50 की उम्र में भी रहना चाहते हैं स्वस्थ, जाने किन चीजों पर देना होगा ध्यान

अगर आपको भी बढ़ती उम्र के साथ होने वाली दिक्कतों से बचना है, तो इन चीजों पर ध्यान देकर अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
50 की उम्र में भी रहना चाहते हैं स्वस्थ, जाने किन चीजों पर देना होगा ध्यान

अक्सर ऐसा होता है की बढ़ती उम्र के साथ कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती है। जो हमारे लिए बीमारियां खड़ी कर देती है। इस उम्र में आकर लोग तनाव, जोड़ों में दिक्कत, दिल में समस्या होना या फिर सुनने में दिक्कत, दिखना कम होने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

दिमाग को रखें स्वस्थ 

आपकी उम्र जैसे-जैसे बढ़ती रहेगी आपकी सोचने की शक्ति या फिर काम करने में दिमाग लगाने जैसी चीजों में कमी आने लगती है। कई एक्सपर्ट्स मानते हैं की बढ़ती उम्र के साथ आपका दिमाग धीरे चलने लगता है। यानी की आप जब 25 की उम्र में होंगे तो आपकी दिमागी शक्ती काफी अच्छी और काफी बेहतर होगी। आप में सोचने की शक्ति भी ज्यादा होगी।

आप किसी भी काम को करने में ज्यादा वक्त नहीं लगाएंगे। लेकिन जब आपकी उम्र 50 के आसपास पहुंचती है तो यह सब चीजें कम होने लगती है। आपका दिमाग उस तेजी से काम नहीं कर पाएगा जैसा वो 25 की उम्र में करता था। 50 की उम्र के आसपास लोग अक्सर किसी भी काम को करते समय काफी ज्यादा समय लगाते है। लेकिन खानपान अगर अच्छा और स्वस्थ हो तो ब्रेन पावर भी बढ़ती है। जिससे आपके सोचने की शक्ति और काम करने में तेजी बनी रहती है। इसके लिए आपको फल, सब्जियां और साबुत अनाज जैसी चीजें लेनी चाहिए। 

मानसिक रूप से रहे स्वस्थ 

50 या फिर 50 से ज्यादा उम्र वाले करीब 95 प्रतिशत लोग ऐसे होते है जो अपनी जिंदगी से काफी संतुष्ट होते हैं। लेकिन महिलाओं के हॉरमोन्स उनके मूड को बदल सकते है। इसके साथ ही आपकी बीमारी और ज्यादा मात्रा में शराब पीना आपको तनाव में डाल सकती है। इसे दूर करने के लिए आपको कम आराम करना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा चलना फिरना चाहिए। 

इसे भी पढ़े: किताब पढ़ने के हैं कई स्वास्थ्य लाभ, अल्जाइमर समेत कई मानसिक बीमारियों से रहेंगे आप दूर

इम्यून सिस्टम 

इम्यून सिस्टम बढ़ती उम्र के साथ आपका साथ देना कम कर देता है। जिससे कई चीजें आपके शरीर के अंदर आसानी से हमला कर सकती है। और आपको बीमारी की ओर धकेलती है। 50 की उम्र के आसपास लोगों के शरीर में उस तरह के सेल्स कम हो जाते है जो बीमारियों को मार सके। जिसकी वजह से लोगों में इस उम्र में आकर ज्यादा बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। इसलिए आप समय-समय पर दवाइयां लें। 

सुनने में परेशानी 

बढ़ती उम्र के साथ लोगों में कई तरह की दिक्कतें काफी आसानी से मिल जाती है। हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियां और डायबिटिज जैसी बीमारिया इस उम्र में आम है। इसके साथ ही 50 की उम्र में करीब 40 प्रतिशत लोगों सुनने में दिक्कत होने लगती है। इसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। कई लोगों के साथ ऐसा भी होता है जिन्हें सुनने में दिक्कत होती है वो इस दिक्कत की वजह से ही तनाव में चला जाता है। 

