Doctor Verified

Rooibos Tea: क्या प्रेग्नेंसी में रूइबोस चाय पी सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान

is Consuming Rooibos Tea in Pregnancy safe: गर्भावस्था में रूइबोस चाय का सेवन करने को लेकर अक्सर सवाल आता है कि इसे पीना चाहिए या नहीं?   
  • SHARE
  • FOLLOW
Rooibos Tea: क्या प्रेग्नेंसी में रूइबोस चाय पी सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान


is Consuming Rooibos Tea in Pregnancy safe: गर्भावस्था में होने वाली मां और गर्भ में पलने वाले शिशु का विकास सही तरीके से हो सके, इसके लिए महिलाओं को कई तरह की चीजें खाने की मनाही होती है। उन्हीं चीजों में से एक है चाय। जिन भारतीय की सुबह बिना चाय के शुरू नहीं होती है। वहां की महिलाओं को गर्भधारण करते ही चाय पीने के लिए मना कर दिया जाता है। इसकी मुख्य वजह है चाय में कैफीन का होना। ऐसे में महिलाएं कुछ खास तरह के विकल्पों की तलाश में रहती हैं, जिससे चाय की क्रेविंग भी खत्म हो जाए और किसी भी तरह का नुकसान न हो। चाय के कई विकल्पों में से एक है रूइबोस चाय (Rooibos Tea)। रूइबोस चाय में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और अल्फा हाइड्रॉक्सिल एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन गर्भावस्था में रूइबोस चाय का सेवन करना चाहिए या नहीं (is Consuming Rooibos Tea in Pregnancy safe) इसको लेकर हमेशा असमंजस की स्थिति बनी रहती है। गर्भावस्था के दौरान रूइबोस चाय का सेवन करना चाहिए या नहीं इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आस्था दयाल से बात की।

रूइबोस चाय क्या है?- What Is Rooibos Tea in Hindi

ग्रीन टी और ब्लैक टी की तरह की रूइबोस एक हर्बल टी है। इसमें कैफीन की मात्रा बिल्कुल भी नहीं पाई जाती है। यह चाय मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीकी देशों में पाई जाती है। खास बात यह है कि रूइबोस चाय में ग्रीन टी और ब्लैक टी की तरह टैनिन की मात्रा भी बिल्कुल नहीं पाई जाती है। रूइबोस चाय को मुख्य रूप से रूइबोस के पेड़ के पत्तों को काटकर सूखाया जाता है। इसके बाद रूइबोस के पत्तों को फॉर्मेट करके चाय का रूप दिया जाता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या ब्रेस्टफीडिंग कराने से स्तन ढीले हो जाते हैं? डॉक्टर से जानें स्तनों में कसाव लाने के टिप्स

क्या प्रेग्नेंसी में रूइबोस चाय सुरक्षित है?- Is Consuming Rooibos Tea in Pregnancy safe

डॉ. आस्था दयाल का कहना है कि गर्भावस्था में कैफीन युक्त चाय पीना सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है। लेकिन अगर आप विकल्प के तौर पर हर्बल चाय का सेवन कर रहे हैं, तो यह बिल्कुल सुरक्षित है। गर्भावस्था में कैफीन युक्त चाय पीने से होने वाली मां और गर्भ में पलने वाले शिशु को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, हर्बल चाय पीने से मां को कई तरीकों से फायदा पहुंचता है। गर्भावस्था में रूइबोस और ग्रीन टी जैसी हर्बल चाय पीने से कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Rooibos-Tea-pregnancy-inside

1. हाइड्रेशन लेवल को बेहतर बनाता है- Rooibos Tea Good for Hydration

ज्यादातर हर्बल चाय की तरह, रूइबोस चाय गर्भवती महिला के हाइड्रेशन लेवल को बेहतर बनाती है। गर्भावस्था में रूइबोस चाय का सेवन करने से मां और बच्चे दोनों को सही मात्रा में पोषक तत्व भी मिलते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः फोरमिल्क और हिंडमिल्क में क्या अंतर होता है? डॉक्टर से जानें दोनों के फायदे

2. चिंता और तनाव को कम करता है- Rooibos Tea Reduce Stress

रूइबोस चाय विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो तनाव और चिंता को कम करने में मददगार साबित होती है। गर्भावस्था में जिन महिलाओं को बार-बार मूड स्विंग जैसी परेशानी होती है उनके लिए इस चाय का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

3. मॉर्निंग सिकनेस को कम करता है- Rooibos Tea Stop Morning Sickness

गर्भावस्था की पहली तिमाही में अक्सर महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस जैसी की उल्टी और जी मिचलाना की समस्या होती है। इस समस्या से राहत दिलाने में भी रूइबोल चाय काफी मददगार होती है। इस चाय के पोषक तत्व उल्टी को कंट्रोल करती है।

4. गर्भाशय को बनाता है मजबूत- Rooibos Tea Makes the uterus strong

रूइबोस चाय को आमतौर पर गर्भावस्था के दूसरे और तीसरे तिमाही में ज्यादा पीने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, यह गर्भाशय को मजबूत बनाने और प्रसव के बाद होने वाली ब्लीडिंग को कम करने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी के दौरान चिकन लिवर खाना सुरक्षित होता है? एक्सपर्ट से जानें

5. नींद को बनाता है बेहतर - Rooibos Tea Good for Quality for Sleep

रूइबोस चाय में कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह पोषक तत्व गर्भावस्था में महिलाओं को होने वाली नींद से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, गर्भावस्था में रूइबोस का चाय शाम को पी जाए, तो इससे रात को बेहतर नींद आती है।

रूइबोस चाय सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन इसका स्वाद अखरोट की तरह हल्का सा मीठा और कसैला होता है। इसलिए हर किसी को यह पसंद नहीं हैं। गर्भावस्था के दौरान अगर आपको किसी तरह के खाने की एलर्जी है तो रूइबोस चाय का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

All Image Credit: freepik.com

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में महिलाएं कच्चा आम खा सकती हैं? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer