Expert

फैटी लिवर में अजवाइन खाना चाहिए या नहीं? बता रहे हैं एक्सपर्ट

Is It Safe To Eat Ajwain For Fatty Liver In Hindi: फैटी लिवर में अजवाइन का सेवन किया जा सकता है। यह नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज में काफी उपयोगी हो सकता है। एक्सपर्ट समझा रहे हैं, कैसे-
  • SHARE
  • FOLLOW
फैटी लिवर में अजवाइन खाना चाहिए या नहीं? बता रहे हैं एक्सपर्ट

Fatty Liver Me Ajwain Ke Fayde: फैटी लिवर की एक गंभीर समस्या है। इसके कई कारण होते हैं। आमतौर पर फैटी लिवर दो तरह के होते हैं। एक नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर और दूसरा, एल्कोहॉलिक फैटी लिवर। एल्कोहॉलिक फैटी लिवर होने का मतलब है कि व्यक्ति बहुत ज्यादा शराब का सेवन करता है। इसकी वजह से उसके लिवर के आसपास काफी ज्यादा मात्रा में फैट जमा हो जाता है। इसी तरह, नॉन-एल्कोहॉलिक की बात करें, तो यह स्थिति तब पैदा होती है, जब व्यक्ति जीवनशैली और खानपान की बुरी आदतों के कारण लिवर के आसपास फैट जमा हो जाता है। जब लिवर के आसपास फैट जमा हो जाता है, तो व सही तरह से काम नहीं कर पाता है। लिवर फंक्शन सुचारू ढंग से काम न करे, तो इस स्थिति में पूरे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बहरहाल, आपने अक्सर सुना हेग कि फैटी लिवर के मरीजों को अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जेसे उन्हें पोषक तत्वों को अधिक महत्व देना चाहिए। फैटी लिवर होने के बावजूद कई लोग तला-भुना खाने से परहेज नहीं करते हैं। वे इस तरह की चीजों में अजवाइन मिक्स करके खाते हैं। असल में माना जाता है कि अजवाइन फैटी लिवर में उपयोगी साबित हो सकता है। तो क्या वाकई फैटी लिवर में अजवाइन खाना सेहत के लिए लाभकारी होता है? इस बारे में जानने के लिए हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।

क्या फैटी लिवर होने पर अजवाइन खाना चाहिए?- Is Ajwain Good For Fatty Liver In Hindi

is ajwain good for fatty liver 01 (5)

फैटी लिवर की समस्या को हम पहले ही विस्तार से जान चुके हैं। इस स्थिति में तला-भुना या जंक फूड खाना बिल्कुल सही नहीं है। यहां सवाल ये था कि क्या फैटी लिवर में अजवाइन का सेवन किया जाना चाहिए? इस संबंध में एक्सपर्ट कहते हैं, "फैटी लिवर, खासकर नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर होने की स्थिति में अजवाइन का सेवन फायदेमेंद हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें कई स्वास्थ्य लाभ मौजूद होते हैं। अजवाइन का सेवन करने से लिवर की सूजन में कमी आ सकती है। जिससे लिवर फंक्शन में सुधार होता है। यही नहीं, अजवाइन ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने में मददगार साबित होती है।"

इसे भी पढ़ें: शरीर की इन 10 समस्याओं को दूर कर सकता है अजवाइन, आप भी जरूर करें डाइट में शामिल

फैटी लिवर में अजवाइन खाने के फायदे- Ajwain Benefits For Liver In Hindi

एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव

अजवाइन में थाइमोन जैसे कंपाउंड होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व को बढ़ावा देते हैं। इसका मतलब है कि फैटी लिवर की वजह से ऑक्सीडेटिव तनाव के स्तर में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं, जब आप अजवाइन का सेवन करते हैं, तो ऑक्सीडेटिव तनाव का स्तर कम होता है, जिससे लिवर को डैमेज होने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इसके अलावा, अजवाइन का सेवन करने की वजह से फैटी लिवर के कई हार्मफुल प्रभाव को कम करने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर के संकेत हैं हर समय थकान और कमजोरी, इससे बचने के लिए डाइट में ये 4 बदलाव

