Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

क्या गर्मियों में पूरे दिन खीरे-पुदीने वाला डिटॉक्स वॉटर पीना सही है? जानें एक्सपर्ट से

गर्मियों  में सीमित मात्रा में खीरे-पुदीने वाला डिटॉक्स वॉटर पिया जा सकता है, लेकिन इसे सादे पानी का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। ऐसा क्यों कहा जा रहा है, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, हमारे पानी पीने की फ्रीक्वेंसी भी बढ़ जाती है। हालांकि, यह सही भी है। इन दिनों पसीना ज्यादा आता है, जिसकी वजह से बाॅडी डिहाइड्रेट हो सकती है। ऐसे में शरीर में इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस हो जाता है, जो कि चक्कर आना, थकान और कमजोरी जैसी कई समस्याएं पैदा कर सकता है। कुछ लोग खुद को पूरा दिन हाइड्रेट रखने के लिए सादे पानी के बजाय खीरे-पुदीने वाला डिटॉक्स वॉटर पीना पसंद करते हैं। वैसे तो डिटॉक्स वॉटर हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन यहां सवाल उठता है कि क्या सादे पानी के बजाय पूरा दिन डिटॉक्स वॉटर पीना हमारी सेहत के लिए सही है? आइए, जानते हैं कि Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी की क्या राय है?

क्या पूरे दिन डिटॉक्स वॉटर पीना सही है?

is it safe to drink detox water  1 (14)

आमतौर पर हाइड्रेट रहने के लिए डिटॉक्स वॉटर पीना अच्छा माना जाता है। इसे शुगरी ड्रिंक्स का बेहतरीन विकल्प कह सकते हैं, लेकिन इसे सादे पानी की जगह नहीं लिया जा सकता है। इसे और स्पष्ट तरीके से दिव्या गांधी बताती हैं, "इसमें कोई दो राय नहीं है कि डिटॉक्स वॉटर हाइड्रेशन में मदद करता है और कुछ हद तक शरीर को पोषण भी प्रदान करता है, लेकिन डिटॉक्स वॉटर शरीर से पूरी तरह विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने नहीं करता है। यह काम मुख्य रूप से लिवर का होता है। इसलिए, अगर आप अधिक मात्रा में डिटॉक्स वॉटर पीते हैं, तो इससे इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस हो सकता है, जो कि सही नहीं है।"

इसे भी पढ़ें: क्या सभी मॉर्निंग डिटॉक्स वॉटर वाकई में फायदेमंद होते हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें सच्चाई

डिटॉक्स वॉटर पीने के लिए बरतें सावधानी

कितनी मात्रा में पिएंः दिव्या गांधी की मानें, तो एक दिन में 6-8 गिलास डिटॉक्स वॉटर पीना काफी होता है। इससे ज्यादा मात्रा में डिटॉक्स वॉटर पीने से बचें। यह स्वास्थ्य को लाभ के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है।

संतुलन बनाए रखेंः जैसा कि यह स्पष्ट है कि 6-8 गिलास डिटॉक्स वॉटर पीना काफी होता है। इसके साथ-साथ दिन भर में सादा पानी भी पीते रहें। इससे शरीर में पानी का संतुलन बना रहेगा। इसके अलावा, अपने डिटॉक्स वॉटर में पुदीना या खीरे के साथ-साथ अन्य चीजें डाल रहे हैं, तो उनके भी संतुलन का ध्यान रखें।

डिटॉक्स वॉटर पीने के फायदे

signs of winter dehydration without thirst 1 (9)

  1. डिटॉक्स वॉटर पीने से एनर्जी का स्तर बेहतर होता है। 2015 में Nutrition Reviews में प्रकाशित रिव्यू से पता चलता है कि डिटॉक्स वॉटर पीने से मूड भी बेहतर होता है और एनर्जी के स्तर में भी बढ़ोतरी होती है।
  2. साल 2025 BMC Public Health में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, डिटॉक्स वॉटर पीने से कब्ज की समस्या में कमी आती है और बाउल मूवमेंट में भी सुधार होता है।
  3. साल 2019 में Nutrición Hospitalaria में 6 अलग-अलग क्लीनिकल ट्रायल्स का विश्लेषण किया गया है। इसमें प्रकाशित स्टडी के अनुसार, डिटॉक्स वॉटर पीने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए रोजाना पिएं ये स्पेशल ड्रिंक, झुर्रियों से भी मिलेगा छुटकारा

निष्कर्ष

डिटॉक्स वॉटर पीना बहुत अच्छा होता है। इससे सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं, लेकिन इसे सादे पानी का विकल्प नहीं माना जा सकता है। इससे सेहत को लाभ होने के बजाय नुकसान हो सकता है। इसका सेवन सीमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है और बाउल मूवमेंट भी सुधार होता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या रात भर भिगोया हुआ डिटॉक्स वॉटर पीना सेफ है?

    हां, लेकिन इसे फ्रिज में रखना चाहिए। कमरे के तापमान पर लंबे समय तक फल या सब्जियां पानी में भीगे रहने से बैक्टीरिया पनप सकते हैं।
  • क्या डिटॉक्स वॉटर पीने से वजन कम होता है?

    सीधे तौर पर ऐसा नहीं होता है, लेकिन इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। इससे वजन कम करने की प्रक्रिया में मदद मिलती है।
  • क्या डिटॉक्स वॉटर दांतों के लिए हानिकारक हो सकता है?

    अगर आपके डिटॉक्स वॉटर में नींबू या खट्टे फल ज्यादा मात्रा में होते हैं, तो उनका एसिड दांतों के इनेमल को कमजोर कर सकता है।

Read Next

गर्मियों में ज्यादा गन्ने का जूस पीना पड़ सकता है भारी, जानें छिपे नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 11, 2026 11:05 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • May 11, 2026 11:05 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • May 11, 2026 11:05 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • May 11, 2026 11:05 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content