Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

गर्भपात के बाद 14 दिनों तक ब्लीडिंग होना नॉर्मल है या नहीं? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Bleeding After Abortion: गर्भपात के बाद ब्लीडिंग होती है। हर महिला का शरीर अलग होता है, इसलिए किसी को हैवी ब्लीडिंग होती है, तो किसी को सिर्फ स्पॉटिंग। तो क्या गर्भपात के बाद 14 दिनों ब्लीडिंग होना नॉर्मल है? आइए, जानते हैं सीधे डॉक्टर से।

Abortion Ke Baad Bleeding Normal Hai: ज्यादातर महिलाओं के लिए गर्भावस्था एक सुखद एहसास होता है। हालांकि, इसमें स्वास्थ्य से संबंधित कई उतार-चढ़ाव आते हैं और हर महिला इसके तैयार होती हैं। इसके बावजूद, कई बार कुछ ऐसी स्वास्थ्य समस्याएं हो जाती हैं, जिसकी वजह से प्रेग्नेंसी को समाप्त करना पड़ता है। इसी अवस्था को हम एबॉर्शन कहते हैं। गर्भपात के बाद कई महिलाओं के शरीर में तरह-तरह के स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं, जैसे ब्लीडिंग होना। क्या आप जानती हैं कि कुछ महिलाओं को गर्भपात के बाद करीब 14 दिनों तक ब्लीडिंग होती रहती है। ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि क्या ऐसा होना नॉर्मल है? आइए, जानते हैं Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता की क्या राय है?

क्या गर्भपात के बाद 14 दिनों तक ब्लीडिंग होना नॉर्मल है?- Abortion Ke Baad Kab Tak Khoon Aata Hai

is it normal to bleed for 14 days after abortion 1 (10)

जिस तरह डिलीवरी के बाद कई दिनों तक महिलाओं को ब्लीडिंग होती है, उसी तरह गर्भपात के बाद भी महिलाओं को ब्लीडिंग होती है। यह पूरी तरह नॉर्मल है। जहां तक सवाल उठता है कि क्या गर्भपात के बाद 14 दिनों तक ब्लीडिंग होना नॉर्मल है? इस बार डॉ. शोभा गुप्ता का कहना है, "सामान्य रूप से देखा जाए, तो गर्भपात के बाद एक से दो सप्ताह तक ब्लीडिंग होना पूरी तरह नॉर्मल है। यहां तक कि महिलाओं में ब्लीडिंग का फ्लो भी अलग-अलग हो सकता है।" डॉ. शोभा गुप्ता आगे कहती हैं, "गर्भपात के बाद कुछ महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग होती है, तो कुछ महिलाओं हैवी क्लॉट्स भी निकलते हैं। हालांकि, एबॉर्शन के बाद महिलाओं को यह ध्यान रखना चाहिए कि अगर ब्लीडिंग बहुत ज्यादा हो रही है, जो कि असामान्य लग रही है। ऐसे में बेहतर है कि आप एक बार डॉक्टर से अपनी जांच करवाएं, क्योंकि यह इंफेक्शन का संकेत भी हो सकता है।" एनसीबीआई में प्रकाशित एक लेख से भी इसी बात की पुष्टि होती है गर्भपात के बाद 14 दिनों तक ब्लीडिंग हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: अबॉर्शन के बाद ब्लीडिंग कब तक होती है? डॉक्टर से जानें

गर्भपात के बाद कैसी होती है ब्लीडिंग?

