Doctor Verified

वजन कम करने के लिए शतावरी कैसे खाएं? जानें 4 तरीके

Shatavari for Weight Loss: अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो शतावरी का सेवन कर सकते हैं। जानें, वजन घटाने के लिए शतावरी कैसे खाएं?

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Apr 15, 2023 14:00 IST
वजन कम करने के लिए शतावरी कैसे खाएं? जानें 4 तरीके

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Shatavari for Weight Loss in Hindi: आयुर्वेद में शतावरी का उपयोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। शतावरी को महिला स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। शतावरी का उपयोग स्तनों का विकास करने और ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, शतावरी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम कर सकते हैं। शतावरी इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। शतावरी का सेवन करने से खांसी और डायरिया की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। इतना ही नहीं, अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो भी शतावरी का सेवन कर सकते हैं। शतावरी को वेट लॉस के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन शतावरी की तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए आपको इसका सेवन बेहद कम मात्रा में ही करना चाहिए।

आपको बता दें कि शतावरी में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं, तो शरीर के अतिरिक्त वजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, शतावरी में फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। ऐसे में अगर आप शतावरी का सेवन करेंगे, तो इससे भूख शांत रहेगी। खाने की इच्छा कम होगी और वजन कम होने में मदद मिलेगी। तो चलिए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं वजन कम करने के लिए शतावरी कैसे खाएं? (Vajan Kam Krne ke Liye Shatavari Kaise Khaye)

वजन कम करने के लिए शतावरी कैसे खाएं?- Shatavari for Weight Loss in Hindi

1. शतावरी और दूध

अगर आप वजन कम करने के लिए शतावरी का सेवन करना चाहते हैं, तो इसे दूध के साथ लेना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें। इसमें शतावरी पाउडर मिलाएं और पी लें। आप रोज सुबह शतावरी वाला दूध पी सकते हैं। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और भूख नहीं लगेगी। रोजाना शतावरी वाला दूध पीने से वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है। आप चाहें तो शतावरी को तरल या फिर गोली के रूप में भी ले सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Shatavari for Men: पुरुषों की इन 6 परेशानियों को दूर कर सकती है शतावरी

shatavari for weight loss

2. शतावरी और जूस

आप शतावरी को जूस के साथ मिलाकर भी ले सकते हैं। इसके लिए आप जूस में शतावरी पाउडर मिलाएं और पी लें। रोजाना जूस में शतावरी मिलाकर पीने से वजन कम करने में काफी मदद मिल सकती है। आप रोज सुबह खाली पेट शतावरी वाला जूस पी सकते हैं। इससे आपको जल्दी से भूख नहीं लगेगी और खाने की क्रेविंग कम होगी। रोजाना जूस में शतावरी डालकर पीने से धीरे-धीरे आपका वजन कम होने लगेगा

3. शतावरी और पानी

शतावरी को पानी के साथ भी लिया सकता है। इसके लिए आप शतावरी का पाउडर लें। इसे गुनगुने पानी में मिक्स करके पी लें। इसका स्वाद कड़वा लगा सकता है, लेकिन पानी के साथ शतावरी पाउडर लेने से वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है। आप रोज सुबह या रात को पानी में मिलाकर शतावरी ले सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

4. शतावरी का काढ़ा पिएं

इसके अलावा, आप शतावरी का काढ़ा  बनाकर भी पी सकते हैं। इसके लिए आप शतावरी की जड़ लें। इसे पानी में उबालें और फिर छानकर पी लें। आप इसमें शहद और नींबू का रस भी मिला सकते हैं। लेकिन अगर आपकी पित्त प्रकृति है, तो आपको शतावरी का काढ़ा पीने से बचना चाहिए। इससे आपको त्वचा पर रैशेज हो सकते हैं या फिर पेट में जलन भी हो सकती है। इसलिए आपको शतावरी को अधिक मात्रा में बिल्कुल नहीं लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- महिलाओं के लिए शतावरी के फायदे: आपकी इन 7 परेशानियों को दूर करने में लाभकारी हो सकता है शतावरी

वजन कम करने के लिए कितना शतावरी खाना चाहिए?

वजन कम करने के लिए आप प्रतिदिन 1-2 ग्राम शतावरी ले सकते हैं। इससे अधिक शतावरी का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही शतावरी का सेवन करें। अगर आप प्रेगनेंट हैं या फिर स्तनपान करवाती हैं, तो भी शतावरी का सेवन डॉक्टर की राय पर ही करना चाहिए।

Disclaimer