क्या आप हैं दिमागी तौर पर तेज? इन 5 संकेतों से लगाएं पता किस तरह के लोग होते हैं समझदार

अगर आप भी अपने बुद्धिमान होने का पता लगाना चाहते हैं तो इन 5 संकेतो से लगाएं पता कि आप समझदार है या नहीं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आप हैं दिमागी तौर पर तेज? इन 5 संकेतों से लगाएं पता किस तरह के लोग होते हैं समझदार


आप सभी जानते हैं कि दुनियाभर में ऐसे लोग होते हैं जिनका दिमान दूसरे लोगों की तुलना में कई गुना तेज होता है। पेशवर भाषा माना जाता है कि ऐसे लोगों का आईक्यू लेवल काफी अच्छा होता है। अक्सर आपने भी देखा होगा कि कुछ लोग मुश्किल से मुश्किल चीजों को आसान तरीके से समझने में कामयाब रहते हैं। 

हर कोई चाहता है कि उसका दिमाग बहुत ही तेज हो और वो दूसरे लोगों की तुलना में ज्यादा समझदार हो। इसके लिए लोग पढ़ना ज्यादा चाहते हैं कि जिससे वो अपनी समझ और अपने ज्ञान को ज्यादा से ज्यादा कर सके। लेकिन क्या आपको पता है बुद्धिमान लोगों की या ये कह लिजिए उन लोगों की पहचान कैसे होती है जिन लोगों की दिमाग दूसरे लोगों की तुलना में ज्यादा होता है। आज हम आपको बताने की कोशिश करते हैं कि कैसे पता चल सकता है कि आप बुद्धिमान हैं या नहीं। यानी हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप इसका पता लगा सकते हैं। 

अगर आपके पैर काफी लंबे हैं

आपके शरीर की लंबाई इस बात को दिखाती है कि आप कितने हेल्दी है या नहीं। आप सभी जानते हैं कि अक्सर लोग लंबी हाइट वाले लोगों को ज्यादा पसंद करते हैं छोटी हाइट वाले लोगों की तुलना में। हम किसी की हाइट से इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकते कि वो छोटी हाइट वाले से ज्यादा बुद्धिमान हो सकते हैं। अध्ययन भी इस बात का खुलासा करते हैं कि हाइट का सीधा असर उनके दिमाग पर होता है। 

रात में देर तक जागना

तेज दिमाग वाले लोगों की एक आदत होती है कि वो आम दिनों में भी देर रात तक जागते हैं। ऐसे में वो देर रात तक जागकर कुछ न कुछ पड़ने की कोशिश करते हैं। कई बुद्धिमान लोगों की आत्मकथा से इस बात का खुलासा हुआ है कि वो देर रात तक जागा करते थे। यानी ऐसे लोगों को इनसोमेनिया की बीमारी थी। वो लोग रात में बहुत ही कम देर के लिए सोया करते थे। 

इसे भी पढ़ें: इंसानी दिमाग की ये आश्चर्यजनक बातें हैरान कर देंगी आपको!

छोटी कमर वाले लोग

अध्ययन में इस बात का पता चला है कि जिन लोगों की कमर छोटी होती है वो बुद्धिमान होते हैं। उन लोगों का दिमाग दूसरे लोगों की तुलना में काफी ज्यादा तेज पाया गया है। वहीं, अगर जिन लोगों की वेस्ट लाइन ज्यादा है उन लोगों की दिमाग की क्षमता काफी कम होती है। 

बाएं हाथ से काम करने वाले लोग

उल्टे हाथ से काम करने वाले लोगों को लोग लेफ्टी कहते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसे लोग दिमागी तौर पर काफी तेज होते हैं और वो कुछ भी तुरंत समझने में सफल रहते हैं। बल्कि, एक अध्ययन में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि उल्टे हाथ यानी कि बाएं हाथ से काम करने वाले लोग दिमागी तौर पर काफी तेज और समझदार होते हैं। वो लोग अपने दिमाग से बहुत ही आसानी से कोई भी काम करने में सफल रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: दिमाग को तेज करने वाली जड़ी-बूटियां

छोटी-छोटी चीजों को याद न रखना

कई लोग छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं देते या फिर छोटी चीजों को याद नहीं रखते हैं। आप अक्सर ऐसे लोगों को भुल्लकड़ या फिर पागल कहते हैं। लेकिन ऐसा नहीं होता बल्कि वो लोग दिमाग से काफी तेज होते हैं। अगर आप छोटी-छोटी बातों और उन्हें याद रखते हैं तो आप किसी अहम चीज पर ध्यान लगाने में असफल रह जाते हैं। जानकारी के मुताबिक, महान जीनियस आइंस्टाइन की भी याददाशत काफी कमजोर थी। 

Read More Articles On Miscellaneous in Hindi

Read Next

कई मायनों में आपके लिए खतरनाक हो सकते हैं डिटर्जेंट, जानें किस तरह है आपके लिए नुकसानदायक

Disclaimer