जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए इन 4 तरीकों से करें बेसन का इस्तेमाल, जल्दी दिखेगा असर

How To Use Gram Flour To Remove Stretch Marks: स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए इन तरीकों से बेसन का इस्तेमाल करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए इन 4 तरीकों से करें बेसन का इस्तेमाल, जल्दी दिखेगा असर


How To Use Gram Flour To Remove Stretch Marks: स्ट्रेच मार्क्स शरीर की सुंदरता को कम करने के साथ यो होने पर मनपसंद कपड़े पहनने में भी दिक्कत होती है। स्ट्रेच मार्क्स कई बार ज्यादा वजन होने कारण, वेटलॉस या प्रेगनेंसी के कारण भी हो सकते है। ये पेट के आसपास और जांघ और हाथों पर भी हो जाते है। स्ट्रेच मार्क्स होने पर कई लोग कई तरह के ऑयल, लोशन, पाउडर और कई तरह के प्रोडट्स का इस्तेमाल करते है। लेकिन ये चीजें कई बार मन मुताबिक रिजल्ट नहीं देती है और कई बार इनको लगाने से शरीर पर साइड इफेक्ट भी हो जाता है। ऐसे में स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए बेसन का इस्तेमाल किया जा सकता है। बेसन में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते है, जो स्ट्रेच मार्क्स को कम करके स्किन को मुलायम भी बनाता है। आइए जानते है स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए बेसन का इस्तेमाल कैसे करें।

बेसन और गुलाब जल

बेसन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको स्किन पर लगाने से स्किन की कई परेशानियां दूर होती है। स्ट्रेच मार्क्स पर बेसन और गुलाब जल को लगाने के लिए 1 चम्मच बेसन और 2 चम्मच गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स पर 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें।

बेसन और ऑलिव ऑयल

बेसन और ऑलिव ऑयल स्किन की कई परेशानियों को आसानी से दूर करते है। स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए 2 चम्मच बेसन 1 चम्मच ऑलिव ऑयल को लेकर मिश्रण बनाएं। इस मिश्रण को प्रभावित स्थान पर 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स दूर होने के साथ स्किन भी मुलायम बनेगी।

besan

बेसन और नींबू

बेसन और नींबू दोनों ही शरीर के लिए फायदेमंद होते है। इसमें पाए जाने वाले गुण स्किन की रंगत में सुधार करके स्ट्रेच मार्क्स को हटाते है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच बेसन 2 चम्मच नींबू का रस लेकर मिश्रण बनाएं। अब इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें।

इसे भी पढ़ें- हाइपर एसिडिटी से राहत पाने के लिए आजमाएं ये 5 नैचुरल उपाय

बेसन और एलोवेरा

एलोवेरा स्किन के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण स्किन की कई परेशानियों को दूर करते है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच बेसन औक 1 चम्मच एलोवेरा जेल को लेकर मिश्रण बनाएं। अब इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने से स्किन सॉफ्ट भी बनेगी।

 स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए बेसन का इन तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

नीम पाउडर दूर कर सकता है कई समस्याएं, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version