जानिए, स्वास्थ्य को मजबूत रखने में फूल किस तरह पहुंचाते हैं ढेरों फायदे ?

फल, फूल और सब्जियाँ स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं। यहाँ हम बात करने वाले हैं ऐसे फूलों के बारे में जो स्वास्थ्य को बहुत फायदा पहुँचाते हैं। फूल खुशबू तो देते ही हैं साथ ही साथ कई दवाओं में भी फूलों का प्रयोग किया जाता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
जानिए, स्वास्थ्य को मजबूत रखने में फूल किस तरह पहुंचाते हैं ढेरों फायदे ?


फल, फूल और सब्जियाँ स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं। यहाँ हम बात करने वाले हैं ऐसे फूलों के बारे में जो स्वास्थ्य को बहुत फायदा पहुँचाते हैं। फूल खुशबू तो देते ही हैं साथ ही साथ कई दवाओं में भी फूलों का प्रयोग किया जाता है। फूलों का प्रयोग कई प्रकार के खुशबू वाले तेल बनाने के लिए भी किया जाता है। अब कई बार हमारे दिमाग में सवाल आता है कि फूल कैसे स्वास्थ्य को फायदा पहुँचाते हैं? 

 insideflower

फूल एवं उनके स्वास्थ्य में लाभ:

इसे भी पढ़ें: मिर्च खाने से कम हो सकता है समय से पहले मौत का खतरा? जानें क्या कहते हैं वैज्ञानिक

1.गुल्हड़ का फूल:

गुल्हड़ का फूल जहाँ माता रानी को चढ़ाया जाता है वहीं इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी है। बालों के लिए गुल्हड़ के फूल को बहुत उत्तम माना जाता है। गुल्हड़ के फूल को नारियल के तेल में अच्छे से गर्म कर लें फिर इसे ठंडा होने दे। ठंडा होने के बाद रोजाना इस तेल को बालों में लगाने से, बालों की हर प्रकार की समस्या दूर होती है। इस तेल से बालों का झड़ना कम होता है, सफ़ेद बाल काले होते हैं, बाल लम्बे होते हैं इत्यादि।

2.गुलाब का फूल:

गुलाब के फूल को फूलों का राजा कहा जाता है। इसकी खुशबू पूरे बाग़-बगीचे को महका देती है। इसकी खुशबू जितनी अच्छी होती है उतने ही इसके गुण होते हैं। गुलाब की पंखुड़ियां सौंदर्य के लिए बहुत उत्तम होती है। गुलाब की पंखुड़ियों को अगर रोजाना चेहरे पर और होंठों पर पीस कर लगाया जाये तो चहरे की कांति बढती है और होंठ  गुलाबी होते हैं। लेकिन इसके लिए लाल गुलाब का ही प्रयोग करें।

insideflowerbenefit

3.गेंदे का फूल:

गेंदे का फूल देखने में बहुत ही सुन्दर दिखाई देता है साथ ही साथ इसकी खुशबू भी बहुत अच्छी होती है। गेंदे का फूल कई बीमारियों के इलाज में काम आता है जैसे पुरानी चोट के लिए गेंदे के फूल का अन्य जड़ी बूटियाँ मिलकर तेल बनाया जाता है जिससे दर्द और पुरानी चोट में आराम मिलता है। साथ ही बालों के लिए भी इसका तेल बनाया जाता है।

4.सूरजमुखी का फूल:

सूरजमुखी के कई फायदे हैं कई बीमारियों के लिए इसका उपयोग होता है जैसे चोट, घाव, खराश, अल्सर, मासिक धर्म इत्यादि। सूरजमुखी का तेल इन सभी बीमारियों में रामबाण की तरह कार्य करता है। इसमें कई अन्य जड़ी बूटियाँ भी मिलायी जाती है जिनसे इसके तेल का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।

5.चमेली का फूल:

चमेली के फूल के बारे में तो सभी जानते होंगे। चमेली का फूल बहुत ही उम्दा खुशबू देने वाला फूल है जो कई बीमारियों में भी कारगार है। चमेली के तेल का प्रयोग पूजा पाठ में भी बहुत अधिक किया जाता है। चमेली के तेल को अगर नाभि में लगाया जाये तो कई प्रकार की बीमारियों से लाभ मिलता है जैसे त्वचा रोग, बालों की समस्या, सौंदर्य के लिए यह एक उम्दा उपाय है।

 इसे भी पढ़ें: वायु प्रदूषण की वजह से खराब पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

ये सभी फूल स्वास्थ्य के लिए बहुत उम्दा माने जाते हैं और इनसे व्यक्ति को बहुत लाभ प्राप्त होता है। वैसे बाज़ार में इनके तेल आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं लेकिन अगर आप घर में इनका तेल बनाना चाहते हैं तो वह भी आप बना सकते हैं।

Read More Article On Other Health News In Hindi

Read Next

अभी तक नहीं की है वीकेंड की प्लानिंग तो बनाएं अपना ब्यूटी रूटीन, इन 3 दिनों की प्लैनिंग हो कुछ ऐसी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version