
खूबसूरत चेहरा हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। ऐसे में अगर आपके चेहरे पर कई तरह के दाग, झुर्रियां और पिंपल्स मौजूद हों, तो आपकी खूबसूरती बिगड़ सकती है। इन दिनों बढ़ते प्रदूषण और गलत खानपान की वजह से चेहरे पर कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। इऩ परेशानियों को दूर करने के लिए आप कई तरह के नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैँ। अगर आप चाहते हैं कि आपकी खूबसूरती में चार चांद लगे तो आड़ू से तैयार फेसपैक को चेहरे पर लगाएं। आड़ू फेस पैक की मदद से स्किन को कई परेशानियों से दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं आड़ू फेसपैक लगाने के फायदे और बनाने की विधि क्या है?
आड़ू फेस मास्क के फायदे क्या हैं?
स्किन पर लाए ग्लो
आड़ू फेस मास्क चेहरे पर लगाने से आपकी खूबसूरती बढ़ सकती है। दरअसल, यह कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो स्किन को पोषण प्रदान करता है। ऐसे में स्किन की रंगत में निखार आ सकता है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आ सकता है।
झुर्रिया करे कम
झुर्रियों को कम करने के लिए आप आड़ू से तैयार फेसपैक को चेहरे पर लगाएं। यह एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन की झुर्रियां और फाइन-लाइंस को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। अगर आप बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करना चाहते हैं तो आड़ू से तैयार फेस मास्क चेहरे पर लगाएं।
इसे भी पढ़ें - आड़ू के सेवन से होते हैं ये 7 फायदे और 4 नुकसान
टैनिंग से करे बचाव
आड़ू फेस मास्क चेहरे पर लगाने से टैनिंग की परेशानी को दूर किया जा सकता है। आड़ू में मौजूद गुण स्किन को पराबैंगनी किरणों से सुरक्षित रख सकता है। साथ ही रैश को भी कम करने में असरदार है।
स्किन को रखे हाइड्रेट
आड़ू से तैयार फेस मास्क चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन का पीएच लेवल संतुलित रहता है। इसमें मौजूद मिनरल्स और विटामिन्स स्किन के डेड सेल्स को बाहर निकालने में प्रभावी है। साथ ही इशसे आपकी स्किन की नमी बरकरार रहती है।
दाग-धब्बों से छुटकारा
आडू फेस मास्क नियमित रूप से चेहरे पर लगाए से आपकी स्किन को एंटीऑक्सीडेंट्स प्राप्त होता है, जो स्किन पक मौजूद काले धब्बों को कम कर सकता है। साथ ही इस फेस मास्क की मदद से आप पिंपल्स और एक्ने की परेशानी को भी कम कर सकते हैं।
कैसे तैयार करें आड़ू फेस मास्क?
आड़ू फेस मास्क तैयार करने के लिए 1 पका हुआ आड़ू लें। इसमें छीलकर एक कटोरी में अच्छी तरह से मैश करें। इसके बाद इसमें 1 अंडे का सफेद भाग डाले। अब इसमें 1/4 कप कॉर्न स्टार्च और पुदीने का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इस मास्क को चेहरे पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इस मास्क को चेहरे पर लागने से आपको कुछ ही सप्ताह में फर्क नजर आ सकता है।
आड़ू फेस मास्क चेहरे पर लगाने से स्किन पर निखार पा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।