कीवी को यूं ही नहीं कहते एंटीऑक्सिडेंट्स का पावर हाउस, इन 5 रोगों से बचाता है

कीवी के फायदों से ज्यादातर लोग अंजान हैं इसलिए ये बहुत लोकप्रिय नहीं हो सका है लेकिन आपको बता दें कि कीवी में इतने गुण मौजूद हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
  • SHARE
  • FOLLOW
कीवी को यूं ही नहीं कहते एंटीऑक्सिडेंट्स का पावर हाउस, इन 5 रोगों से बचाता है


कीवी हमारे यहां का स्थानीय फल नहीं है इसलिए ज्यादा लोकप्रिय नहीं है लेकिन आजकल हर जगह मिल जाता है। भूरे रंग की पर्त में ये अंडाकार फल ऊपर से देखने में भले कम आकर्षक लगे मगर इसे काटने पर इसका हरा रंग और काले बीजों की सजावट आपको आकर्षक लगेगी। कीवी के फायदों से ज्यादातर लोग अंजान हैं इसलिए ये बहुत लोकप्रिय नहीं हो सका है लेकिन आपको बता दें कि कीवी में इतने गुण मौजूद हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

एंटीऑक्सिडेंट्स का पावर हाउस

कीवी को एंटीऑक्सिडेंट्स का पावर हाउस कहा जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को स्वस्थ रखते हैं और गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। कीवी में नींबू और संतरे से भी ज्यादा विटामिन सी होता है। 100 ग्राम कीवी में 154% विटामिन सी होता है, जो नींबू और संतरे से लगभग दोगुना है। इसके अलावा कीवी में पर्याप्त विटामिन ए होता है। ये दोनों ही विटामिन्स बेहतरीन एंटीऑक्सिडेंट्स हैं। विटामिन सी की वजह से कीवी हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और इससे हमारा शरीर इंफेक्शन्स और अन्य रोगों से बचा रहता है।

इसे भी पढ़ें:- लंबी जिंदगी और हेल्दी हार्ट के लिए आहार में शामिल कीजिए ये 6 चीजें

दिल की बीमारियों से बचाव

कीवी में भरपूर डाइट्री फाइबर होता है। फाइबर के सेवन से दिल की गंभीर बीमारियां दूर रहती हैं, लिवर और आंतें दुरुस्त रहती हैं। दिल के रोगों से बचना है तो कीवी का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से स्ट्रोक, कार्डियक अरेस्ट, हार्ट अटैक, एरिद्मिया आदि का खतरा कम होता है। कीवी में मौजूद तत्व ब्लड क्लॉटिंग यानि नस में खून को जमने से रोकते हैं। दिल की कई बीमारियों का कारण ब्लड क्लॉटिंग भी है। कीवी का सेवन कैंसर जैसे गंभीर रोग से भी आपको बचाता है।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

कीवी में पोटैशियम की मात्रा भरपूर होती है इसलिए ये ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। पोटैशियम के सेवन से शरीर में सोडियम का लेवल कम होता है और कार्डियोवस्कुलर रोगों से बचाव रहता है। इसके अलावा कीवी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जिससे शरीर में सूजन की समस्या में राहत मिलती है। कीवी में मौजूद तत्व शरीर के अंदरूनी घावों को भरते हैं और सूजन को कम करते हैं।

इसे भी पढ़ें:- अनानास में हैं कई विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स, मिलते हैं ये 6 फायदे

अच्छी नींद के लिए

अगर आप ठीक से सो नहीं पाते हैं तो आपको कीवी का सेवन करना चाहिए। कीवी में सोरोटोनिन पाया जाता है, जो शांत और गहरी नींद लाने के लिए जाना जाता है। शोध में पाया गया है कि कीवी खाने से आपके नींद की क्वालिटी 5 से 13 प्रतिशत तक बेहतर हो जाती है। सेरोटोनिन आपके दिमाग को शांत रखता है और मूड ठीक रखता है। इसके अलावा इसमें दिमागी क्षमता बढ़ाने के गुण भी पाए गए हैं।

आंखों के लिए है फायदेमंद

कीवी आपकी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। कीवी में ल्यूटिन पाया जाता है जो हमारी त्वचा और टिशूज को स्वस्थ रखता है। ल्यूटिन वाली चीजों के सेवन से आंखों की कई गंभीर बीमारियां दूर रहती हैं क्योंकि ये आंखों की बेहद नाजुक और संवेदनशील टिशूज को पोषण देता है। आंखों की ज्यादातर समस्याएं ऐसी हैं जो इन्हीं टिशूज के नष्ट हो जाने के कारण पैदा होती हैं। किसी भी अन्य फल की अपेक्षा कीवी में सबसे ज्यादा ल्यूटिन पाया जाता है। एक बड़े कीवी में लगभग 171 मिलीग्राम ल्यूटिन पाया जाता है। इसके अलावा कीवी में भरपूर विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की रौशनी अच्छी रखता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Healthy Eating In Hindi

Read Next

इन 5 फूड्स से बढ़ जाता है हड्डी रोगों का खतरा, आज ही बदलें अपनी आदत

Disclaimer