क्‍या आप भी ईरानी महिलाओं की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं?

ईरानी महिलाओं की खूबसूरती की पूरी दुनिया दीवानी है अगर आप भी उनकी तरह दिखना चाहती हैं तो यह लेख आपके लिए ही है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्‍या आप भी ईरानी महिलाओं की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं?

वैसे तो खूबसूरत महिलाएँ दुनिया भर में होती हैं लेकिन ईरानी महिलाओं की खूबसूरती की पूरी दुनिया दीवानी है। ईरानी महिलाओं को उनकी बेइंतहा और चमकदार खूबसूरती के लिए जाना जाता है। उनके जैसी खूबसूरती पाने की चाहत भला किस महिला को नहीं होगी, तो आइए हम आपको बताते हैं ईरानी यानी पर्शियन महिलाओं की खूबसूरती का राज क्‍या है।


इस पेज पर:-


ईरानी महिलाएं

इसे भी पढ़ें : मिनटों में खूबसूरत दिखने के आसान नुस्‍खे

लग्‍जरी लाइफ जीती हैं ईरानी महिलाएं

ईरान की ज्‍यादातर महिलाएं लग्‍जरी लाइफ जीती हैं। वह चाहे एक्‍ट्रेस या मॉडल हों या फिर कोई साधारण महिला। उनकी जीवनशैली बाकी महिलाओं से थोड़ी अलग होती है। वह अपना फिगर सही रखने के लिए हर कोशिश करती हैं। हालांकि कहा यह भी जाता है कि उनकी खूबसूरती जन्‍म से जुड़ी होती है। उनकी स्किन बचपन से ही बहुत शार्प और चमकदार होती है।


घरेलू नुस्‍खों का करती हैं प्रयोग

ऐसी ही हैं पर्शियन मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदना करीमी जोकि भारत में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर चुकी हैं। वह बिग बॉस की कंटेस्‍टेंट रह चुकी हैं। इसलिए भारत में उनके फैंस की कमी नही है। मंदाना के अलावा ग्रैंड एडमिरल आर्टिमिसिया, महलंघा जाबरी जैसी कई मॉडल और राजकुमारियां है जो खूबसूरती की मिसाल हैं। उनके नयन, नक्‍श बहुत ही आकर्षक हैं। इनकी खूबसूरती का राज केवल मेकअप ही नही है बल्कि कुछ ऐसे घरेलू टिप्‍स हैं जो उनकी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। वह घरेलू नुस्‍खों का भी प्रयोग करती हैं।

इसे भी पढ़ें : कॉस्‍मेटिक सर्जरी का ट्रेंड


कॉन्टेक्‍ट लेंस और प्‍लास्टिक सर्जरी

ज्‍यादातर पर्शियन महिलाएं आंखों की खूबसूरती के लिए कॉन्टेक्‍ट लेंस का प्रयोग करती हैं। इससे उनकी चमकदार स्किन पर उनकी आंखें बहुत ही खूबसूरत दिखती हैं। सुंदर दिखने के लिए आप भी कॉन्टेक्‍ट लेंस का प्रयोग कर सकती हैं। इसके अलावा ईरानी महिलाएं जैसी खूबसूरती पाने के लिए आप प्‍लास्टिक सर्जरी करा सकती हैं। इससे आप अपने शरीर के किसी भी हिस्से को खूबसूरत बना सकती हैं।

 

Image Source : Getty

Read More Article on Skin Care in Hindi

Read Next

गर्मियों में स्किन को दमकता पाने के लिए अपनाएं एस (S)-थैरेपी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version