Ways To Use Multani Mitti: त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल लंबे समय से हो रहा है। दादी-नानी के नुस्खों से लेकर ब्यूटी एक्सपर्ट तक, सभी त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी को असरदार मानते हैं। इसमें प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की कई समस्याओं में राहत देते हैं। इसे फेस मास्क, फेस स्क्रब और उबटन जैसी कई चीजों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ आवश्यक मिनरल्स पाए जाते हैं, तो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। लेकिन त्वचा की अलग-अलग समस्याओं के लिए मुल्तानी मिट्टी इस्तेमाल करने का तरीका अलग होता है। आइए लेख के माध्यम से जानें त्वचा की अलग-अलग समस्याओं के लिए मुल्तानी मिट्टी कैसे इस्तेमाल करें।
त्वचा की अलग-अलग समस्याओं के लिए मुल्तानी मिट्टी इस्तेमाल करने के तरीके- How To Use Multani Mitti For other Skin Problems
टैनिंग हटाने के लिए- Tanning
टैनिंग हटाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी में हल्दी मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस्तेमाल के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 चम्मच हल्दी मिलाएं। पेस्ट बनाने के लिए दही इस्तेमाल करें। चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाएं और 20 मिनट तक लगाकर रखें। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो टैनिंग कम करने में मदद करते हैं। दही स्किन पर नेचुरल फाउंडेशन की तरह काम करता है जिससे चेहरे पर निखार आता है।
टॉप स्टोरीज़
ऑयली स्किन के लिए- Oily Skin
गर्मियों के दौरान ऑयली स्किन होना आम बात है। त्वचा में सीबम प्रोडक्शन बढ़ने से त्वचा पर ऑयल नजर आने लगता है। ऑयल कंट्रोल करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी में टमाटर का रस मिलाकर लगा सकते हैं। टमाटर के रस से त्वचा का ऑयल कंट्रोल होने में मदद मिलती है। इसके अलावा, आप मुल्तानी मिट्टी में चंदन पाउडर और दही मिलाकर भी लगा सकते हैं। ये तरीके भी स्किन में ऑयल कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर लगाएं मुल्तानी मिट्टी से बने ये 4 फेस पैक, दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा
दाग-धब्बे की समस्या के लिए- Dark Spots
अगर आपके चेहरे पर मुंहासे या दाग-धब्बों के निशान है, तो आप मुल्तानी मिट्टी कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। दाग-धब्बों से राहत पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी में नीम का रस मिलाकर लगा सकते हैं। इसके अलावा, मुल्तानी मिट्टी में पुदीने का रस मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
पिगमेंटेशन की समस्या के लिए- Pigmentation
पिगमेंटेशन कम करने में भी मुल्तानी मिट्टी फायदेमंद हो सकती है। इस समस्या पर आप मुल्तानी मिट्टी में हल्दी और एलोवेरा जेल मिलाकर लगा सकते हैं। हल्दी और एलोवेरा दोनों में ही एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पिगमेंटेशन कम करने में भी मदद कर सकते हैं। इसका फेस मास्क बनाकर चेहरे पर लगाए और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। इसे आप सप्ताह से दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- चेहरे से पिगमेंटेशन हटाने के लिए ऐसे करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल, जल्द मिलेगा फायदा
ग्लोइंग स्किन के लिए- Glowing Skin
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी कई तरीकों से इस्तेमाल हो सकती है। इसे आप दूध, दही और गुलाब जल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। ये तीनों चीजें ही त्वचा में निखार बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।
इस तरह से आप त्वचा की अलग-अलग समस्याओं के लिए मुल्तानी मिट्टी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको कोई स्किन एलर्जी या सेंसिटिविटी है, तो इनका इस्तेमाल एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें।