Expert

क्या वाकई सावन में प्याज-लहसुन खाना नुकसानदायक होता है? जानें एक्सपर्ट का जवाब

सावन के दौरान कुछ लोग प्याज-लहसुन से परहेज रखते हैं। लेकिन क्या इस दौरान प्याज-लहसुन खाना वाकई नुकसानदायक होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई सावन में प्याज-लहसुन खाना नुकसानदायक होता है? जानें एक्सपर्ट का जवाब


Is Eating Onion and Garlic Bad for Health: सावन का महीना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन खूबसूरती के साथ यह मौसम बीमारियों का खतरा भी लेकर आता है। बरसात के मौसम में वातावरण में उमस और नमी दोनों बनी रहती है। इस वजह से लोगों को पाचन संबधित समस्याएं और वायरल ज्यादा होता है। इसलिए इस मौसम में डाइट पर खास ध्यान देने की सलाह दी जाती है। सावन के दौरान कई काम करने की मनाही भी होती है। ऐसे में खासकर खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। कई लोग सावन में प्याज-लहसुन खाना भी नुकसानदायक मानते हैं। माना जाता है कि इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। लेकिन क्या सावन में प्याज-लहसुन खाना वाकई नुकसानदायक होता है? आइए लेख में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और डायटिशियन से इस बारे में।

01 - 2025-07-22T172119.906

क्या वाकई सावन में प्याज-लहसुन खाना नुकसानदायक होता है? Is It Really Harmful To Eat Onion and Garlic

आयुर्वेद के मुताबिक समझें

सिरसा जिले के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ श्रेय शर्मा के मुताबिक, सावन में प्याज-लहसुन खाना नुकसानदायक होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि प्याज-लहसुन पित्तवर्धक होते हैं। ये शरीर में पित्त बढ़ने की वजह बन सकते हैं। बरसात के मौसम में शरीर में पित्त की मात्रा ज्यादा होती है। इस मौसम में अगर लहसुन-प्याज ज्यादा खाई जाए, तो इससे कई परेशानियां हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- सावन में कढ़ी खाने की मनाही क्यों होती है? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

सावन में प्याज-लहसुन खाना कैसे नुकसानदायक है?

अगर सावन में प्याज-लहसुन का सेवन किया जाएगा, तो इससे शरीर में पित्त बढ़ता है। इस कारण कई समस्याएं एक साथ हो सकती हैं। इस कारण पाचन अग्नि मंद हो जाती है जिससे पाचन तंत्र को नुकसान होता है। ये चीजें पित्तवर्धक होती हैं, जो पाचन संबंधित समस्याओं की वजह भी बन सकतेी हैं। इनके कारण ब्लोटिंग, एसिडिटी, अपच और पेट दर्द का सामना करना पड़ सकता है। सावन में प्याज-लहसुन खाने से ब्लीडिंग डिसऑर्डर हो सकता है। ऐसे में कई लोगों को बुखार और भूख न लगने जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। इनके कारण लिवर से जुड़ी समस्याएं, माता निकलना, पाइल्स में ब्लीडिंग होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

मेडिकल साइंस के मुताबिक क्या यह सेफ है?

मेडिकल साइंस के मुताबिक सावन में प्याज-लहसुन खाना नुकसानदायक नहीं है। इस बारे में जानने के लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट उज़मा बानो (Msc. Nutrition, DNHE) से बात की। एक्सपर्ट के मुताबिक सालभर प्याज-लहसुन खाना नुकसानदायक नहीं है। इससे सेहत को नुकसान नहीं होता है, बल्कि यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लहसुन-प्याज में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मानसून में इंफेक्शन का खतरा कम कर सकते हैं। इनके सेवन से डाइजेशन ठीक रहता है और डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं।

इसे भी पढ़ें- सावन महीने में साग क्यों नहीं खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

एक्सपर्ट टिप

अगर आप बैलेंस डाइट के साथ इसका सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं है। इसे लेकर कोई रिसर्च सामने नहीं आई है या सावन में प्याज-लहसुन खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक। अगर आपको मानसून में प्याज-लहसुन खाने से परेशानी होती है, तो इसे अवॉइड करें। इसके अलावा, अगर आपको उल्टी-चक्कर या एसिडिटी रहती है तो डॉक्टर से सलाह जरूर करें।

निष्कर्ष

आयुर्वेद के मुताबिक सावन में प्याज-लहसुन खाना नुकसानदायक होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि शरीर में पित्त बढ़ने के कारण पाचन खराब हो सकता है। इनके सेवन से शरीर में पित्त बढ़ सकता है और पाचन और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। जबकि मेडिकल साइंस के मुताबिक सावन में प्याज-लहसुन खाना नुकसानदायक नहीं होता है। इस लेख में हमने आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से बात करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • सावन में प्याज लहसुन क्यों नहीं खाना चाहिए?

    आयुर्वेद के मुताबिक, प्याज-लहसुन पित्तवर्धक होते हैं। ये शरीर में पित्त बढ़ने की वजह बन सकते हैं। इनके कारण ब्लोटिंग, एसिडिटी, अपच और पेट दर्द का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में पित्त बढ़ने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, प्याज-लहुसन में बैक्टीरियल ग्रोथ भी जल्दी होती है। इनके कारण भी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। 
  • सावन महीने में कौन-सी चीज नहीं खानी चाहिए?

    सावन के महीने में तली-भूनी और मसालेदार चीजें नहीं खानी चाहिए। क्योंकि इनके सेवन से परेशानी हो सकती है। सावन में ठंडी चीजों का सेवन भी कम करना चाहिए। ऐसे में बाहर के खाने से इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा होता है। ऐसे में ज्यादा गर्म तासीर वाली या भारी चीजें नहीं खानी चाहिए। क्योंकि ये चीजें पाचन को नुकसान कर सकती हैं। 
  • आयुर्वेद के अनुसार सावन में क्या खाना चाहिए?

    आयुर्वेद के अनुसार सावन में अत्यधिक पित्तवर्धक चीजों से दूर रहना चाहिए। ऐसे में उन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, तो शरीर में वात-पित्त असंतुलित होने की वजह बन सकते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक सावन में दही, खट्टी चीजें, दूध, बीज वाली सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे में कच्ची सब्जियों का सेवन भी कम करना चाहिए। 

 

 

 

Read Next

रात में मुंह में इलायची रखकर सोना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS