सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पिछले दिनों काफी वायरल हो रही थी। फोटों में तैमूर की टीशर्ट में एक गोल पैच लगा हुआ था, जिसको लेकर काफी चर्चाएं हुईं थी। दरअसल, मम्मी करीना का तैमूर को मच्छर से बचाने का आईडिया था। जी हां यह एक मॉस्किटो पैच है, जिसके इस्तेमाल से मच्छर आपके बच्चे के करीब नहीं आएंगे।
मौसम बदल रहा है, और धीरे-धीरे मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ेगा। इससे पहले ये मच्छर आपके लाडले को कोई नुकसान पहुंचाए आप अपने बच्चे को इससे बचा सकती हैं। लाडले को मच्छर से बचाने के लिए आप भी इस पैच का इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन इससे पहले यह जानने की जरूरत है कि मॉस्किटो पैच है क्या और इसके फायदे क्या हैं।
मॉस्किटो पैच क्या है?
मॉस्किटो पैच मच्छरों से बच्चों को बचाने का एक नया आविष्कार है। यह स्टीकर्स की तरह होते हैं, जिसे आप बच्चों के कपड़ो पर आसानी से चिपका सकते हैं। ऐसा करने से आपके बच्चे को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। इस पैच को बनाने के लिए केमिकल्स का प्रयोग किया जाता है साथ कुछ प्राकृतिक चीजों का भी इस्तेमाल करते हैं। हालांकि ज्यादातर कंपनियां नैचुरल चीजों से ही इसे तैयार कर रही हैं जिससे किसी को किसी प्रकार का नुकसान न हो।
कैसे काम करता है मॉस्किटो पैच
इसे बनाने के लिए ऐसी सामाग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है जो बच्चों के हवा में आते ही उनके चारों तरह एक आवरण बना लेता है। कुछ पैच 4 से 5 घंटों के लिए होते हैं जबकि कुछ का असर 24 घंटे से भी ज्यादा समय तक का होता है।
इसे भी पढ़ें: ज्यादा शरारती बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार, नहीं पड़ेगी डांटने और मारने की जरूरत
पूरी तहर से सुरक्षित है!
पैच बनाने वाली ज्यादातर कंपनियां इसे बच्चों के लिए सुरक्षित होने का दावा करती हैं। उनका कहना है कि यह नेचुरल तरीकों से बनाया गया है, इसलिए इसके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं। ऐसा दावा किया जाता है कि इसे सिट्रोनेला ऑयल और यूकेलिप्टस ऑयल से तैयार किया जाता है। इसका प्रयोग के शरीर के बाहरी हिस्से पर किया जाता है और यह वॉटर प्रूफ है।
Read More Articles On Parenting In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version