बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे आकर्षक और सबसे फिट अभिनेत्रियों में करीना कपूर का नाम टॉप पर है। करीना अपनी फिटनेस, लुक्स और फैशन को लेकर खासा सजग रहती हैं। बॉलीवु़ड के नवाब सैफ अली खान से शादी करने से पहले करीना अपने जीरो फिगर के लिए इंडस्ट्री भर में मशहूर थीं। उसके बाद करीना उस समय भी चर्चा में आई थीं जब प्रेगनेंसी के बाद उन्होंने लगभग 12 किलो वजन घटाया था। एक बच्चे की मां बनने के बाद और प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में होने वाले परिवर्तनों को हराते हुए करीना ने कुछ ही समय में अपना पहले वाला बोल्ड और शानदार लुक वापस पा लिया है। उनकी इस सफलता है पीछे क्या राज है बता रही हैं उनकी डाइटिशियन रुजुता दिवाकर।
आज के समय में सेलेब्स की देखादेखी आम लोगों में भी स्वस्थ शरीर, फिटनेस और अच्छे खानपान के प्रति जागरुकता बढ़ गई है। अक्सर लोग अपने दिन की शुरुआत 1 ग्लास जूस से करते हैं। क्योंकि जूस बॉडी को डिटॉक्स करने के साथ कई अन्य फायदे भी देता है। बॉडी को डिटॉक्स करने का सबसे बढि़या तरीका होता है जूस का सेवन। अगर आप बॉडी डिटॉक्स करने के साथ ही है सेहत से जुड़े कई फायदें पाने चाहते है तो एबीसी जूस आपके लिए सर्वोत्तम विकल्प है। ये जूस को आपके शरीर के साथ दिमाग को भी तरोताजा रखता है। आज हम आपको इसी जूस के बारे में बता रहे हैं।
क्या है एबीसी जूस और क्या हैं इसके फायदे
करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर का कहना है कि एबीसी जूस इसलिए भी खास है क्योंकि यह कई चीजों से मिलकर बनता है। एबीसी जूस एप्पल, बीटरूट और गाजर को नींबू के रस को मिलाकर बनाया जाता है। इसे पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह जूस शरीरिक के साथ साथा मानसिक सकारात्मकता भी देता है। दो सब्जियों और एक फल से मिलकर बना ये डिटॉक्स ड्रिंक सेहत के साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। जो लोग हर वक्त तनाव में रहते हैं उनके लिए यह जूस खासकर बहुत उपयोगी है। इस जूस के नियमित सेवन से फेफड़ों के कैंसर, ल्यूकेमिया, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रैशर जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा इसका सेवन इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।
इसे भी पढ़ें: अंडों में छिपे हैं सेहत के ये 5 राज, रोज ऐसे करें सेवन
इन समस्याओं से मिलता है छुटकारा
- इस जूस का रोजाना सेवन स्मरण शक्ति भी तेज करता है। साथ ही इसे पीने से आपका दिमाग दोगुणा तेजी से काम करता है।
- अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना खाली पेट इस जूस का सेवन जरूर करें। इसके अलावा इस जूस को वर्कआउट के बाद पीने से आपका वजन तेजी से कम होता है।
- एबीसी जूस का सेवन शरीर में कैंसर सेल्स को भी बढ़ने से रोकता है, जिससे आप कैंसर के खतरे से बचे रहते हैं। इसके अलावा इसका सेवन आपको फेफड़ों के कैंसर, ल्यूकेमिया, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रैशर जैसी बीमारियों से भी बचाता है।
- विटामिन ए से भरपूर होने के साथ इसमें मौजूद बीटा कैरोटिन आंखों के लिए भी अच्छा होता है। इसकी न्यूट्रिशन वैल्यू आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ चश्मा हटाने में मदद करती है।
- एबीसी जूस में विटामिन ए, बी-कॉम्प्लेक्स, सी, के और ई के साथ कई पोषक तत्व भी होते हैं, जोकि आपकी बढ़ती उम्र की प्रॉब्लम को दूर करने में मदद करते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Diet & Nutriton In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version