Fri Sep 11, 2026 | 09:12 PM IST

Doctor Verified

क्या 12 घंटे तक बच्चे का पेशाब न करना सामान्य होता है? जानें डॉक्टर से

Is It Normal For A Child Not To Pee For Twelve Hours In Hindi: छोटे बच्चों को फ्रिक्वेंटली पेशाब करते रहना चाहिए। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसकी सेहत सही है। अगर बच्चा 12 घंटे तक पेशाब नहीं करता है, तो यह सही नहीं है।

Is It Normal For A Child Not To Pee For Twelve Hours In Hindi: छोटे बच्चे वयस्कों की तुलना में अधिक पेशाब करते हैं। इससे पता चलता है कि उनकी सेहत सही है या नहीं। विशेषज्ञों की मानें, तो छोटे बच्चों को दो से तीन घंटे और दिन भर में 4 से 7 बार पेशाब करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है, तो पैरेंट्स को अपने बच्चे के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दिया जाना चाहिए। कई बार ऐसा भी होता है  कि बच्चे 12-12 घंटे पेशाब नहीं करते हैं। पैरेंट्स के लिए यह काफी कंफ्यूजन से भरी स्थिति हो जाती है। खासकर, पहली बार बने पैरेंट्स इस बात से अनजान होते हैं कि बच्चे को एक दिन में कितनी बार पेशाब करना सामान्य होता है। तो यहां हम नवी मुंबई स्थित अपोलो अस्पताल के Lead consultant Pediatric Critical Care Specialist डॉ. नारजोहन मेश्राम की मदद से आपको बता रहे हैं कि 12 घंटे तक बच्चे का पेशाब न करना सामान्य है या नहीं।

क्या 12 घंटे तक बच्चे का पेशाब न करना सामान्य होता है?- Is It Normal For A Child Not To Pee For Twelve Hours In Hindi

Is it normal for a child not to pee for twelve hours 01

बच्चे का फ्रिक्वेंटली पेशाब करना हेल्दी होता है। इसका मतलब है कि वह पर्याप्त मात्रा में पानी पी रहा है और उसकी सेहत बेहतर चल रही है। उसकी बॉडी भी हाइड्रेट है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो इससे समझा जाना चाहिए कि बच्चे का स्वास्थ सही नहीं है। आपको बता दें कि अगर बच्चा 12 घंटे तक पेशाब नहीं करता है, तो इसे सामान्य नहीं समझा जाना चाहिए। जब भी आप नोटिस करें कि बच्चा 12 घंटे तक पेशाब नहीं कर रहा है, तो बेहतर है कि आप तुरंत बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाएं। असल में, 12 घंटे तक पेशाब न करना कई तरह की बीमारियों की ओर इशारा करता है। जैसे डिहाइड्रेशन और यूरिन ट्रैक्ट इंफेक्शन आदि। इस तरह की स्थिति की अनदेखी नहीं करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: बच्चे को पेशाब न आने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द दूर होगी समस्या

12 घंटे तक बच्चे का पेशाब न करने से क्या होता है?

डिहाइड्रेशनः अगर बच्च पर्याप्त पानी नहीं पीता है, तो इस स्थिति में संभवतः बच्चा 12 घंटे तक पेशाब न करे। ध्यान रखें कि छोटे बच्चे द्वारा 12 घंटे तमक पेशाब न करना बिल्कुल सही नहीं है। डिहाइड्रेशन होने पर बच्चे की गला सूख सकता है, एनर्जी की कमी हो सकती है और बच्चा अक्सर कमजोरी महसूस कर सकता है। अगर आप नोटिस करें कि वह 12 घंटे तक पेशाब नहीं कर रहा है, साथ में उक्त लक्षण भी नजर आ रहे हैं, तो उसका फ्लूइड इनटेक बढ़ा दें। 

यूरिन इंफेक्शनः वैसे तो छोटे बच्चों को यूरिन इंफेक्शन का जोखिम कम होता है। इसके बावजूद, अगर बच्चा 12 घंटे तक पेशाब नहीं कर रहा है, तो इसे यूरिन इंफेक्शन का लक्षण माना जा सकता है। हालांकि, यूरिन इंफेक्शन होने पर बच्चे को अतिरिक्त पेशाब आने की समस्या भी हो सकती है। पैरेंट्स को यह नोटिस करना चाहिए कि पेशाब करते वक्त बच्चे को कहीं दर्द या जलन की समस्या तो नहीं हो रही है। अगर ऐसा है, तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट कर बच्चे का इलाज करवाएं।

इसे भी पढ़ें: नवजात शिशु में नजर आने वाले इन 9 लक्षणों को न करें नजरअंदाज, खराब सेहत के हो सकते हैं संकेत

बच्चा 12 घंटे तक पेशाब न करे तो पैरेंट्स क्या करें

  1. पैरेंट्स को चाहिए कि वे अपने बच्चे की स्थिति पर बारीक नजर रखें। जैसे क्या बच्चे का मुंह सूख रहा है और क्या रोने पर उसके आंखों से आंसू कम निकल रहे हैं। इस तरह की कंडीशन होने पर बच्चे को लेकर डॉक्टर के पास जाएं।
  2. बच्चे का फ्लुइड इनटेक बढ़ाएं। पैरेंट्स को चाहिए कि डॉक्टर के परामर्श पर बच्चे को इलक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स पिलाएं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

छोटे बच्चों को प्राइवेट पार्ट को साफ करना होता है बहुत जरूरी, डॉक्टर से जानें इसका तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 03, 2025 17:05 IST

    Published By : Meera Tagore

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content