लिवर प्रोटेक्टिव प्रभाव

अजवाइन में लिवर प्रोटेक्टिव प्रभाव होता है। असल में, अजवाइन में हेपेटोप्रोटेक्टिव प्रॉपर्टी होती है, जो लिवर को प्रोटेक्शन प्रदान करती है। इसका मतलब है कि अजवाइन का सेवन करने से लिवर सेल्स डैमेज नहीं होती हैं और लिवर हेल्थ में सुधार होता है। इतना ही नहीं, कई अध्ययनों से यह भी स्पष्ट हुआ है कि अजवाइन नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज में लिवर एंजाइम्स को कम कर लिपिड को इंप्रूव करते हैं।

ब्लड प्रेशर कम करता है

नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज को अक्सर हाई ब्लड प्रेशर के साथ जोड़कर देखा जाता है। अजवाइन में पाया जाना थाइमोल हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए जाना जाता है। इसका मतलब है कि अजवाइन का सेवन करने से ओवर ऑल हेल्थ में सुधार होता है। यह हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए उपयोगी माना जाता है।

गट हेल्थ में सुधार

विशेषज्ञों की मानें, तो अजवाइन का सेवन करने से गट हेल्थ में सुधार होता है। लिवर संबंधी समस्या से परेशान लोग अक्सर गट हेल्थ से भी परेशान रहते हैं। वहीं, अगर आप अजवाइन को अपनी संतुलित डाइट का हिस्सा बनाते हैं, तो ऐसे में पेट संबंधी समस्याएं कम होती हैं, गट बैक्टीरिया में जरूरी बदलाव होते हैं। इसका ओवर ऑल हेल्थ पर असर पड़ता है, जिससे लिवर फंक्शन में बेहतरी नजर आने लगती है।

फैटी लिवर के मरीज अजवाइन का सेवन कैसे करें

  1. ध्यान रखें कि फैटी लिवर की समस्या होने पर इसका इलाज किया जाना जरूरी है। अजवाइन उनके लिए दवा का विकल्प नहीं हो सकता है।
  2. अगर फैटी लिवर के मरीज अजवाइन को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहते हैं, तो इससे पहले उन्हें एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए। अगर वे कोई अन्य दवा भी ले रहे हैं, तो इस संबंध में डॉक्टर को सूचना जरूर दें।
  3. ध्यान रखें कि हर व्यक्ति की जरूरत अलग-अलग होती है। इसलिए, बॉडी की जरूरत का ध्यान रखते हुए अजवाइन को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।
  4. प्रेग्नेंसी के दौरान अजवाइन को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से पहले जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए।
All Image Credit: Freepik

FAQ

  • फैटी लिवर के लिए सबसे अच्छा नाश्ता क्या है?

    जिन लोगों को फैटी लिवर की दिक्कत है, उन्हें नाश्ते में ताजे फल और सब्जियों को प्राथमिकता देनी चाहिए। कार्बोहाइड्रेट जैसे व्हाइट ब्रेड, पास्ता और फैट युक्त खाने की चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • क्या जीरा वाटर फैटी लिवर के लिए अच्छा है?

    जीरा वॉटर फैटी लिवर के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो फैटी लिवर में सुधार कर सकते हैं।
  • फैटी लिवर को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है?

    फैटी लिवर को ठीक करने के लिए उपयुक्त ट्रीटमेंट जरूरी है। हां, लाइफस्टाइल में कुछ अच्छी आदतों को अपनाकर अपनी समस्या को कम कर सकते हैं, जैसे रेगुलर एक्सरसाइज करें, वजन बढ़ने न दें, तली-भुनी चीजें खाने से बचें।

 

 

 

Read Next

बच्चों के नाश्ता न करने से हो सकते हैं ये नुकसान, जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer