रिलेशनशिप में आना बहुत ही आसान और आम हो गया है लेकिन उस रिलेशनशिप को चलाना उतना ही मुश्किल होता है। रिलेशनशिप में प्यार के साथ-साथ और भी कई चीजों की जरूरत पड़ती है। रिलेशनशिप में दिक्कतों का आना कोई बड़ी बात नहीं है। कई बार पार्टनर्स के बीच भी किसी न किसी चीज को लेकर झगड़ा हो जाता है जिससे बाद पार्टनर्स आपस में एक-दूसरे पर गुस्सा हो जाते हैं।
रिलेशनशिप में गुस्सा या फिर नाराजगी तो होती है लेकिन यहीं चीजें कई बार एक बड़ा रूप ले लेती है जिस वजह से रिलेशनशिप खत्म भी हो जाते हैं। तनाव के बीच अपने पार्टनर के साथ नरमी से बात करके रहना बहुत जरूरी है, नहीं तो आपके रिश्तों में कमजोरी आ सकती है।
शादी के बाद हो या फिर शादी से पहले का रिलेशनशिप हो दोनों में ही कभी न कभी तो ऐसी स्थिति बनती ही है जिस वजह से पार्टनर्स के बीच तनाव पैदा होता है। लेकिन उस स्थिति से सही तरीके से कैसे निकला जाए इस बारे में जानना बहुत जरूरी है। रिलेशनशिप में कभी भी पार्टनर्स की सोच एक जैसी नहीं होती। हम आपको इस लेख में बताएंगे की आप तनाव के माहौल में अपने पार्टनर के साथ कैसे नरमी के साथ रह सकते हैं और कैसे उस तनाव को दूर कर सकते हैं।
लंबी सांस लें
लड़ाई-झगड़े में अक्सर तेज आवाज में बहस शुरू हो जाती है। कई बार बहस ज्यादा होने पर और भी ज्यादा परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में आप एक लंबी सांस लें जिससे आप अपने गुस्से को दूर कर सकते हैं। अगर आप तनाव में या फिर गुस्से में हो तो आप एक लंबी सांस लें जिससे आपका मूड अचानक से बदलता हुआ दिखेगा। ऐसा करने से आप थोड़ा शांत हो जाएंगे और आप अपने आपको थोड़ा बेहतर मानेंगे। इसके बाद आप अपने पार्टनर के साथ थोड़ा नरमी और बिना लड़ाई के बात कर सकेंगे।
अपना ध्यान दूसरी ओर लगाएं
जब हम किसी नाराजगी वाली चीज के बारे में सोचते हैं तो इससे हम और भी ज्यादा दुखी और तनाव में आ जाते हैं। इससे बचने के लिए हमारे पास एक सही रास्ता ये होता है कि हम अपना ध्यान उस विषय से हटाकर किसी और चीज पर लगाएं। इससे आपका गुस्सा भी शांत होगा साथ ही आपकी नाराजगी भी कम होगी।
इसे भी पढ़ें: पार्टनर्स से बात करते समय इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, रिश्तों में हमेशा रहेगी मजबूती
साहनुभूति रखें
पार्टनर के साथ तनाव के माहौल में जरूरी है कि उसके लिए आपके मन में साहनुभूति का भाव होना चाहिए। इससे आप उनकी परेशानी को जल्दी समझ सकते हैं। आप कोशिश करें कि आपकी पार्टनर की भावना क्या है। इससे आप अपने और अपने पार्टनर के बीच के तनाव को कम कर सकते हैं।
फिर से सोचें
ऐसा हमेशा नहीं हो सकता कि आप हमेशा ही सही हो और आपका पार्टनर हमेशा गलत। अगर आप ऐसा सोचते हैं तो आप अपने रिलेशनशिप को गलत तरीके से चला रहे हैं। इसके लिए आपको अपने आपको थोड़ा बदलने की जरूरत है। आप अपनी तरफ से लिए हुए फैसलों के बारे में फिर से सोचें जिससे अगर आप गलत हो तो आपको इस बारे में पता चल सके।
इसे भी पढ़ें: हर टूटते रिलेशनशिप को बचा सकते हैं ये 4 सीक्रेट्स, जानें
नोट लिखें
जब आप परेशान या फिर गुस्से में हो तो आप एक नोट लिखें। आपके साथ जो भी चीजें चल रही है उसे आप उस नोट में लिख दें। इससे आप बाद में उस नोट को देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि आप तनाव के समय से कैसे निकलें।
चीजें शेयर करें
रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है कि आप अपनी सभी चीजें उनके साथ शेयर करें। आप कैसे परेशान है या फिर क्यों परेशान है इसको लेकर अपने पार्टनर को बताएं।
Read More Articles On Dating In Hindi