वेदों में लिखा है अगर आप लंबी जिंदगी जीना चाहते हैं तो अच्छी तरह सांस लेना जरूरी है जो योगा की मदद से किया जा सकता है। योगा करके आप लंबी जिंदगी जी सकते हैं? डॉक्टरों का मानना है कि ऐसा मुमकिन है, अगर आप योगा को अपने रूटीन में शामिल कर लें तो शरीर की एनर्जी बढ़ेगी, शरीर बीमार नहीं होगा, दिमाग तेज रहेगा और इन सब के मिश्रण से शरीर लंबे समय तक निरोगी रह सकता है। योगा करने से आप अपने शरीर के प्रति ज्यादा जानकार बनते हैं और उसे बेहतर करने के प्रयास कर पाते हैं। जो रोग पहले से आपके शरीर में हैं उन्हें भी योग की मदद से काफी हद तक कंट्रोल या ठीक किया जा सकता है। इस लेख में हम जिंदगी बढ़ाने के लिए योगा के फायदों पर चर्चा करेंगे। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने लखनऊ के रवींद्र योगा क्लीनिक के योगा एक्सपर्ट डॉ रवींद्र कुमार श्रीवास्तव से बात की।
(image source:cloudfront)
योगा करने से बढ़ती है उम्र (Yoga increases life span)
स्टडी में मुताबिक योगा शरीर को जल्दी बूढ़ा नहीं होने देता। एक स्टडी के मुताबिक अगर आप बुढ़ापे के लक्षणों को कम करना चाहते हैं तो योगा करें। इससे बुढ़ापा आपके शरीर को कमजोर और बीमार नहीं करेगा। योगा करने से उम्र बढ़ती है और बुढ़ापा जल्दी नहीं आता। बायोलॉजिकल बदलावों के कारण शरीर बूढ़ा होता है। योगा शरीर में होने वाले बायोलॉजिकल बदलावों को रोकता है, योगा करने से बीमारियां नहीं होती और शरीर बूढ़ा नहीं दिखता। जानते हैं योगा आपकी उम्र बढ़ाने में कैसे मदद करता है-
टॉप स्टोरीज़
- योगा करने से आप एक पॉजिटिव लाइफ जीते हैं और जीने की इच्छा बढ़ती है।
- योगा करने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट उम्र बढ़ने के साथ तेजी से नहीं गिरता।
- योगा करने से नर्वस सिस्टम बेहतर होता है, स्ट्रेस कम होता है।
- योगा करने से बॉडी का बैलेंस बनता है।
- योगा करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते।
- योगा करने से इंफेक्शन का खतरा कम होता है और इंफेक्शन फैलाने वाले सैल्स भी कम होते हैं।
- योगा करने से शरीर के हर अंग तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचती है जिससे बॉडी ठीक ढंग से काम कर पाती है।
इसे भी पढ़ें- योगा वॉकिंग (yoga walking) क्या होता है? जानें इसे करने का आसान तरीका और फायदे
लंबी उम्र जीने के लिए इन अंगों को स्वस्थ रखता है योगा (How yoga helps to live a long life)
1. हार्ट (Heart)
(image source:hcardiaccenter.com)
हमारे शरीर में हार्ट के बिना जिंदगी ना मुमकिन है, उम्र बढ़ने के साथ दिल से जुड़ी बीमारियां बढ़ने लगती हैं पर अगर आप योगा करते हैं तो दिल को स्वस्थ्य रख सकते हैं। जो लोग योगा करे हैं उनका हार्ट रेट नॉर्मल रहता है। योगा करने से रेस्टिंग हार्ट रेट कम होता है और ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ती है जिससे हार्ट अटैक का खतरा हम होता है आप एक लंबी जिंदगी जी सकते हैं।
2. फेफड़े (Lungs)
अगर योगा आपके जीवन का एक अंग है तो आपका शरीर हमेशा स्वस्थ रहेगा और आप लंबी जिंदगी जी सकेंगे। प्राणायम के कई फायदे शरीर को पहुंचते हैं, योगा करने से लंग्स ठीक तरह से काम करते हैं, उन्हें पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है। जिन लोगों को अस्थमा की समस्या है उन्हें अस्थमा अटैक आने से बचाने के लिए योगा फायदेमंद माना जाता है।
