
Is Yellow Color Tartrazine Harmful for Your Child Health: बच्चों को बाजार में बिकने वाले पीले रंग के ड्रिंक्स पीने का बहुत शौक होता है। इस तरह के ड्रिंक्स को वह खूब चाव से पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह ड्रिंक उनके शरीर के लिए कितने नुकसानदायक हो सकते हैं? अगर नहीं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। बता दें कि इन पीले रंग के टेस्टी ड्रिंक्स में कलर डाई या यूं कहें कि टार्ट्राजीन को मिलाया जाता है। यह टार्ट्राजीन बच्चों की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इस पीली फूड डाई के कारण बच्चों को एलर्जी से लेकर कैंसर जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। यह फूड डाई पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स से बने कई एजो फूड कलर में से एक है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने टार्ट्राजीन से होने वाले नुकसानों की जांच की है, लेकिन इसे पर्याप्त नहीं पाया गया है। ऐसे में आइए डॉ. अक्षय चुघ, सलाहकार - आंतरिक चिकित्सा, मेट्रो अस्पताल, नोएडा (Dr. Akshay Chugh, Consultant - Internal Medicine, Metro Hospital, Noida) से इस पीली डाई से होने वाले नुकसानों के बारे में जानते हैं।
टार्ट्राजीन और इसके स्वास्थ्य प्रभाव- Tartrazine and Its Health Effects

टार्ट्राजीन पर लंबे समय से कई लक्षणों और स्वास्थ्य स्थितियों का कारण होने का संदेह है। आइए जानते हैं कि इस फूड कलर की वजह से आपको कौन-सी समस्याएं हो सकती हैं:
- पित्ती
- एंजियोएडेमा
- अस्थमा
- एटोपिक डर्मेटाइटिस (एलर्जी से जुड़े स्किन पर चकत्ते)
- फूड इन्टॉलरेंस
इसे भी पढ़ें- चाय-कॉफी जैसे रेगुलर ड्रिंक्स के साथ इन मसालों का कॉम्बिनेशन देगा सेहत को ढेर सारे फायदे, एक्सपर्ट से जानें
टार्ट्राजीन के कारण बच्चों को होती हैं ये समस्याएं- These Problems Occur in Children Due to Tartrazine
टार्ट्राजीन का बच्चों की सेहत पर बुरा असर होता है। आइए इससे होने वाली परेशानियों के बारे में जानते हैं:
- अतिसक्रियता (Hyperactivity): कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि टार्ट्राजीन का सेवन करने वाले बच्चों में अतिसक्रियता के लक्षण बढ़ सकते हैं। इससे वह थकान ज्यादा महसूस कर सकते हैं।
- ध्यान की कमी: टार्ट्राजीन के सेवन से बच्चों में ध्यान की कमी और एकाग्रता की समस्याएं हो सकती हैं। इससे बच्चे किसी भी चीज पर फोकस नहीं कर पाते हैं।
- आक्रामक व्यवहार: कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि टार्ट्राजीन का सेवन करने वाले बच्चों में आक्रामक व्यवहार बढ़ सकता है। यह बच्चे अन्य के मुकाबले ज्यादा उग्र हो जाते हैं।
टार्ट्राजीन के प्रभाव को कम कैसे करें?- How to Reduce the Effect of Tartrazine
- खाद्य लेबल पढ़ना: माता-पिता को फूड लेबल पढ़कर टार्ट्राजीन की मौजूदगी की जांच करनी चाहिए। अगर खाने में टार्ट्राजीन है, तो आप उस चीज को खरीदने से बच सकते हैं।
- नेचुरल फूड्स का चयन: नेचुरल खाद्य पदार्थों का चयन करना, जो कृत्रिम रंगों (आर्टिफिशियल रंगों) से मुक्त हों। इससे शरीर को कई छोटी-बड़ी समस्याओं से बचाया जा सकता है।
- टार्ट्राजीन-मुक्त उत्पादों को खरीदें: आपको टार्ट्राजीन-मुक्त प्रोडक्ट्स का चयन करना चाहिए। इस तरह के टार्ट्राजीन-मुक्त ड्रिंक्स को विशेष रूप से बच्चों के लिए बनाया जाता है।
इसे भी पढ़ें- जोड़ों में होने वाली सूजन और दर्द को बढ़ाते हैं ये 5 ड्रिंक्स, आज ही बनाएं दूरी
टार्ट्राजीन युक्त ड्रिंक्स का सेवन बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यही वजह है कि आपको बच्चों की डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए। इस फूड कलर की वजह से बच्चे को छोटी से लेकर बड़ी तक कोई भी समस्या हो सकती है। यही वजह है कि आपको उनकी डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए। इस मामले में आप किसी अनुभवी डॉक्टर या डाइटिशियन की मदद भी ले सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version