इन 13 राज्यों में अगले 5 दिन तेज लू की है आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके

बढ़ती गर्मी के बीच आईएमडी ने कई 13 राज्यों में हीटवेव और भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 13 राज्यों में अगले 5 दिन तेज लू की है आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके

बढ़ती गर्मी और धूप के बीच आईएमडी ने 13 राज्यों को लेकर चेतावनी जारी की है कि अगले पांच दिनों में गर्मी और हीटवेव बढ़ सकती है। आईएमडी ने गुजरात और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में अगले पांच दिनों में लू चलने की भविष्यवाणी की है। वहीं 25-27 अप्रैल के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में में हीटवेव की आंशका है। साथ ही 26-29 अप्रैल के दौरान पश्चिम राजस्थान और मध्य महाराष्ट्र में और 25-28 अप्रैल के दौरान बिहार और झारखंड में हीटवेव बढ़ सकता है। 27-29 अप्रैल के बीट पंजाब, दक्षिण हरियाणा-दिल्ली, दक्षिण यूपी और मध्यप्रदेश में तेज लू चलने की संभावना है। हालांकि देश के बाकी हिस्सों के तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। 

इसके अलावा तापमान की बात करें, तो उत्तर-पश्चिम के अधिकांश हिस्सों में 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की संभावना है। वहीं मध्यप्रदेश में अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। पूर्वी भारत में भी तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है। इसके मद्देनजर लोगों को बहुत सावधान रहने की जरूरत है ताकि वह हीटवेव औऱ भीषण गर्मी का शिकार होने से बच सकें। इसके अलावा अगर आप बुजुर्ग और बहुत बीमार की श्रेणी में आते हैं, तो आपको इस दौरान अकारण बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इससे डिहाईड्रेशन, अत्यधिक पसीना और लू लगने का डर बना रहता है। इसके अलावा कामकाजी लोगों को भी सुबह की रूटीन अपनाने की कोशिश करनी चाहिए, ताकि वह गर्मी के प्रभाव से बच सकें। इसके बारे में हमने विस्तार से बात की फरीदाबाद के फोर्टिस अस्पताल के मेडिसन कंसल्टेंट डॉक्टर बीएन सिंह। 

गर्मी से होने वाली परेशानियां

अधिक गर्मी और लू पड़ने पर शरीर जल्दी थका हुआ महसूस करने लगता है और बार-बार आपको प्यास भी लगती है। इसके अलावा शरीर में दर्द और सर्दी-खांसी की परेशानी भी हो सकती है। कई लोगों को गर्मी के कारण थकान से उठने का मन भी नहीं करता है। हालांकि इससे कई और परेशानी भी बढ़ सकती है। गर्मियों में हो सकती है ये बीमारियां

1. टायफॉइड

गर्मी में टायफॉइड की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। कई बार लोग बुखार और थकान को नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन इससे आगे जाकर समस्या बढ़ सकती है। इसमें तेज बुखार, भूख न लगना और हर समय उल्टी होने की परेशानी भी हो सकती है।

heat-stroke 

Image Credit- Freepik

2. घेंघा

गर्मियों में घेंघा की परेशानी भी कई लोगों में देखने को मिलती है। इसमें थॉयराइड ग्लैंड बढ़ सकता है और गले में सूजन आ जाती है। इसके अलावा सांस लेने में कठिनाई और खांसी की परेशानी हो सकती है। आपको इनमें से कोई लक्षण नजर आए, तो आपको तुरंत इसके उपाय करने चाहिए। 

इसे भी पढे़ं- डिहाइड्रेशन का संकेत हैं ये 5 बातें, गर्मी में रहें सावधान

3. चेचक 

अधिक गर्मी बढ़ने पर शरीर के तापमान और बाहरी परिवर्तन जब आप झेल नहीं पाते हैं, तो आपको चेचक का संक्रमण फैलने लगता है। इससे रोगी के शरीर में लाल दाग और सिरदर्द जैसी समस्या होने लगती है। चेचक को रोगियों को गले मं खराश और खांसी जैसी परेशानी भी होती है, जिससे यह समस्या फैल सकती है। 

heat-stroke

Image Credit- Freepik

इन तरीकों से करें बचाव

1. हीटवेव से बचने के लिए आपको अधिक से अधिक मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। साथ ही जूस और अन्य तरल पदार्थों का समय-समय पर सेवन करते रहें। 

2. हल्के कपड़े पहनें और हो सके तो बिना जरूरत के घर से बाहर न निकलें ताकि हीटवेव से बच सकें। 

3. आपको अधिक से अधिक मात्रा में फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए ताकि शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिल सके।

4. साथ ही मसालेदार और वसायुक्त खाना खाने से बचें। बाहर का खाना कम से कम खाएं। 

5. रोज नहाएं और बाहर जाते समय अपने शरीर को अच्छी तरह से ढकें ताकि गर्मी के प्रभाव से बच सकें। 

Main Image Credit- Freepik

Read Next

भारत में बीते 24 घंटे में आये 2483 नए मामले, 1399 मौत दर्ज, WHO के मुख्य वैज्ञानिक ने दी ये चेतावनी

Disclaimer