3. मस्तिष्क (Brain)
(image source:hearstapps)
लंबी जिंदगी जीने के लिए दिमाग को भी हेल्दी रखना जरूरी है और योगा करने का अच्छा असर दिमाग पर भी पड़ता है। योगा के साथ मेडिटेट करेंगे तो मेमोरी बढ़ेगी, आपको बेहतर नींद आएगी, स्ट्रेस कम होगा, आप ज्यादा सक्रीय होंगे तो खुद ही आपका लाइफ स्पैन बढ़ जाएगा इसलिए योगा आपके मस्तिष्क के लिए जरूरी है। हमारे दिमाग को भी शरीर की तरह खाने की जरूरत होती है, अगर आप दिमाग को ध्यान लगाकर शार्प करेंगे तो अपने जीवन में खुद फर्क महसूस कर पाएंगे।
4. हड्डियां (Bones)
हम सब जानते हैं कि हमारा शरीर हड्डियों के बिना काम नहीं कर सकता, अगर हड्डियां स्वस्थ्य रहेंगी तो हम स्वस्थ्य जिंदगी जी सकते हैं। योगा करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और फ्रैक्चर का खतरा कम होता है। योगा करने से बोन डेन्सिटी बढ़ती है जिससे अन्य रोग शरीर में नहीं होते। उम्र बढ़ने के साथ अर्थराइटिस के लक्षण नजर आने लगते हैं, अगर आप योगा करेंगे तो हड्डियां मजबूत रहेंगी।
5. पेट (Stomach)
(image source:hopkinsmedicine)
उम्र बढ़ने के साथ पेट से जुड़ी बीमारियां आगे चलकर जानलेवा बीमारियों का कारण बनती हैं। पेट के पाचन तंत्र को दुरूस्त रखने के लिए योगा जरूरी है। डाइजेशन ठीक तरह से होगा तो कोलोन कैंसर होने की आशंका नहीं होगी और पेट से जुड़ी बीमारियां भी नहीं होंगी और आप लंबी जिंदगी जी सकेंगे। पेट को स्वस्थ रखने के लिए आपके लिए योगा जरूरी है, जो लोग रोजाना योगा करते हैं वो हेल्दी और लंबी लाइफ जी पाते हैं।
6. किडनी (Kidney)
उम्र बढ़ने के साथ किडनी अस्वस्थ हो जाती हैं और किडनी फेलियर का खतरा बढ़ जाता है जिससे आपकी उम्र कम हो सकती है, इस खतरे को टालने के लिए योगा फायदेमंद माना जाता है। योगा करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है, गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, वजन कम होता हे जिससे किडनी फेलियर का खतरा भी कम हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- सिद्धासन का रोजाना अभ्यास करने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें करने का तरीका
लंबी जिंदगी जीना के लिए कौनसे योगासन करें? (Yoga for long life span)
(image source:yogateket.com)
- लंबी जिंदगी जीना चाहते हैं तो कुम्भक प्राणायम जरूर करें।
- इसे करने के लिए नाक से सांस अंदर लें और जब तक रोक सकते हैं रोकें और फिर धीरे-धीरे छोड़ दें।
- इस प्राणायम को करने से आप प्रदूषित वायु के दुष्प्रभाव से बचते हैं जिससे आप लंबी जिंदगी जी सकते हैं।
- आप लंबी जिंदगी जीना चाहतें हैं तो ताड़ासन फायदेमंद होगा। इसके अलावा आप उष्ट्रासन, नौकासन, धनुरासन, त्रिकोणासन आदि कर सकते हैं।
- आपको हर दिन सूर्य नमस्कार करना चाहिए, अंत में आप सिद्धासन करें, कम से कम आधा घंटा ध्यान जरूर करें।
- अगर समय की बात की जाए तो आपको कम से कम 30 मिनट योगा और 30 मिनट मेडिटेशन करना चाहिए।
- रोजाना एक घंटा योगा को देने से आपका शरीर स्वस्थ्य रहेगा और बीमारियां नहीं होंगी।
योगा का पूरा लाभ आपको तभी मिलेगा जब आप योगा के साथ हेल्दी डाइट लेंगे और अपनी नींद पूरी करेंगे।
(main image source:yogateket.com, longlifefamilystudy)
Read more on Yoga in Hindi