कहते हैं अच्छे स्वास्थ्य के लिए जितना व्यायाम जरूरी है उतना ही आराम भी जरूरी है। अगर आप केवल व्यायाम करते हैं और शरीर को सही तरीके से आराम नहीं देते हैं तो भी आप बीमार पड़ सकते हैं या आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। शरीर के लिए आराम उतना ही जरूरी है जितना डाइट या कसरत। आराम का मतलब केवल सोना या नींद पूरी करना नहीं होता, आप कई तरीके से बॉडी और माइंड को आराम दे सकते हैं। इस लेख में हम आराम करने के तरीके और शरीर के लिए आराम की जरूरत पर बात करेंगे।
शरीर के लिए क्यों जरूरी है आराम? (Importance of rest in hindi)
- हमारे शरीर के लिए आराम बहुत जरूरी है, ये आपको बीमारियों से बचाता है और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। अगर आप केवल काम करेंगे और खुद को आराम का समय नहीं देंगे तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है इसलिए समय-समय पर आराम के लिए समय निकालें।
- शरीर को एनर्जी देने के लिए भी आराम जरूरी है, अगर आप बॉडी और माइंड को रिलैक्स करना चाहते हैं तो आराम जरूर करें। आराम करने से शरीर को एनर्जी मिलती है और आप लंबे समय के लिए बिना थके काम कर सकते हैं।
- तनाव कम करने के लिए भी आराम जरूरी है, अगर आप डिप्रेशन या तनाव के लक्षण महसूस कर रहे हैं तो इसका मतलब आपके शरीर को आराम नहीं मिल रहा है इसलिए तनाव कम करना है तो आराम जरूर करें।
- कॉन्संट्रेशन पॉवर बढ़ाने के लिए आराम करना जरूरी है, एकाग्रता के लिए बॉडी और माइंड का रिलैक्स होना जरूरी है, अगर आपका मन शांत नहीं है तो आप किसी काम में मन नहीं लगा पाएंगे।
इसे भी पढ़ें- क्या गर्मियों में आपको होती है स्किन एलर्जी (allergy) तो अपनाएं न्यूट्रिशनिस्ट के बताए ये 5 आसान टिप्स
टॉप स्टोरीज़
शरीर के लिए आराम करने के फायदे (Benefits of rest in hindi)
- मानसिक बीमारियों का खतरा कम होता है।
- बॉडी में थकान के लक्षण जल्दी नजर नहीं आते।
- आप काम को पूरी क्षमता से पूर्ण कर पाते हैं।
- खुश रहने का सीक्रेट है आपकी बॉडी और माइंड रिलैक्स रहे।
- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी शरीर को आराम देना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें- लड़कियां भी कर सकती है बियर्ड ऑयल का इस्तेमाल, जानें 5 तरीके जिनसे स्किन और बालों की बढ़ेगी खूबसूरती
शरीर को आराम देने के तरीके (How to take rest in hindi)
1. अरोमाथैरेपी की मदद लें
आराम करने के लिए आप अरोमा थैरेपी की मदद ले सकते हैं। अरोमा थैरेपी को केवल एक मिनट लगता है। आप अपनी हथेली पर कोई भी एसेंशियल ऑयल जैसे लैवेंडर या अन्य तेल की बूंदें डालें, खुशबू से नोरेपीनेफ्राइन हार्मोन का स्तर बढ़ता है और आपको आराम करने में मदद मिलती है। आप अपने तकिए पर एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालकर रिलैक्स कर सकते हैं।
2. डीप ब्रीदिंंग एक्सरसाइज करें
आपको डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे शरीर और मन दोनों को आराम मिलता है और आप बेहतर लाइफ जी सकते हैं। आप सुबह-सुबह डीप ब्रीदिंंग एक्सरसाइज को किसी शांत जगह पर प्रैक्टिस करें।
3. पॉवर नैप लें
पॉवर नैप के जरिए भी आप शरीर को आराम दे सकते हैं। रिलैक्स करने और शरीर को आराम देने का जब समय न हो तो आप पॉवर नैप ले सकते हैं। एक सुकून की झपकी ले लेने से बॉडी रिलैक्स होती है और एनर्जी दोबारा लौट आती है।
4. एक्यूप्रेशर आजमाएं
एक्यूप्रेशर में आपको शरीर के विभिन्न बिंंदुओं पर मालिश करना होता है। इससे दर्द दूर होता है और बॉडी रिलैक्स होती है। आपको बॉडी को शांत करने के लिए किसी एक्यूप्रेशर एक्सपर्ट की मदद ले सकते हैं। ये एक प्राचीन तरीका है जिससे शरीर की कई बीमारियां तो दूर होती ही हैं साथ ही मन और दिमाग शांत होता है।
5. हर्बल टी का सेवन
आप शरीर को रिलैक्स करने के लिए हर्बल टी का सेवन भी कर सकते हैं। इससे शरीर को आराम मिलेगा और आप रिलैक्स कर सकेंगे।
इन आसान टिप्स को फॉलो करके आप माइंड एंड बॉडी को पूरी तरह से रिलैक्स कर सकेंगे।