खसखस के बीज (पॉपी सीड्स) सेहत के लिए लिहाज से बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इन बीजों में ओमेगा -6 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नेशियम और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। खसखस के बीज ब्रेन के काज को भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं और अनिद्रा जैसी समस्याओं को दूर करते हैं। खसखस का खास गुण (khas khas ke fayde) ये है कि ये पित्त से जुड़ी समस्याओं को कम करता है। इसके अलावा इसके सेवन करना वजन घटाने में भी मदद करता है। पर खसखस को लेकर ध्यान देनी वाली बात ये है कि इसके सेवन के तरीका इसके फायदे से जुड़ा होता है। इसलिए आज हम आपको सुबह खाली पेट खसखस खाने के फायदे के बारे में बताएंगे। साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे कि आप इसका सेवन कैसे कर सकते हैं।
खाली पेट खसखस खाने के फायदे- Khas benefits on empty stomach
1. हड्डियों को मजबूत बनाता है
कॉपर और कैल्शियम से भरपूर होने के कारण, खसखस हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। सुबह खाली पेट इन बीजों में मौजूद मैंगनीज और प्रोटीन कोलेजन के उत्पादन में मदद करता है जो हड्डियों को गंभीर क्षति से बचाता है। इसलिए आपको सुबह खाली पेट दूध में खसखस मिला कर इसका सेवन करना चाहिए।
टॉप स्टोरीज़
2. पाचन में सुधार करता है
खसखस अघुलनशील फाइबर का एक समृद्ध स्रोत है जो कि पाचन तंत्र को मजबूत करने करने में मदद करता है। इसके अलावा ये मेटाबोलिज्म को भी तेज करता है और खाना पचाने की क्रिया तेज करता है। इसके लिए रात में सोते समय खसखस के बीजों को पानी में भीगो कर रखें। फिर सुबह खाली पेट इन बीजों को सेवन करें। ये आपके मेटाबोलिज्म को तेज करने में मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें : ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार है गुड़मार, एक्सपर्ट से जानें इसके आयुर्वेदिक फायदे
3. कब्ज की समस्या को दूर करता है
खसखस के बीज कब्ज की समस्या होने पर बहुत ही फायदेमंद होते हैं। दरअसल, खस के बीजों में फाइबर का अधिक मात्रा में होना मल में थोक जोड़ता है जिससे पेट साफ करने में मदद मिलती है। दरअसल, जब आप खसखस जैसे ज्यादा फाइबर से भरपूर चीजों को खाते हैं, तो इसमें पानी को जोड़ने में मदद मिलती है। इससे आपका पेट आसानी से साफ हो जाता है।
4. मुंह के छालों को कम करता है
खसखस के बीजों को सुबह खाली पेट सेवन करना मुंह के छालों का कारगर इलाज है। चूंकि ये ठंडा होता है और पेट को ठंडा करता है इसलिए खसखस को मुंह के छालों के लिए एक बेहतरीन इलाज के रूप में जाना है। इसके लिए खसखस के बीजों को भिगो कर रखें और इसमें शहद मिला कर इसका सेवन करें। इसके अलावा ये जीभ की जलन और फफोलों को कम करता है।
इसे भी पढ़ें : दिमाग तेज करने में मददगार है सर्पगंधा, जानें इसके इस्तेमाल का तरीका और आयुर्वेदिक लाभ
5. ब्लड प्रेशर कम करता है
खसखस में ओलिक एसिड होता है, जो कि रक्तचाप के स्तर को कम करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा खसखस में भरपूर मात्रा में आहार फाइबर मौजूद होते हैं जो कि हानिकारक कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में भूमिका निभाते हैं। खसखस आयरन से भी भरपूर होता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। खसखस के सेवन से ब्लड प्रेशर का स्तर नियंत्रित रहता है और इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है जो हृदय रोगों की संभावना को कम करने में फायदेमंद होता है। इसके लिए आप खसखस के बीजों को स्मूदी में मिला कर खा सकते हैं।
इसके अलावा खसखस में जिंक और एंटीऑक्सीडेंट भी होता है जो कि दृष्टि में सुधार करने और मैकुलर डिजनरेशन जैसी आंखों की बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसके अलावा ये संज्ञानात्मक कार्यों में सुधार करता है। इन तमाम फायदे के लिए आप खसखस का सेवन कर सकते हैं।
all images credit: freepik