महिलाओं को जरूर करनी चाहिए ये 4 कीगल एक्‍सरसाइज

इस व्‍यायाम को करने का एक सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये यौन संबंधी परेशानियों को दूर करती है। कीगल एक्‍सरसाइज को करना बहुत आसान है, इसे आप घर में बहुत ही असानी से कर सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं को जरूर करनी चाहिए ये 4 कीगल एक्‍सरसाइज


शरीर को स्‍वस्‍थ रखने के लिए प्रतिदिन व्‍यायाम करना बहुत जरूरी होता है। इससे हमारी मांसपेशियां और हड्डियां दोनों मजबूत रहती हैं। मस्तिष्‍क भी स्‍वस्‍थ रहता है। आज हम 4 ऐसी कीगल एक्‍सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जो महिलाओं को कई तरह से फायदा पहुंचाएगी। ये एक्‍सरसाइज काफी प्रचलित हो रहा है। आपको बता दें कि कीगल का मतलब उन मांसपेशियों से है जो गर्भाशय, मूत्राशय और छोटी आंत को सहारा देती है। इस व्‍यायाम को करने का एक सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये यौन संबंधी परेशानियों को दूर करती है। कीगल एक्‍सरसाइज को करना बहुत आसान है, इसे आप घर में बहुत ही असानी से कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : मुंह की बीमारियों से भी होता है ब्रेस्ट कैंसर

 

exercise

1. क्‍लासिक कीगल

क्‍लासिक या बेसिक कीगल एक्‍सरसाइज करना काफी आसान है। इसको करने के लिये सबसे पहले आप लेट जाइये और पेट को बिना सिकोड़े अपनी पेल्‍विक मसल्‍स को ढीला छोड़ कर फिर उसे 5-7 सेकेंड तक टाइट कर के रखें। फिर छोड़े। इसे दिन में कुछ मिनटों तक करें। इससे रिजल्‍ट जल्‍द ही मिलेगा।


इसे भी पढ़ें : महिलाओं में फाइब्रायड की शिकायत


2. पेल्‍विक टिल्‍ट्स

खड़ी या लेट कर अपनी पेल्‍विक को आगे और पीछे की ओर मोड़ें। यदि आप लेटी हुई हैं तो पीठ के बल हाथों को फैलाये और दोनों घुटनों को मोड़ते हुए सटाकर रखिये। उसके बाद अपने एब्‍स को सिकोड़ते हुए अपनी सांस को छोडें। इसे धीरे धीरे  हफ्ते में 3-5 बार करें।

3. पुल-इन किगल

पुल-इन किगल करने के लिए, पेल्विक क्षेत्र मांसपेशियों को वैक्यूम की तरह समझें। कुल्हे की मांसपेशियों में तनाव उत्पन्न करें तथा पैरों को आगे पीछे करें। इस अवस्था में 5 सेकंड रहें तथा फिर छोड़ दें। ऐसा 10 बार करें। इसे पूरा करने में लगभग 50 सेकंड तक का समय लगेगा।

इसे भी पढ़ें : करें नौकासन, तुरंत दूर भगाएं टेंशन

4. ब्रिज

सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और घुटनों को फोल्‍ड करें। अपने कंधो को साइड में सीधे नीचे रखें, अपनी कमर और कूल्‍हों को उठाएं, अपनी पेल्‍विक मांसपेशियों को सिकोड़ें। एक ब्रिज जैसी पोजिशन बना लें। फिर 3-5 बार कमर को उठाएं और पेल्‍विक को ढीला छोड़ कर दोबारा शुरूआत वाली पोजिशन में आ जाएं। इसे 4 से 5 बार दोहराएं।

 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Image Source: Getty

Read More Articles on Yoga In Hindi

Read Next

फटी हुई आवाज को मधुर बनाते हैं ये 4 योगासन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version