
भारत में मखाने के उपयोग लंबे समय से किया जा रहा है। आपने इसे कई तरह के व्यंजनों में इस्तेमाल किया होगा। यकिन मानिए ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिकता से भरपूर होते हैं। उपवास में भी मखानों का सेवन किया जाता है। मखाने में मैग्नीशियम, कैल्शियम, प्रोटीन और कार्ब्स की अच्छी मात्रा होती है। इसमें फैट, कोलेस्ट्रॉल और सोडियम की मात्रा बेहद कम होती है, जिसकी वजह से इसे पौष्टिक माना जाता है। रोजाना मखाने खाने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। मखाने को कई रेसिपीज में शामिल किया जाता है, लेकिन इसकी खिचड़ी आपको कई फायदे प्रदान करते हैं। इस खिचड़ी से कई बीमारियों को जोखिम को कम किया जा सकता है।
मखाना की खिचड़ी खाने के फायदे
मखाने की खिचड़ी पेट के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। इस खिचड़ी में विटामिन और मिनिरल्स भरपूर होता है।
इसे भी पढ़ें : सुबह खाली पेट मखाना खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें इसे खाने का तरीका
डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायक
मखाने की खिचड़ी खाने से आपके शरीर का ब्ल्ड शुगर कंट्रोल रहता है। साथ ही आपको डायबिटीज में भी आराम मिलता है। मखानों में शुगर नहीं होती है। जिसकी वजह से डायबिटीज रोगी इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
हृदय रोग की समस्या को दूर करने में मददगार
मखाने की खिचड़ी को आप हृदय रोग की समस्या में भी सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेट्स तत्व होते हैं। इससे शरीर का ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है, साथ ही हृदय रोग की संभावना कम हो जाती है।
तेजी से वजन कम करें
वजन कम करने वालों के लिए मखाने की खिचड़ी बेस्ट फूड ऑप्शन होती है। इसके सेवन से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। साथ ही इससे आपको भरपूर एनर्जी मिलती है, और आप बेवजह खाने की आदत से दूर रहते हैं।
हड्डियों को बनाएं मजबूत
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मखाने की खिचड़ी में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम होता है। इसके सेवन से आपको पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिलता है और हड्डियां मजबूत होती है।
इसे भी पढ़ें : मखाना खाने से दूर होती हैं महिलाओं की ये 5 समस्याएं, जानें कैसे करें सेवन
मखाने की खिचड़ी कैसे बनाएं
इसके लिए आपके पास निम्न तरह की चीजों का होना आवश्यक है।
- दो या तीन कटोरे मखाने
- दो आलू
- दो से तीन गाजर
- दो बड़े चम्मच घी
- दो हरी मिर्च
- 50 ग्राम हरा धनिया
- स्वाद के अनुसार नमक
इस तरह बनाएं खिचड़ी
सबसे पहले आप आलू और गाजर को छील कर काट लें। इसके बाद सभी सब्जियों को धो लें। इसके बाद आपको मखानों को भी छोटा छोटा काट लेना है। इसके बाद गैस में कुकर चढ़ाएं और उसमें देशी घी डाल दें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमें आलू, गाजर, हरी मिर्च डाल कर भून लें। इसके बाद आप मखाने डाल दें और इसे कुछ देर भून लें। इसके बाद आप इसमें स्वादनुसार नमक मिला लें। अब कुकर में करीब एक से डेढ़ कप पानी डालकर, करीब दो सीटी लगा लें। गैस को बंद कर कुकर से खिचड़ी बाहर निकाले और इस पर ऊपर से हरा धनिया मिला लें। इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार नींबू के रस भी डाल सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version