हड्डियों को रखें स्वस्थ 

जब आप जवानी में होते हैं तो आपके शरीर में कमजोर सेल्स की जगह नए सेल्स पैदा होते है जो की काफी ताकतवर होते हैं। इससे आपके शरीर में मजबूती रहती है। आपके शरीर में मौजूद हड्डियों में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती। लेकिन जब आप 50 की उम्र में आ जाते हैं तो आपके शरीर में वो मजबूती नहीं रह जाती। जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती है और जल्दी फ्रैक्चर हो जाती है। इसके लिए आपको ज्यादा मात्रा में कैल्शियम और विटामिन जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए। जिससे आपकी शरीर में हड्डियों की मजबूती बनी रहे और आप स्वस्थ रहे। 

इसे भी पढ़े: क्या आपमें भी है खुद से बात करने की आदत? मनोवैज्ञानिक मानते हैं इसे दिमाग के लिए अच्छा, जानें कारण

मांसपेशियों पर दें ध्यान

जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती रहेगी आपकी मांसपेशियां भी कमजोर होने लगती है। इससे आपकी फिजिकल पावर भी कम होने लगती है। मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है की आप लगातार एक्सरसाइज करते रहें। इसके साथ ही आप अपने खानापान पर भी ध्यान दें। 

जोड़ों का दर्द से छुटकारा 

50 की उम्र में आकर सबसे ज्यादा जो दिक्कत आती है वो है जोड़ें के दर्द की दिक्कत। जिससे अधिकतर इस उम्र के लोग काफी परेशान रहते हैं। इससे राहत पाने के लिए शरीर में पानी की मात्रा संतुलित रखें, दर्द के समय आप सन बाथ ले सकते हैं, लाल तेल से मालिश कर सकते हैं जिससे जोड़ों में आराम मिलता है, दूध में हल्दी मिलाकर दिन में दो से तीन बार पीयें, सोने से पहले गर्म सिरके से मालिश कर आप जोड़ों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। 

हार्ट अटैक के खतरे को करें कम 

बढ़ती उम्र के साथ लोगों में हार्ट की परेशानियां भी बढ़ने लगती है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। आप एक्सरसाइज कर अपने हार्ट और ब्लड वैसल को स्वस्थ रख सकते हैं। आप कम से कम दिन में करीब 30 मिनट एक्सरसाइज करें। इसके साथ ही अपने ब्लड प्रैशर को ज्यादा ना बढ़ने दें। इससे हार्ट अटैक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। 

बालों पर दें ध्यान 

बालों की समस्या तो इस उम्र में आम हो जाती है। 50 की उम्र के आसपास बाल काफी कमजोर और सफेद होने लगते हैं। आप इसके लिए अपना खानपान स्वस्थ रखें। साथ ही आप अपने बालों में कलर कर सकते हैं। इसके अलावा आप डॉक्टर से संपर्क कर बालों को स्वस्थ रखने की सलाह ले सकते हैं। 

आंखों की कमजोरी को करें दूर

इन सब के साथ देखने की क्षमता भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। अगर आपको कुछ पढ़ते समय या फिर कुछ देखते समय ज्यादा आंखों का जोर लगाना पढ़ रहा  है इसका मतलब की आपकी आंखों के लैंस स्थिर हो गए हैं। इसके लिए आपको खाना तो स्वस्थ करना ही होगा साथ ही आपको डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। आपको लगातार अपने आंखों के टेस्ट करवाने चाहिए जिससे जो भी परेशानी हो उसे जल्द ठीक करवाया जा सके।         

Read more articles on Mind-Body in Hindi 

 

Read Next

26/11 Anniversary: 11 साल बाद भी नहीं भरे 26/11 के आतंकी हमले के जख्‍म, जानें ट्रॉमा से बचने के टिप्‍स

Disclaimer