्वीटी
जरा सोचिए कि क्या आप किसी को भी स्वीटी कहकर पुकार सकते हैं? नहीं। क्योंकि किसी भी महिला को स्वीटी कहकर पुकारने का मतलब है कि आप उसके साथ बदतमीजी कर रहे हैं। हां, यदि महिला आपकी जानने वाली है और उसके साथ आपके अंतरंग रिश्ते हैं, तो बात अलग है। अगर ऐसा नहीं है तो स्वीटी शब्द के उपयोग से बचें।
ओवर रिएक्ट
हर महिला का किसी भी चीज को लेकर रिएक्ट करने का अपना अपना अंदाज होता है। अगर उसे बात बात पर ओवर रिएक्ट कहा जाए तो सही नहीं है।
इसे भी पढ़ेंः जानें क्या है आई कांटेक्ट फ्लर्टिंग के पीछे छिपा विज्ञान
मोटी
किसी भी महिला को उसके फिगर के विषय में किसी पर पुरुष से सुनना पसंद नहीं है। अतः उसकी फिगर को लेकर कभी किसी तरह की कमेंट न करें। खासकर मोटी तो उसे कभी न कहें।
काली
महिला काली है या गोरी। इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। उन्हें इस तरह के शब्द सुनना भी पसंद नहीं है। सो, इस तरह के शब्दों का उपयोग किसी भी जानी या अनजानी महिलाओं के लिए न करें।
अनपढ़
अनपढ़ बोलना एक तरह किसी का अपमान करना है। यदि आप इस तरह के शब्द किसी महिला को बोलते हैं, तो वह इससे काफी आहत हो सकती है। सो, नजरंदाज करें।
चमची
कई बार देखने में आता है कि कोई लड़की यदि किसी एक के प्रति प्रतिबद्ध होती है तो दूसरे उसे उस लड़के विशेष की चमची कहकर पुकारते हैं। ऐसा न कहें। उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़ा होता है। साथ ही उसका दिल भी दुखता है।
‘आई डोंट केयर’
आप किसी भी महिला से अगर इस एक छोटे से वाक्य को कहेंगे तो उसे यही लगेगा कि उसकी आपके जीवन में कोई अहमितय नहीं है। आपको बताते चलें कि महिलाएं बहुत संवेदनशील होती हैं। इस तरह के शब्दों से वह परेशान हो उठती हैं।
पागल
प्यार में पागल कहना अलग बात है, लेकिन गुस्से में कभी पागल शब्द का इस्तेमाल न करें। इससे महिला को लगेगा कि जो शख्स उसे अब तक समझदार और होशियार समझता था। एकाएक उसे पागल कहकर उसकी समझदारी पर सवालिया निशान लगा रहा है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Relationship Related Articles In Hindi