
आमतौर पर रिंकल्स तब पड़ते हैं जब स्किन में कोलाजन की मात्रा कम होती है। कोलाजन की मात्रा उम्र के साथ कम होती है जिसके चलते चेहरे पर रिंकल्स या मुंह के आसपास रिंकल्स नजर आ सकते हैं। हालांकि कई अन्य कारण जैसे नींद की कमी या डिहाइड्रेशन जैसे कारण भी हैं जिनके चलते मुंह के आसपास झुर्रियां नजर आ सकती हैं। चेहरे पर झुर्रियां नजर आना एक कॉमन समस्या हो सकती है, इस एरिया में स्किन की पतली लेयर होती है इसलिए चेहरे के अन्य हिस्सों के मुकाबले यहां झुर्रियां ज्यादा जल्दी पड़ती हैं। मुंह के आसपास नजर आने वाले रिंकल्स से छुटकारा पाने के लिए आपको पॉर्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट करवाने की जरूरत नहीं है। आपको कुछ आसान उपाय अपनाने चाहिए ताकि आप रिंकल्स की समस्या से निजात पा सकें। इन उपायों के बारे में हम आगे लेख में चर्चा करेंगे और आप इन्हें आसानी से घर पर ट्राय भी कर सकते हैं।
image source:google
1. मुंह के आसपास रिंकल्स की समस्या को दूर करे ब्रोकली (Broccoli)
एंटीऑक्सीडेंट्स का सेवन करने से आपकी त्वचा से रिंकल्स की समस्या दूर होगी। आपको अपनी डाइट में फल और ताजी सब्जियों को एड करना चाहिए। आपको ब्रोकली का सेवन करना चाहिए। ब्रोकली में विटामिन सी मौजूद होता है इससे झुर्रियों की समस्या दूर होती है। एजिंग के प्रोसेस को कम करने के लिए आपको ब्रोकली को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- खूबसूरती खराब कर सकती है स्माइल लाइंस की झुर्रियों, इसे कम करने लिए करें ये 3 एक्सरसाइज
2. मुंह के आसपास झुर्रियों को दूर करे पानी (Water)
झुर्रियों को कम करने के लिए आप ढेर सारा पानी पिएं। डिहाइड्रेशन के लक्षण में झुर्रियां भी शामिल हैं। आप झुर्रियों को कम करने के लिए तरल पदार्थ खासकर पानी का सेवन करें। पानी का सेवन करने से आप देखेंगे कि कुछ ही हफ्तों में झुर्रियों की समस्या दूर होने लगेगी। इसके अलावा आपको कैफीन और एल्कोहल का सेवन पूरी तरह से अवॉइड करना है। हर दिन अच्छी नींद लेनी है, अनिद्रा की समस्या के कारण भी मुंह के आसपास झुर्रियां नजर आने लगती हैं।
3. मुंह के आसपास झुर्रियों को दूर करे लेमन ऑयल (Lemon oil)
image source:google
मुंह के आसपास झुर्रियां आ गई हैं तो उससे छुटकारा पाने के लिए आप एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करें। नींबू से बने एसेंशियल ऑयल के फायदे तो कई हैं पर इसकी खासियत बताएं तो नींबू की मदद से आप झुर्रियों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आप लेमन ऑयल को कॉटन पर लेकर उसे झुर्रियों वाले एरिया पर लगाएं और छोड़ दें फिर सादे पानी से चेहरे को धो लें। इस तरीके को हफ्ते में दो से तीन बार अपनाएं तो धीरे-धीरे रिंकल्स कम होने लगेंगे।
4. मुंह के आसपास झुर्रियों को दूर दालचीनी (Cinnamon)
अगर उम्र बढ़ने के कारण मुंह के आसपास रिंकल्स नजर आने लगे हैं तो आप ये उपाय अपनाएं। दालचीनी के इस्तेमाल से आप रिंकल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। दालचीनी की मदद से स्किन में कोलाजन की मात्रा बढ़ेगी और स्किन सैल्स को हाइड्रेशन मिलेगा। आपको दालचीनी और शहद का पेस्ट चेहरे पर लगाना है।
5. मुंह के आसपास झुर्रियों को दूर करे दही (Curd)
दही की मदद ये आप मुंह के आसपास नजर आ रहे हैं रिंकल्स की समस्या को दूर कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में दही और थोड़ी सी हल्दी मिलाएं। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब चेहरे को ड्राय होने के बाद ठंडे पानी से साफ कर लें। दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है जिससे डैड स्किन सैल्स निकल जाते हैं और रिंकल्स की समस्या से छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ें- आंखों के आसपास की झुर्रियां बढ़ा सकती हैं आपकी ये 6 आदतें
मुंह के आसपास झुर्रियां पड़ने के कारण (Causes of mouth wrinkles)
कई कारण हैं जिसके चलते मुंह के आसपास झुर्रियां पड़ सकती हैं जैसे-
- स्ट्रेस के कारण मुंह के आसपास झुर्रियां पड़ सकती हैं।
- सन डैमेज के चलते भी मुंह के आसपास झुर्रियां देखने को मिल सकती हैं।
- अगर आप ज्यादा स्मोकिंग करते हैं या एल्कोहल का सेवन करते हैं तो चेहरे के आसपास रिंकल्स आ सकते हैं।
- डिहाइड्रेशन और खराब न्यूट्रिशन के कारण मुंह के आसपास झुर्रियां पड़ सकती हैं।
मुंह के आसपास रिंकल्स की समस्या उम्र बढ़ने के साथ नजर आने लगती है पर आपको इन्हें कम करने के लिए डर्मटॉलाजिस्ट से बात करनी चाहिए।
main image source:google
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version