Fri Sep 11, 2026 | 08:47 PM IST

हाथ-पैर की मोच का देसी घरेलू इलाज है हल्दी और चूना, इस्तेमाल से तुरंत मिलेगा आराम

चूना और हल्दी से बना ये घरेलू नुस्खा मोच की सूजन को कम करने में रामबाण है। भारतीय घरों में आज भी इस नुस्खे का प्रयोग किया जाता है। 

हाथ या पांव में मोच आना आम बात है, लेकिन जब मोच आ जाती है तब असहनीय दर्द होता है, ये दुखदायी हो जाता है। मोच आने पर चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है। कई बार चलते-फिरते या दौड़ते समय पैर के असंतुलित होने की वजह से पैर मुड़ जाता है और पैर की हड्डी जरूरत से ज्यादा मुड़ जाती है जिस वजह से पैर में मोच आ जाती है और मोच वाली जगह पर सूजन आ जाती है। इसी तरह हाथ में भी मोच आ जाती है। इस मोच को ठीक करने में हल्दी और चूना का इस्तेमाल रामबाण है। 

inside14_haldichunaremedyforsprainleg

आजकल मोच की सूजन को कम करने के लिए बाजार में कई तरह की दवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन दवाओं के अपने नुकसान होते हैं। ऐसे में हल्दी और चूना एक ऐसा घरेलू नुस्खा है जो दादी नानी के जमाने से चला आ रहा है। हल्दी और चूना दोनों में सूजन को कम करने के गुण होते हैं। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल मोच की सूजन को कम करने के लिए कैसे किया जाता है। 

मोच को ठीक करने के लिए कैसे तैयार करें ये देसी दवा

पैर या हाथ की मोच को ठीक करने में हल्दी और चूना की ये देसी दवा बहुत कारगर है। आज भी कई घरों में इस नुस्खे का इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी चूना का ये नुस्खा निम्न तरीके से करें तैयार-

  • सबसे पहले एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच चूना लें।
  • चूना और हल्दी को मिलाएं। इसे थोड़ा गर्म कर लें।
  • गुनगुने से इस इस पेस्ट को मोच वाली जगह पर लेप की तरह लगाएं।
  • लेप लगाने के बाद पट्टी बांध दें।
  • जब तक पैर या हाथ की सूजन चली न जाए तब तक इस नुस्खे का इस्तेमाल करें। 
  • इस तरह हल्दी-चूना लगाने से आपके पैर या हाथ की सूजन जल्द से जल्द खत्म हो जाएगी। साथ ही दर्द में भी आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : मोच लगने पर कच्ची रोटी लगाने से तुरंत मिलेगा दर्द से आराम, जानिए क्या है ये घरेलू नुस्खा

हल्दी के फायदे

हल्दी में एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो जोड़ों के दर्द से लेकर हाथ या पांव में आने वाली सूजन में भी लाभकारी होती है। अमूमन भारतीय घरों में हल्दी का प्रयोग खानेपीने में होती है। लेकिन इसे शरीर पर लगाने से भी कई फायदे मिलते हैं। हल्दी में पाया जाने वाला करक्युमिन दर्द को ठीक करने में बहुत लाभकारी है। हल्दी की तासीर गर्म होती है। जब मोच आ जाती है, तब उस जगह आई सूजन को हील करने में हल्दी बहुत गुणकारी तरीके से काम करती है। 

inside15_haldichunaremedyforsprainleg

हल्दी की गर्माहट की वजह से सूजन कम होने लगती है। भारतीय घऱों में हल्दी का प्रयोग खाने के साथ-साथ त्वचा के निखार के लिए भी किया जाता है। इसलिए जब मोच आ जाती है तब हल्दी का प्रयोग किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें : एड़ी की मोच और नसों के खिंचाव में दर्द और सूजन को तुरंत दूर करेंगे ये 5 उपाय

चूना के फायदे

चूना को कैल्शियम कार्बोनेट भी कहा जाता है। चूना कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है। कैल्शियम हड्डियों की मजबूत के लिए फायदेमंद है। जब आप हल्दी और चूना से बना ये घरेलू नुस्खा मोच को ठीक करने के लिए करते हैं तो चूना और हल्दी दोनों मिलकर काम करते हैं और सूजन को कम करते हैं। जब सूजन कम होती है तो चलने फिरने में आसानी होती है। 

आपने अक्सर चूना का इस्तेमाल खैनी, तंबाकू या पान में देखा होगा, लेकिन चूना चोट की सूजन को कम करने में भी बहुत लाभकारी है। चूना का प्रयोग गुलकंद, इलायची या सुपारी में भी किया जाता है। इससे नपुंसकता जैसी परेशानियों में भी फायदा मिलता है। 

चूना और हल्दी से बना ये घरेलू नुस्खा मोच की सूजन को कम करने में रामबाण है। भारतीय घरों में आज भी इस नुस्खे का प्रयोग किया जाता है। 

Read More Article On Home-Remedies in Hindi 

Read Next

चोट से नील पड़ जाने पर अपनाएं घरेलू उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meena Prajapati

Meena Prajapati

Sub Editor

पत्रकारिता में आए तीन साल से अधिक समय हो गया है। कुछ महीने डिजिटल में इंटर्नशिप करने के बाद औपचारिक रूप से पत्रकारिता की शुरुआत प्रिंट से की। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की। दिल्ली विश्वविद्यालय में हिंदी पत्रकारिता में सर्वश्रेष्ठ अंक आने की वजह से देश के उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू द्वारा विश्वविद्यालय पदक दिया गया। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन हरियाणा से किया। महिला मुद्दों पर लिखने में विशेष रुचि रही, यही वजह थी कि साल 2020 में लाडली मीडिया अवार्ड दिया गया। इसके अलावा 18 कहानियां 18 कहानीकार कहानी संग्रह (पुस्तक) में एक कहानी भी प्रकाशित हो चुकी है। समसामयिक मुद्दों पर विभिन्न लेख पत्रिकाओं और अखबारों में लिखती रही हूं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 30, 2021 00:00 IST

    Published By : Meena Prajapati

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content