Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

सुबह उठने के बाद कमजोरी का कारण कहीं रात का खाना तो नहीं? जानें कनेक्शन

सुबह उठने के बाद अक्सर लोगों को कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में अक्सर लोगों को हेल्दी खाना खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन क्या ऐसा रात के खाने की वजह से भी हो सकता है? आइए लेख में जानें -

Is Dinner The Cause Of Your Weakness After Waking Up In The Morning In Hindi: सुबह उठने के बाद अक्सर लोगों को थकान होने और कमजोरी होने की शिकायत होती है। ऐसे में शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए अक्सर लोगों से कहा जाता है कि हेल्दी डाइट लें, लेकिन क्या शरीर की कमजोरी रात के खाने के कारण भी हो सकती हैं। ऐसे में आइए बेंगलुरु के एस्टर सीएमआई अस्पताल के न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन की हेड ऑफ सर्विस की एडविना राज (Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore) से जानें सुबह उठने के बाद कमजोरी का कारण कहीं रात का खाना तो नहीं?

सुबह उठने के बाद कमजोरी का कारण कहीं रात का खाना तो नहीं?

एडविना राज के अनुसार, "हां, सुबह उठने के बाद जो कमजोरी महसूस होती है, वह कभी-कभी रात के खाने से जुड़ी हो सकती है, क्योंकि भारी, ऑयली या बहुत मसालेदार खाना नींद में खलल डाल सकता है। देर रात अधिक ऑयली और मसालेदार खाना खाना इनडाइजेशन, एसिडिटी या ब्लोटिंग का कारण बन सकता है और शरीर को रात में ठीक से आराम नहीं मिल पाता है।"

इसे भी पढ़ें: होली में मसालेदार पकवान खाने के बाद पिएं ये 4 ड्रिंक्स, नहीं होगी ब्लोटिंग की समस्या

is dinner the cause of your weakness after waking up in the morning in hindi 01 (8)

खाने की गलत आदतें हो सकती हैं थकान का कारण

एडविना राज आगे कहती हैं कि, "बहुत कम खाना खाने, डिनर छोड़ने या ऐसा खाना जिसमें प्रोटीन और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट की कमी हो, उससे भी सुबह तक ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है, जिससे उठने पर आपको थकान, कमजोरी या एनर्जी की कमी महसूस हो सकती है।"

क्यों होती है सुबह उठने पर कमजोरी?

एडविना राज कहती हैं कि, "देर रात खाना, ज्यादा चीनी वाली मिठाइयां, शराब या बहुत नमकीन खाना हाइड्रेशन और नींद की क्वालिटी पर असर डाल सकता है। जिससे सुबह डिहाइड्रेशन, सिरदर्द या कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले दाल, सब्जियां, साबुत अनाज और काफी पानी के साथ हल्का बैलेंस्ड डिनर करना बेहतर है।"

इसे भी पढ़ें: सुबह उठते ही घूमता है सिर? इसे मामूली थकान न समझें, शरीर में हो सकती है इस चीज की भारी कमी

सुबह उठने के बाद कमजोरी के अन्य कारण

एडविना राज कहती हैं कि, "हालांकि, अगर ठीक से खाने के बाद भी सुबह कमजोरी रेगुलर होती है, तो यह एनीमिया, थायरॉइड की समस्या, डायबिटीज, नींद की खराब क्वालिटी या स्ट्रेस से जुड़ा हो सकता है और डॉक्टर की सलाह जरूरी है।"

सुबह एनर्जेटिक रहने के लिए क्या करें?

एडविना राज के अनुसार, "सुबह के समय शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए बैलेंस डाइट लें, शरीर को हाइड्रेट और सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले फूड्स खाएं, लेकिन ध्यान रहे, अगर सही खान-पान और अच्छी नींद लेने के बाद भी सुबह के समय कमजोरी महसूस होती है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।"

निष्कर्ष

सुबह उठने के बाद कमजोरी होना रात के खाने के कारण हो सकता है। ऐसा अधिक भारी और मसालेदार खाना खाने, कम खाना या डिनर स्किप करना, देर रात खाना खाने, अधिक मीठा खाना खाने, अल्कोहल का सेवन करने और अधिक नमक युक्त फूड खाने के कारण व्यक्ति को सुबह के समय कमजोरी महसूस हो सकती है, लेकिन अच्छे खान-पान और अच्छी नींद के बाद भी सुबह के समय कमजोरी महसूस होती है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • सुबह उठने पर कमजोरी क्यों महसूस होती है?

    कई लोगों को सुबह के समय कमजोरी महसूस होने पर व्यक्ति की नींद खराब होने, स्लीप एपनिया, हार्मोन्स के असंतुलित होने, रात को मसालेदार खाना खाने, गलत खान-पान और अच्छी नींद न लेने के कारण हो सकता है।
  • कैसे पता करें कि शरीर में कमजोरी है?

    शरीर में कमजोरी महसूस होने पर व्यक्ति को सुस्ती होने, थकान होने, चक्कर आने, मांसपेशियों में दर्द होने, काम पर फोकस करने में परेशानी होने, हाथों-पैरों में कंपन महसूस होने, काम में मन न लगने और सांस फूलने की समस्या महसूस हो सकती है। ध्यान रहे, अगर लंबे समय तक शरीर में कमजोरी महसूस होती है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
  • शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए?

    शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए बादाम, अखरोट जैसे नट्स, सीड्स, साबुत अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां, पनीर, दूध, दही, दालें, मछली और अंडे जैसे फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इससे शरीर में एनर्जी बनाए रखने, थकान दूर करने, पोषक तत्वों की कमी को दूर करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। 

Read Next

जिम के बाद रोज 4-6 अंडे खाते हैं? क्या ये लिवर के लिए सुरक्षित है

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 27, 2026 23:23 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 27, 2026 23:23 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 27, 2026 23:23 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 27, 2026 23:23 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 27, 2026 23:23 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content