Doctor Verified

प्रेगनेंसी में होंठों की ड्राईनेस कम कैसे करें? जानें 7 उपाय

Dry Lips in Pregnancy: प्रेगनेंसी में अपने स्वास्थ्य की केयर करना बेहद जरूरी होता है। अगर होंठ रूखे और बेजान हो गए हैं, तो इन लिप बाम का यूज करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेगनेंसी में होंठों की ड्राईनेस कम कैसे करें? जानें 7 उपाय

जब महिला प्रेगनेंस होती है, तो उसके शरीर में बहुत सारे बदलाव आते हैं। इनमें से कुछ बदलाव नॉर्मल होते हैं जैसे मॉर्निंग सिकनेस, बढ़ता पेट, मूड स्विंग्स और पैरों में सूजन आदि। लेकिन क्या आपको पता है कि ड्राई स्किन या सूखे होंठ की समस्या भी प्रेगनेंसी में हो सकते हैं।

इलांटस हेल्थ केयर मैनेजिंग डायरेक्टर एंड इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर गुप्ता के मुताबिक असल में प्रेगनेंसी में बच्चे को विकसित करने के लिए शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ जाती है। ब्लड शुगर के बढ़ने से किडनी भी अधिक काम करती है और इसीलिए बार-बार यूरिन आने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। जिससे सूखे होंठ या स्किन ड्राई हो जाती है। प्रेगनेंसी में वैसोप्रेसिन हार्मोन के उच्च स्तर के कारण आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है। जिससे सूजन हो सकती है, यह सूजन स्किन को खींचती है जिससे स्किन ड्राई और फटी हो जाती है। ये तीसरी तिमाही के दौरान होता है और इसके साथ खुजली वाले लाल धब्बे भी देखने को मिलते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप घर पर कुछ रेमेडीज फॉलो कर सकते हैं।

1. कोकोनट ऑयल 

यह एक नेचुरल मॉइश्चराइजर है, जो होंठों को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। कोकोनट ऑयल में सूजनरोधी गुण होते हैं, जो फटे और सूखे होठों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह होठों से डेड स्किन को निकालता है। इससे होंठ चमकदार और मुलायम बनते हैं।

2. पेट्रोलियम जैली 

पेट्रोलियम जैली होंठों पर एक वाटरप्रूफ बैरियर बनाता है। यह होंठों की नमी के नुकसान को रोकता है। यह आपके होंठों को मॉइस्चराइज करता है और फटी त्वचा को ठीक भी करता है। इसलिए ड्राई होंठों को ठीक करने के लिए आप पेट्रोलियम जैली का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- सर्दी में साबुन के बजाय चेहरा धोने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 नैचुरल क्लींजर

3. बीवैक्स 

बीवैक्स होंठों के लिए हाइड्रेटिंग लिप ग्लॉस के रूप में प्रयोग किया जाता है। यह होठों में नमी को बनाए रखता है। शुष्क हवा से होंठों की नाजुक त्वचा की रक्षा करता है। 

4. जोजोबा तेल 

ये तेल आपके होंठों को मॉइस्चराइज और सॉफ्ट बनाए रखने के लिए एक कारगर उपाय है। जोजोबा तेल जोजोबा के पौधों के बीजों से निकाला जाता है। यह आपके होठों को पोषण देता है और यूवी किरणों से भी बचाने में भी मदद करता है।

5. ऑर्गन ऑयल 

ऑर्गन ऑयल सदियों से खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे पता चलता है कि यह होंठों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। आर्गन ऑयल में अनेक पोषक तत्व होते हैं, जो फटे होठों को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। यह ऑयल ड्राई स्किन को मॉइस्चराइज करता है। इससे होंठों पर नई चमक दिखाई देती है। 

6. शिया बटर 

शिया नेचुरल फैट है, जो आपके होठों को मुलायम बनाने में मदद करता है और रूखेपन से बचाता है। शिया बटर को आप कोकोआ बटर के साथ भी प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें- होंठों को फटने से बचाने के लिए नुस्खे

7. कोकोआ बटर 

कोकोआ बटर आपके होंठों को मॉइस्चराइज करता है। लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है और आपके सूखे और फटे होठों को ठीक करने में मदद करता है। 

प्रेगनेंसी के समय आपको अपना विशेष ध्यान रखना जरूरी है। अपने होंठों की ड्राईनेस को दूर करने के लिए आप कोकोनट ऑयल, शिया बटर, कोकोआ बटर और ऑर्गन ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सभी कैमिकल फ्री होते हैं। इससे आपके होठों को हाइड्रेशन मिलती है। होंठ नरम और मुलायम बनते हैं।

Read Next

त्वचा के दाग-धब्बे और पिंपल्स दूर करने के लिए लगाएं करी पत्ता और नींबू का फेस पैक

Disclaimer