  1. गर्भपात के बाद महिलाओं को करीब 1-2 हफ्ते यानी 14 दिनों तक ब्लीडिंग हो सकती है, जो कि पूरी तरह नॉर्मल है।
  2. यहां तक कि कुछ महिलाओं में 2-4 हफ्तों तक स्पॉटिंग और लाइट ब्लीडिंग भी हो सकती है
  3. कुछ मामलों में इस तरह की स्पॉटिंग और ब्लीडिंग 8 सप्ताह तक भी जारी रह सकती है। यह महिला के स्वास्थ्य और रिकवरी दर पर निर्भर करती है।
  4. गर्भपात के बाद ब्लीडिंग का फ्लो भी कम ज्यादा हो सकता है। यह बिल्कुल नॉर्मल ब्लीडिंग जैसा महसूस होता है।
  5. गर्भपात के बाद शुरुआती दिनों में हैवी ब्लीडिंग होती है और ब्लड क्लॉट भी निकल सकता है।

इसे भी पढ़ें: मिसकैरेज के बाद हो सकती है हल्की ब्लीडिंग, डॉक्टर से जानें इसके कारण

कब जाएं डॉक्टर के पास

गर्भपात के बाद अगर ब्लीडिंग नॉर्मल हो रही है, शरीर रिकवरी कर रहा है, तो यह चिंता का विषय नहीं है। हालांकि, आपको कुछ लक्षणों पर गौर करना चाहिए, जैसे-

  1. अगर हर दो घंटे में पैड बदलने की जरूरत महसूस हो रही है, तो सही संकेत नहीं है।
  2. अगर रक्त के थक्के ज्यादा गिर रहे है और हर थक्के का आकार एक नींबू जितना है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
  3. अगर आपको गर्भपात के बाद लगातार पीठ दर्द हो रहा है, जिसे आप मैनेज कर पा रहे हैं, तो इसे भी चिंता का विषय समझें।
  4. अगर वजाइनल डिस्चार्ज से दुर्गंध आ रही है और बुखार भी है, तो यह संक्रमण का लक्षण हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: गर्भपात के बाद स्पॉटिंग (हल्‍की ब्‍लीड‍िंग) की समस्या क्यों होती है? डॉक्टर से जानें कारण

निष्कर्ष

गर्भपात अपने आप में एक दुर्घटना है। इसके बाद महिलांए मानसिक-शारीरिक रूप से पूरी तरह टूट जाती हैं। ऐसे में उन्हें स्पेशल केयर की जरूरत होती है, ताकि उनकी बॉडी सही तरह से रिकवरी कर सके। ऐसा तभी हो सकेगा, जब महिलाओं को गर्भपात से जुड़ी सामान्य जानकारी होगी और उन लक्षणों के बारे में पता होगा, जो गर्भपात के बाद शरीर में नजर आते हैं।

नोटः यहां हमने आपको पर्याप्त जानकारी देने की कोशिश की है। अगर इसके बावजूद आपके मन में कोई सवाल है, तो डॉक्टर से मिलने में देरी न करें। वे आपको सही गाइडेंस दे सकते हैं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या गर्भपात के 15 दिन बाद खून आना सामान्य है?

    गर्भपात करवाने के बाद एक दिन के अंदर ऐंठन कम हो जाती है और लाइट ब्लीडिंग या स्पॉटिंग 4 से 6 सप्ताह तक जारी रह सकती है। यह महिला के स्वास्थ्य पर निर्भर करता है।
  • क्या मेडिकल एबॉर्शन के 14 दिन बाद ब्लीडिंग होना नॉर्मल है?

    मेडिकल एबॉर्शन के बाद 2 सप्ताह तक ब्लीडिंग होना नॉर्मल है।
  • बच्चेदानी की सफाई के बाद ब्लीडिंग कितने दिन तक रहती है?

    बच्चेदानी की सफाई के बाद खून 1 से 2 सप्ताह तक ब्लीडिंग हो सकती है। यह प्रक्रिया पर निर्भर करता है। इसके अलावा, महिला की रिकवरी कितनी तेजी से होती है, यह बात भी मायने रखती है।

Read Next

प्रेग्नेंसी में किडनी से जुड़ी प्रॉब्लम होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 16, 2026 16:57 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 16, 2026 16:57 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 16, 2026 16:57 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content