विशेषज्ञों का मानना है कि अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद का होना बहुत जरूरी होता है। स्वस्थ्य रहने के लिए न सिर्फ बेहतर खानपान और व्यायाम की ही जरूरत नही है इसके लिए जरूरी है कि आप रात में पूरी नींद लें। लेकिन अगर भारतीयों की बात करें नींद यानी सोने के मामले में फिसड्डी हैं। एक नए रिसर्च के मुताबिक, दुनिया में सबसे कम सोने वालों की लिस्ट में भारतीयों का नाम दूसरे नंबर पर आता है। एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय 6 घंटे 55 मिनट की ऐवरेज नींद लेते हैं।
इसे भी पढ़ें : पसीने से प्रभावित व्यक्ति आपको दे सकता है संक्रमण, जानें कैसे
दुनिया भर के 18 देशों पर किए गए एक अध्ययन में केवल जापान ऐसा देश था, जहां के लोग भारतियों से भी कम सोते हैं। जापान के लोग ऐवरेज 6.35 मिनट की नींद लेते हैं। जबकि न्यूजीलैंड के लोग सोने के मामले में सबसे आगे हैं। सर्वे में न्यूजीलैंड में औसतन 7 घंटे 25 मिनट सोते हैं। यूके के लोग 7.16 घंटे और ऑस्ट्रेलिया के लोग ऐवरेज 7.15 घंटे की नींद लेते हैं। इस सर्वे से यह माना जा सकता है कि जहां लोग सबसे ज्यादा सोते हैं वह देश तनाव के मामले में बाकी देशों की तुलना में काफी बेहतर स्थान रखता है।
अध्ययन की यह रिपोर्ट जनवरी 2016 से दिसंबर 2016 तक की है। सर्वे में यह भी कहा गया है कि भारतीय, अमेरिका और यूरोप के लोगों से कम सोते हैं। जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि अच्छी नींद लेने से इम्यून सिस्टम ठीक बना रहता है और सेहत अच्छी बनी रहती है। वहीं पूरी नींद नहीं लेने से तबीयत बिगड़ भी सकती है।
सोने के मामले में कौन देश कहां?
देशसोने का कुल समय (घंटे में)
जापान 6.35
भारत 6.55
सिंगापुर 6.56
ताइवान 6.56
रिपब्लिक ऑफ कोरिया 6.56
हांगकांग 6.61
कोलंबिया 6.75
मैक्सिकों 6.76
चिली 6.80
स्पेन 6.91
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Helthy Living In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version