Does curd remove open pores: ओपन पोर्स त्वचा से जुड़ी एक आम समस्या है। इस समस्या में त्वचा में छोटे-छोटे गढ्ढे हो जाते हैं जो निखार कम करने की वजह बन सकते हैं। ओपर पोर्स के कारण स्किन में डलनेस और ड्राईनेस बढ़ जाती है। दरअसल, पोर्स ओपन होने से त्वचा में ऑयल और पसीना निकलने लगता है। ये समस्या सीबम प्रोडक्शन बढ़ने और स्किन को ओवर स्क्रब करने से हो सकती है। अगर ऐसे में चेहरे पर रोजाना दही लगाया जाए, तो ओपन पोर्स की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ओपन पोर्स की समस्या में दही कैसे लगाना चाहिए? आइए लेख में जानें ओपर पोर्स बंद करने के लिए दही कैसे इस्तेमाल करें।
सादा दही से मसाज करें- Use Plain Curd
आपको बाउल में दो चम्मच गाढ़ा दही लेना है। चेहरा धोने के बाद इससे हल्के हाथ से मसाज करना शुरू करें। आप चाहे तो इसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं और इससे मसाज करें। करीब 2-3 मिनट हल्के हाथ से मसाज करें और 10 मिनट के लिए रहने दें। फिर चेहरा धोएं और फर्क महसूस करें। इससे आपके पोर्स टाइट होंगे और चेहरे की गहराई से सफाई होगी। शहद स्किन को रिपेयर होने में मदद करता है और ओपन पोर्स बंद करता है। दही स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखेगा। आप प्लेन दही से सप्ताह में 2 से 3 बार मसाज कर सकते हैं।
दही और मुल्तानी मिट्टी लगाएं- Curd and Multani Mitti
ओपन पोर्स की समस्या में आप दही में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर भी लगा सकते हैं। पेस्ट बनाने के लिए आपको बाउल में दो चम्मच दही में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलानी है। पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद सादे पानी से धो लें। ये पेस्ट स्किन पोर्स को बंद करता है और त्वचा से ऑयल सोखकर स्किन को ब्राइट करता है। अगर आपकी ऑयली या कॉम्बिनेशन स्किन है, तो इसे सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें- ओपन पोर्स को कम करने के लिए इस तरह करें नींबू और कॉफी का इस्तेमाल
दही और बेसन का पेस्ट- Curd and Besan
ओपन पोर्स बंद करने और त्वचा की गहराई से सफाई के लिए दही में बेसन मिलाकर जरूर लगाएं। बेसन में मौजूद बारीक कण त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं। दही स्किन टैक्सचर इंप्रूव करता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है। आपको दही में बेसन मिलाकर चेहरे पर लगाना है। इसमें एक चुटकी हल्दी भी मिलाएं जिससे स्किन को हील होने में मदद मिले। डार्क स्पॉट्स और स्किन डलनेस कम करने के लिए यह फेस मास्क फायदेमंद होगा।
दही और एलोवेरा जेल- Curd and Aloe Vera Gel
दही में एलोवेरा जेल मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप दही और एलोवेरा दोनों की मात्रा बराबर लेनी है। सोने से पहले इस मिक्सचर से मसाज करें और 10 मिनट के लिए रहने दें। इससे स्किन स्मूद होती है, स्किन पोर्स बंद होते हैं और स्किन इंफ्लेमेशन कंट्रोल होती है। इसे आप सप्ताह में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर ओपन पोर्स (गड्ढे) की समस्या दूर करेगी मसूर दाल, जानें इस्तेमाल का तरीका
एक्सपर्ट टिप्स
- अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है या कभी स्किन एलर्जी रह चुकी है, तो पैच टेस्ट के बाद ही इसे चेहरे पर लगाएं।
- अगर आपकी स्किन ज्यादा ड्राई रहती है तो इसे इस्तेमाल न करें। क्योंकि दही स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल निकालता है। इस कारण आपको ज्यादा समस्या हो सकती है।
- अगर आपको स्किन में रेडनेस या एक्ने-पिंपल की समस्या है, तो चेहरे पर दही न लगाएं। अन्यथा आपको इसके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।
निष्कर्ष
लेख में हमने जाना ओपन पोर्स की समस्या में दही कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में आप सादे दही से मसाज कर सकते हैं। दही और मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं, दही में बेसन डालकर लगा सकते हैं या दही में एलोवेरा जेल या शहद डालकर भी लगा सकते हैं। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए एक्सपर्ट से बात करें।
FAQ
चेहरे पर दही कब लगाना चाहिए?
चेहरे पर सुबह दही मसाज करने से चेहरा दिनभर खिला-खिला रहेगा। इससे स्किन हाइड्रेट और मॉइस्चराइज होगी। सप्ताह में दो से तीन बार दही का फेस मास्क बनाकर लगा सकते हैं। इसके अलावा, रात में सोने से पहले भी दही चेहरे पर लगाया जा सकता है।ओपन पोर्स बंद करने के लिए क्या करना चाहिए?
ओपन पोर्स बंद करने के लिए स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखना चाहिए। स्किन को स्किन रखने के लिए एक्सफोलिएट करना चाहिए और सनस्क्रीन भी लगानी चाहिए। इससे ओपन पोर्स धीरे-धीरे बंद होने लगते हैं।दही में क्या मिलाकर लगाएं कि चेहरा साफ हो जाए?
चेहरे साफ करने के लिए दही में शहद या एलोवेरा जेल मिलाकर लगा सकते हैं। इसके अलावा, दही में चावल का आटा, बेसन या मुल्तानी मिट्टी मिलाकर भी लगा सकते हैं। दही में मौजूद बारीक कण त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करते हैं।