
Coffee Face Pack For Dark Spots In Hindi: कॉफी पीना तो हम सभी को काफी पसंद है। जब हम कॉफी का सेवन करते हैं तो काफी एनर्जेटिक महसूस करते हैं। यह थकान को दूर करती है और फोकस बढ़ाती है। इसके अलावा भी कॉफी के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इसका सिर्फ सेवन ही नहीं, बल्कि त्वचा पर प्रयोग करने से भी कई फायदे मिलते हैं। यह त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। आपने बहुत से लोगों को देखा होगा कि लोग चेहरे को एक्सफोलिएट करने के लिए कॉफी को फेस पैक के रूप में प्रयोग करते हैं। क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। जिससे यह त्वची की गंदगी, डेड स्किन, फंगस हटाने और सूजन कम करने में बहुत प्रभावी है।
लेकिन क्या आप जानते हैं चेहरे की रंगत में सुधार करने और दाग-धब्बों की समस्या दूर करने में भी कॉफी बहुत लाभकारी साबित हो सकती है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! चेहरे के कील-मुंहासे और दाग-धब्बों के लिए कॉफी एक रामबाण उपाय है। बस आपको सही तरीके से त्वचा पर इसका प्रयोग करना है। दाग-धब्बे साफ करने के लिए आप फेस पैक के रूप में इसका प्रयोग कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको कॉफी फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका बता रहे हैं।
डार्क स्पॉट्स के लिए कॉफी फेस पैक कैसे बनाएं- How To Make Coffee Face Pack For Dark Spots
इसके लिए आपको एक कटोरी में 1 चम्मच कॉफी पाउडर डालना है। अब इसमें एक चम्मच शहद डालें और मिक्स करें। मिश्रण को पतला करने के लिए इसमें कच्चा दूध, नींबू का रस या गुलाब जल (कोई भी एक सामग्री) मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। बस आपका कॉफी फेस पैक तैयार है।
इसे भी पढें: चेहरे से मुंहासों के जिद्दी निशान कैसे हटाएं? जानें 5 आसान तरीके
डार्क स्पॉट्स हटाने के लिए कॉफी फेस पैक कैसे लगाएं- How To Use Coffee Face Pack For Dark Spots
इस फेस पैक का प्रयोग आप सामान्य फेस पैक की तरह कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करना है। सबसे पहले सादे पानी अपना चेहरा धो लें। तौलिये की मदद से चेहरे को थपथपाकर सुखा लें। अब चेहरे पर कॉफी फेस पैक लगाएं। इसे कम से कम 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। उसके बाद सादे पानी की कुछ छींटे चेहरे पर मारें और चेहरे की सर्कुलर मोशन में मालिश करें। 2-3 मिनट बाद चेहरा धो लें। चेहरे को नैचुरली सूखने दें और उसके बाद मॉइश्चराइजर अप्लाई करें।
इसे भी पढें: चेहरे पर ग्लो के लिए इन 3 तरीकों से लगाएं बादाम का तेल, मिलेंगे और भी फायदे
सप्ताह में 2-3 बार इस तरह चेहरे पर कॉफी फेस पैक बनाने लगाने से जल्दी दाग-धब्बों की समस्या दूर होगी। यह त्वचा की डेड स्किन साफ करके त्वचा को जीवंत बनाने में भी मदद करेगा।
All Image Source: Freepik